Haryana
कांग्रेस राज में जंगलराज था, भाजपा सरकार में सुशासन – जोरा सिंह
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – करनाल के मंगलौरा में हुए कांड को लेकर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के दिए ब्यान पर नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा अनु. जाति मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष जोरा सिंह बडनपुर ने प्रैस को जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि मंगलौरा में हुए कांड में भाजपा […]
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – करनाल के मंगलौरा में हुए कांड को लेकर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के दिए ब्यान पर नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा अनु. जाति मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष जोरा सिंह बडनपुर ने प्रैस को जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि मंगलौरा में हुए कांड में भाजपा सरकार का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार पर सरकार का रवैया एकदम साफ है कि किसी भी अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस सरकार में कैबिनैट मंत्री रहे हैं और उस समय प्रदेश में फिरौती, अपहरण, हत्या, बलात्कार, दलित उत्पीडऩ चरम सीमा पर थे, लेकिन भाजपा सरकार ने उन अपराधों पर काफी हद तक लगाम लगाई है। सुरजेवाला कांग्रेस राज व भाजपा राज की तुलना करके देंखें कि किस सरकार में जंगलराज रहा और किस राज में सुशासन। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता को इस तरह के ब्यान देना शोभा नहीं देता।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गुंडागर्दी, हत्या, बलात्कार, अपहरण व फिरौती में चाहे कितना भी बड़ा आदमी हो, कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर ईश्वर गोयल, सुरेन्द्र नंबरदार, अमित ढ़ाकल, केलो देवी, दलबीर चौपड़ा, अनिल बडऩपुर, जोगिंद्र सैनी, गुरदयाल आदि मौजूद रहे।