Haryana
भाजपा सरकार ने ब्राह्मण समाज को धोखा देने का काम किया – संजीव शर्मा
सत्यखबर, सफीदों (महाबीर मित्तल) – नगर के आर्य सदन में शुक्रवार को कांग्रेस समर्थित ब्राह्मण समाज कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बचन सिह आर्य ने की। बैठक में मुख्यातिथि ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी संजीव शर्मा पंचकुला रहे। संजीव शर्मा […]
सत्यखबर, सफीदों (महाबीर मित्तल) – नगर के आर्य सदन में शुक्रवार को कांग्रेस समर्थित ब्राह्मण समाज कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बचन सिह आर्य ने की। बैठक में मुख्यातिथि ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी संजीव शर्मा पंचकुला रहे। संजीव शर्मा आगामी 2 सितम्बर को कुरूक्षेत्र में आयोजित होने वाले ब्राह्मण सम्मेलन जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बतौर मुख्यातिथि संबोधित करेंगे को लेकर ब्राह्मण समाज को न्यौता देने के लिए आए हुए थे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य व क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने संजीव शर्मा का जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि संजीव शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज तो पतरा देखकर भविष्य बताने वाला समाज है और इस बार ब्राह्मण के पतरे के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। वर्तमान बीजेपी सरकार ने ब्राह्मण समाज को धोखा देने का काम किया है। चुनावों से पूर्व भाजपा ने इस समाज को अनेक लुभावने वायदे किए थे लेकिन सत्ता पर काबिज होते ही सरकार अपने सभी वायदे भूल गई। ओर तो ओर इस शासन में ब्राह्मण समाज को सम्मान देने की बजाए तिरस्कार ही किया। सरकारी नौकरियों की परीक्षा के दौरान ब्राह्मण समाज व बेटियों के बारे में गलत टिप्पणियों से भरे प्रश्र पूछे गए, जिनका प्रदेश के संपूर्ण ब्राह्मण समाज ने जोरदार विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के खोए हुए मान-सम्मान को दिलाने और ब्राह्मण समाज को एकजूट करने के मकसद से कुरूक्षेत्र में इस ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन के माध्यम से भावी सरकार के सम्मुख ब्राह्मण समाज की आवाज को बुलंद किया जाएगा। आर्य सदन में उपस्थित ब्राह्मण समाज की हजारों की उपस्थिति को देखकर संजीव शर्मा ने उम्मीद जाहिर की कि सफीदों से भारी उपस्थिति इस सम्मेलन में दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि बचन सिंह आर्य जन्म से भले ही ब्राह्मण ना हो लेकिन कर्म से वे ब्राह्मण व गौप्रेमी जरूर हैं क्योंकि वे दैनिक यज्ञ, ध्यान व संध्या करते हैं। अपने संबोधन में बचन सिंह आर्य ने कहा कि उनकी 28 साल की राजनीति में उनका ब्राह्मण समाज के साथ अगाध लगाव रहा है।
ब्राह्मण समाज का उनके ऊपर शुरू से ही पूरा आशीर्वाद रहा है और आगे भी यूंही बरकरार रहेगा। उन्होंने मुख्यातिथि संजीव शर्मा को विश्वास दिलाया कि सफीदों क्षेत्र से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग कुरूक्षेत्र ब्राह्मण सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से गोपाल कौशिक, पुरूषोत्तम कौशिक, देवीराम शर्मा, डा. जयराम शर्मा, नरेंद्र शर्मा कालवा, ऋषिलाल शर्मा, पूर्व सरपंच बलवान शर्मा, राजपाल शर्मा, राजसुमेर शर्मा, नरेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सतनारायण शर्मा, पंडित जगतराम शर्मा, रामधन शर्मा, मामन शर्मा, सियाराम शर्मा, राजबीर शर्मा, सत्यवान शर्मा, देवेंद्र अत्री, राजकुमार शर्मा व एडवोकेट प्रयास शर्मा सहित काफी तादाद में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।