Connect with us

Maham

कोरोना के चलते हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री का देहांत, PGI रोहतक में ली अंतिम सांस

Published

on

सत्यख़बर, रोहतक

महम के पूर्व विधायक और प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री महासिंह नेहरा का कोरोना के चलते आज सुबह 7 बजे निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उन्हें 2 मई को बुखार के चलते पीजीआई रोहतक में एडमिट करवाया गया था। निंदाना गांव में जन्मे महा सिंह नेहरा महम विधानसभा से 1967 में विधायक बने थे और राव वीरेंद्र सिंह की सरकार में शिक्षा मंत्री बने थे।

ये भी पढ़े… IPL 2021: ऑस्ट्रेलिया ने दिया अपने खिलाड़ियों को झटका, वतन वापसी के लिए करना होगा इंतजार

महा सिंह नेहरा के पौत्र विशाल नेहरा ने सत्य खबर को बताया कि उनके दादाजी को पिछले काफी समय से गले में दिक्कत थी और वह पिछले 10 दिन से बुखार पीड़ित थे। उन्हें 2 मई को पीजीआई रोहतक में एडमिट करवाया गया था। महा सिंह नेहरा के निधन पर राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक प्रकट किया है उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए बड़ी राजनीतिक क्षति है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *