हरियाणा

Sonipat Crime: खाने बैठा था मिस्त्री, गोलियों की आवाज़ से कांप उठा घर – पन्नू गैंग का आतंक

Sonipat Crime: सोनीपत के गोहाना में आदर्श नगर और देवीपुरा में हुई फायरिंग और मैकेनिक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पन्नू बाज गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गांधी नगर गोहाना का रोहित उर्फ छतरी और देवीपुरा का प्रिंस शामिल है। रोहित ने हमले को अंजाम दिया जबकि प्रिंस ने इसकी साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश करने की बात कही है।

घर के बाहर गोलियों की आवाज से मचा हड़कंप

घटना मंगलवार रात की है जब आदर्श नगर निवासी अरुण अपने घर पर खाना खा रहे थे। अरुण एसी और वॉशिंग मशीन ठीक करने का काम करते हैं। रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें बाहर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही वह बाहर आए तो देखा कि चार युवक बाइक पर सवार होकर पन्नू बाज गैंग का नाम लेते हुए फरार हो रहे थे। उनमें से एक की पहचान देवीपुरा कॉलोनी के चंद्रमोहन के रूप में हुई है। मौके से दो खोल भी बरामद हुए हैं।

Himani Narwal Murder Case: हिमानी की मौत सिर्फ एक आरोपी या है इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक चाल
Himani Narwal Murder Case: हिमानी की मौत सिर्फ एक आरोपी या है इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक चाल

Sonipat Crime: खाने बैठा था मिस्त्री, गोलियों की आवाज़ से कांप उठा घर – पन्नू गैंग का आतंक

पुलिस ने जोड़े हत्या के प्रयास की धारा

पहले तो यह मामला सिर्फ फायरिंग तक ही सीमित था लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी। तकनीकी जांच और चश्मदीदों की मदद से पुलिस ने रोहित और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ये दोनों पन्नू बाज गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और इनका मकसद इलाके में दहशत फैलाना था।

Haryana: तीन लाशें और एक नाम! क्या जीजा ही है इस त्रिपल सुसाइड का असली गुनहगार?
Haryana: तीन लाशें और एक नाम! क्या जीजा ही है इस त्रिपल सुसाइड का असली गुनहगार?

मुख्य आरोपी पन्नू की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस पूरे हमले की साजिश पन्नू नाम के युवक ने रची थी जो इस गैंग का सरगना है। रोहित और प्रिंस उसी के इशारे पर काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस की कई टीमें पन्नू की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गैंग के बाकी सदस्यों को भी पकड़ लिया जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Back to top button