Connect with us

Haryana

यमुनानगर में महिला का हत्यारा था भागने की फ़िराक में

रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया गिफ्तार, 11 गोलियां मार कर की थी महिला की हत्या सत्यखबर, यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) – यमुनानगर में शनिवार रात हुई पिंकी नाम की महिला की हत्या मामले में पुलिस को एहम कामयाबी मिली है। यमुनानगर के रघुनाथ पूरी में रहने वाली पिंकी की उसी के घर मे उसे जानने […]

Published

on

रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया गिफ्तार, 11 गोलियां मार कर की थी महिला की हत्या

सत्यखबर, यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) – यमुनानगर में शनिवार रात हुई पिंकी नाम की महिला की हत्या मामले में पुलिस को एहम कामयाबी मिली है। यमुनानगर के रघुनाथ पूरी में रहने वाली पिंकी की उसी के घर मे उसे जानने वाले कमल कपूर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ 11 गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना की कुछ तस्वीरें घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी और पुलिस ने टीम गठित कर कमल कपूर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने कमल को यमुनानगर के रेलवे स्टेशन के पास से कल शाम अरेस्ट किया पुलिस को सूचना मिली थी कि वो भागने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। अब उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद कमल ने बताया कि वो उसे ब्लैकमेल कर रही थी, बहुत परेशान कर रही थी। उसने मुझसे बहुत सारे पैसे लिए थे उस दिन भी में पैसे लेने गया था।

वहीँ कमल के परिवार ने मरने वाली पिंकी पर कई आरोप लगाते हुए कमल को निर्दोष बताया है। कमल की भाभी ने कहा कि कमल कपूर मेरा देवर है बहुत शरीफ है। और इसकी पत्नी को पिंकी ने इसे भी चाकू दिखा कर डराने की कोशिश की थी। ये हमारी सारी कॉलोनी जानती है कि उस दिन शाम वो कॉलोनी में चाकू लेकर आई थी। अब ये जो इल्ज़ाम लगा रहे है वो औरत कमल के शादी शुदा होते हुए भी कमल से शादी करने की बात करती थी और कहती थी कि मैंने यही रहना है। उस औरत के कई लोगो से अवैध सम्बन्ध थे और कई लोग इसके चक्कर में सुसाइड कर चुके है। हमारे ऊपर गलत इल्ज़ाम लगाए गए है।

एसएचओ सिटी ओम प्रकाश ने बताया पिंकी नाम की महिला की हत्या हुई थी और कमल कपूर नाम के व्यक्ति का काफी समय से इसके घर आना जाना था। कमल कपूर को आज रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा है। कहीं भागने की फिराक में था ये इसे पकड़ लिया गया मामले की जांच की जा रही है। पेशे की सर्फ की फक्ट्री थी अब वो बन्द हो चुकी है उसे किराए पर दिया हुआ है। आज इसे कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *