Haryana
रावमावि सतनाली में आर्य समाज द्वारा किया गया विशाल हवन का आयोजन
दूषित वातावरण को शुद्ध करने व मन की शांति के लिए आवश्यक है हवन – प्राचार्या संतोष देवी सत्यखबर, सतनाली मंडी (मुन्ना लाम्बा) – विश्व शांति एवं बच्चों में वैदिक गुणों के संचार के लिए कस्बा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आर्य समाज द्वारा विशाल हवन का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्या संतोष देवी […]
दूषित वातावरण को शुद्ध करने व मन की शांति के लिए आवश्यक है हवन – प्राचार्या संतोष देवी
सत्यखबर, सतनाली मंडी (मुन्ना लाम्बा) – विश्व शांति एवं बच्चों में वैदिक गुणों के संचार के लिए कस्बा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आर्य समाज द्वारा विशाल हवन का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्या संतोष देवी की अध्यक्षता में यह हवन ब्रह्मानंद स्वामी द्वारा करवाया गया, जिसमें इंद्रसिंह बोहरा व अन्य आर्य समाजी उपस्थित रहे।
हवन में समस्त विद्यालय स्टॉफ सहित बच्चों ने आहुतियां डाली। हवन के दौरान बच्चों को बुराइयों से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर ब्रह्मानंद स्वामी ने गायत्री महामंत्र के गुणों के बारे में बताया कि गायत्री मंत्र महामंत्र है तथा इसका जप करने से मन शांत और बुद्धि तेज होती है। माता-पिता की सेवा करने वाला व्यक्ति जीवन में महान बनता है तथा उच्च मुकाम हासिल करता है। उन्होंने कहा कि जितना प्रभू को याद किया जाएगा, उतना ही मनुष्य भगवान के करीब पहुंच जाएगा। प्रभु भक्ति के लिए व्यक्ति के अंदर प्रेम भाव होना अति आवश्यक है। व्यक्ति गुरु के प्रति सच्चे मन से समर्पित हो तो उसकी गुरु से ओर ज्यादा लेने की इच्छा होती है और गुरुजन देते भी हैं। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या संतोष देवी ने कहा कि आज के इस दूषित वातावरण में इस तरह के हवन कार्यक्रमों को करवाए जाने की नितांत आवश्यकता है। इस अवसर पर सतनाली में आर्य समाज की स्थापना हेतु कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया।
