Haryana
बीएसएम विद्यालय ने केरल के बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजी राहत सामग्री
सत्यखबर, सफीदों (महाबीर मित्तल) – बीएसएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने शुक्रवार को केरल के बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री भेजी। विद्यालय के चेयरमैन अरुण खरब की अध्यक्षता में सरपंच स.शेरसिंह ने राहत सामग्री से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में अरुण खरब ने कहा कि जल प्रलय या बाढ़ […]
सत्यखबर, सफीदों (महाबीर मित्तल) – बीएसएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने शुक्रवार को केरल के बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री भेजी। विद्यालय के चेयरमैन अरुण खरब की अध्यक्षता में सरपंच स.शेरसिंह ने राहत सामग्री से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में अरुण खरब ने कहा कि जल प्रलय या बाढ़ का कारण चाहे प्राकृतिक हो या अप्राकृतिक। इसके स्मरण भर से ही रोंगटे खड़े होने लगते हैं और जो लोग साक्षात इस प्रलय के शिकार है उनके साथ क्या बीत रही होगी यह सोचने का विषय है।
इसी प्रलय का केरल राज्य शिकार है और वहां पर स्थिति इस वक्त बड़ी असामान्य है। ऐसे में हर किसी का फर्ज बनता है कि सभी केरल के लोगों की मदद करें। इसी सोच के साथ इस विद्यालय ने केरल के लोगों की सहायता के लिए राहत सामग्री एकत्रित की है। उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय पूरा भारत वर्ष केरल के लोगो के साथ हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रबंधक अनिल खरब, प्राचार्य सतेंदर गौतम, नीलम भारद्वाज, संजय मलिक, मोनिका खरब, वेदमति खरब, गुरजंट सिंह, राजबीर कौर व अन्य अध्यापकगण उपस्थित थे।
