Connect with us

Dharm

जानिए इस सप्ताह का राशिफल व उसके उपाय

सत्यखबर मेष- आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति बनी रहेगी इस सप्ताह धन आयेगा परन्तु पत्नी के स्वास्थ्य में अधिक व्यय होगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लम्बे समय से रूके हुये कार्य इसी माह पूर्ण होेंगे। धार्मिक आडम्बरों से बचें। जीविका सम्बन्धी कार्यो में प्रगति होने के आसार […]

Published

on

सत्यखबर

मेष- आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति बनी रहेगी
इस सप्ताह धन आयेगा परन्तु पत्नी के स्वास्थ्य में अधिक व्यय होगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लम्बे समय से रूके हुये कार्य इसी माह पूर्ण होेंगे। धार्मिक आडम्बरों से बचें। जीविका सम्बन्धी कार्यो में प्रगति होने के आसार है। अपनी वाणी पर नियन्त्रण पर रखें वरना विरोधी अवसर का लाभ उठा सकते है। महिलाओं के स्वभाव में चिडचिड़ापन पैदा हो सकता है। कुछ लोगों को मकान व वाहन की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या रहेगी। महिलायें अपने जीवन के प्रति नकारात्मक रवैया न अपनायें।

वृष- घर परिवार में भी सुधार होने की संभावना
इस सप्ताह कुछ लोगों के रूके हुए कार्य पूरे होगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर परिवार में भी सुधार होने की संभावना है। आर्थिक योजनाओं में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। सन्तान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। सोंच समझकर लिए निर्णयों में सफलता मिलेगी। आपके उत्साह में वृद्धि होगी और कुछ कर गुजरने की योग्यता का प्रर्दषन करेगें। आमदनी की उतनी बढ़ोत्तरी नहीं होगी। जितनी आप अपेक्षा करेंगे। नई योजनायें बनेंगी परन्तु उन पर षीघ्र ही अमल भी करें। इस समय इन लोगों को बड़ो की सलाह पर विषेष ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन-किसी भी नये कार्यो में रूकावट पैदा हो सकती है
आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी लेकिन पारिवारिक समस्याओं से आपको मानसिक कलेश सहना पड़ सकता है। किसी भी नये कार्यो में रूकावट पैदा हो सकती है।अतः आप इस समय नये कार्य को शुरू न करें।मित्र या रिष्तेदार के कारण आपको हानि हो सकती है। आर्थिक उन्नति हेतु किये कये कार्यो में सफलता मिलेगी। सप्ताह के अन्तिम दिनों में आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा तथा लम्बी यात्राओं का भी योग बनेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है जो लोग किसी परीक्षा में बैठेगें उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। नवयुवक प्रेम के मामलों में उलझ सकते है।

कर्क-मकान से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान होगा
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी अन्य स्रोत से अचानक धन का लाभ हो सकता है। इस राषि वाले जातक भूल से भी कर्ज का लेन-देन न करें, अन्यथा समस्या में पड़ जायेंगे। प्राइवेट जाॅब वाले लोग अपने बाॅस से विशेष सावधानी रखें। मकान से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान होगा। तुला राषि वालों की पारिवारिक स्थिति इन दिनों अच्छी रहेगी। जिससे आपस में पे्रम बढ़ेगा। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होगा। सप्ताह के प्रारम्भ में अत्यधिक खर्च होगा। जिससे मन चिन्तित रहेगा। महिलायें कुछ ऐसा कार्य करने का प्रयास करेगी जिससे उनके जीवन में प्रगति हो।

सिंह- परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने के संकेत
इस सप्ताह ऋण लेकर किये उद्योग में हानि की सम्भावना है। नौकरी वालों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। कुछ लोगों को सन्तान की प्राप्ति होगी। प्राइवेट जॉब वाले लोग अपने बॉस से विशेष सावधानी रखें। मकान से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान होगा। इस राषि वालों की पारिवारिक स्थिति इन दिनों अच्छी रहेगी। जिससे आपस में पे्रम बढ़ेगा। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने के संकेत है। कुछ लोगों को मॅासपेशियों से सम्बन्धित षिकायत रहेगी। नवयुवक अपनी प्रेमिका के साथ मधुरतम पल व्यतीत करेंगे।

कन्या- आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी
इस समय कुछ लोगों को भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। नौकरी पेषा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। परन्तु भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं। कुछ लोगों को सन्तान सुख प्राप्त होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों से अप्रत्याषित व्यवहार का सामना करना होगा। महिलायें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए गलत दिषा में जा सकती है।

तुला-आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी
इस वक्त आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है। रूके हुये कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी। अनचाहे सम्बन्धों को ढोने का प्रयास करें। वह कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े। परिवार का सुख व सहयोग बना रहेगा। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे। प्रेम सम्बन्धों के प्रति लापरवाही बरतनें से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। महिलाओं के द्वारा व्यय की अधिकता बनी रहेगी।

वृश्चिक-परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है
इस सप्ताह अनावश्यक किसी से विवाद हो सकता है। लेकिन पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है। इस सयम आपको कुछ यात्रायें भी करनी पड़ सकती है। जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में सम्बन्धों मेें गिरावट आ सकती है। जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्यायें उलझाती नहीं है। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है। महिलायें अपना जीवन जरूरतोें के हिसाब जियेंगाी तो मानसिक तनाव नहीं होगा।

धनु-आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी
इस सप्ताह सभी वर्गो के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा नहीं है। कोई रूका हुआ कार्य आपका इस समय पूर्ण होगा। आलस्य आपके कार्यो में रूकावट पैदा करेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी लेकिन पारिवारिक समस्याओं से आपको मानसिक क्लेष सहना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग इस समय अपने समय का सद्पयोग करने की कोशिश करें। प्रेम के मामलों में थोड़ी कहा-सुनी हो सकती है। महिलायें समय की उपयोगिता पर विषेष घ्यान देने की कोशिश करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।

मकर- मन चिन्तित रह सकता है
इस सप्ताह अत्यधिक आत्मविश्वास आपको परेषानी में डाल सकता है। किसी नजदीकी के साथ विचार-विमर्ष होगा। सन्तान के स्वास्थ्य को लेकर मन चिन्तित रह सकता है। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी लेकिन पारिवारिक समस्याओं से आपको मानसिक क्लेश सहना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग इस समय अपने आप को चलचित्रों से दूर रखे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। आमदनी में वृद्धि होगी लेकिन जितना तेजी से पैसा आयेगा। उतनी ही तेजी से खर्च भी होगा। घरेलू मामलों में तनाव की स्थिति रहेगी। इस समय एसीडिटी तथा मानसिक तनाव बढ़ेगा।

कुम्भ-अपने श्रेष्ठ सम्बन्धों का लाभ उठायें
इस सप्ताह आपको गुप्त या प्रत्यक्ष रूप से शत्रु भी उत्पन्न होंगें। अपने पुरूषार्थ पर अधिक भरोसा रखें। अपने श्रेष्ठ सम्बन्धों का लाभ उठायें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय काफी शानदार रहेगा। इस राषि वालों की धन की स्थिति काफी कमजोर हो सकती है। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलने की सम्भावना है। लेकिन कुछ अकेलापन सा महसूस करेंगे। नये व्यापार में कोई रिस्क न उठाये। प्रेम सम्बन्धों मधुरता आयेगी।

मीन-आर्थिक योजनाओं में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा
इस सप्ताह रूके हुए कार्यों में प्रगति होगी । आर्थिक योजनाओं में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। सन्तान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें अन्यथा रोग आप पर हावी हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन में सुख की कमी रहेगी। जो लोग नौकरी करते है उनको पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा करनी पडेगी। अविवाहित लोगों को जीवन साथी की प्राप्ति होगी, जिससे उनके जीवन का भाग्योदय होगा। चोरी-बेइमानी के कारण आय में हानि उठानी पड सकती है ब्लड प्रेशर वाले रोगियों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। प्रेम सम्बन्धों में शंकालू भावना पैदा हो सकती हैं।

मोनिका अग्रवाल एक सेलिब्रिटी टैरो कार्ड रीडर है और टैरो कार्ड के जरिए वह सभी राशियों के लिए राशिफल निकालती हैं अगर आप उनसे अपनी समस्याओं का समाधान जानना चाहते हैं तो उनकी वेबसाइट एवं नंबर के जरिए अपॉइंटमेंट फिक्स कर सकते हैं
www.divinecentre.in
8826826749

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *