‘Squid Game 2’: प्लेयर नंबर 001 से लेकर ‘डालगोंना’ तक, मृत्यु के खेल में क्या बदलाव आया सीजन 2 में
‘Squid Game 2’: दुनिया भर में चर्चित और पसंद की जाने वाली कोरियाई वेब सीरीज ‘Squid Game’ के पहले सीजन के बाद दर्शकों के मन में कई सवाल थे। क्या खिलाड़ी नंबर 456 (Seong-Gi-Hun) ने उस खून-खराबे वाले खेल को रोकने में सफल हो पाया, जो मास्क पहने आदमी के पीछे छिपा था? उसने जीते गए पैसे का क्या किया? पहले सीजन का अंत इन सवालों के साथ हुआ था, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर गया। खून से सने हुए इस बच्चों के खेल ने सभी को हैरान कर दिया था।
पहला सीजन देश-विदेश में शानदार तरीके से सराहा गया था और यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वेब सीरीज में से एक बन गई। अब, तीन साल के इंतजार के बाद, इसके मेकर्स ने सीजन 2 को रिलीज़ कर दिया है। तो आइए जानते हैं कि इस सीजन में हमें क्या नया देखने को मिलेगा और क्या यह खूनी खेल दूसरे सीजन में खत्म हो जाएगा? क्या नए चेहरे पहले सीजन के मुकाबले खेल का अंत बदल पाएंगे?
पहले सीजन का संक्षिप्त परिचय
सबसे पहले हम एक छोटा सा recap लेंगे पहले सीजन का। पहले सीजन में हम देख पाते हैं कि कैसे मजबूरी इंसान को कुछ भी करने के लिए विवश कर सकती है। शो में देखा गया कि 456 कर्ज़ में डूबे खिलाड़ियों के बीच एक खूनी खेल खेला जाता है, जिसमें जो खिलाड़ी खेल में हार जाते हैं, उन्हें तुरंत गोली मार दी जाती है।
हर खेल के दौरान एक-एक खिलाड़ी बाहर होते जाते हैं और अंत में खिलाड़ी 456 यानी Seong-Gi-Hun जीत जाता है। इसके बाद वह अपनी बेटी के पास लौटने का फैसला करता है। इसी बीच, उसे वही व्यक्ति दिखाई देता है, जिसने उसे इस खेल में शामिल होने का कार्ड दिया था। पहले सीजन का समापन यहीं होता है।
Seong-Gi-Hun के किरदार में गंभीर बदलाव
Squid Game के दूसरे सीजन में Seong-Gi-Hun का किरदार पूरी तरह बदल चुका है। खेल से बाहर आने के बाद उसका जीवन पूरी तरह से बदल चुका है और अब उसने उन लोगों को खत्म करने का संकल्प लिया है, जिन्होंने इस खौ़फनाक खेल को शुरू किया था। उसे नहीं पता कि जीते हुए पैसे के साथ क्या करना चाहिए, लेकिन इस बार उसका उद्देश्य केवल खेल जीतने का नहीं है, बल्कि वह सभी खिलाड़ियों की जान बचाने का भी प्रयास करेगा।
इस बार वह जानता है कि इस खेल के बारे में सब कुछ कैसे काम करता है, और अब उसका मुख्य उद्देश्य सभी खिलाड़ियों को बचाना और खेल के दायरे से बाहर निकालना होगा। इसके लिए वह कुछ लोगों को हायर करता है जो खेल के असली मालिकों को ढूंढने में उसकी मदद करेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह फिर से इस खेल में जीत हासिल कर पाएगा, या क्या वह खेल के दौरान मारे जाएगा, या फिर वह खिलाड़ियों की जान बचाने में सफल होगा? इन सवालों का जवाब केवल शो देखकर ही मिलेगा।
View this post on Instagram
नए चेहरे और खेल के तरीके में बदलाव
Squid Game के इस नए सीजन में कुछ नए अभिनेता भी कास्ट किए गए हैं। इन नए चेहरों से शो में रोमांच और दिलचस्पी बढ़ सकती है। इस बार आप एक मां-बेटे की जोड़ी, एक गर्भवती महिला और एक ट्रांसजेंडर को भी खिलाड़ियों के रूप में देखेंगे, जो शो को और भी आकर्षक बना देंगे। अब यह देखना होगा कि इस सीजन में कौन सा खिलाड़ी Gi-Hun की तरह दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना पाएगा।
इस बार एक खास बात यह है कि पहले सीजन में खिलाड़ी नंबर 001 ने अंत में यह बताया था कि वह इस खेल के एक निर्माता हैं। इस बार भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसमें एक पात्र ऐसा होगा, जो खेल के निर्माता से संबंधित होगा।
क्या पुराने खेल लौटेंगे?
अब बात करें खेलों की, तो जैसा कि ट्रेलर देखने के बाद हम यह अनुमान लगा सकते थे कि इस बार भी ‘रेड-ग्रीन लाइट’ और ‘डाल्गोना’ जैसे खेल खेले जाएंगे। लेकिन हम आपको बता दें कि मेकर्स ने इस बार खेल के तरीके को थोड़ा बदल दिया है।
इस बार शो को इस तरह से फ्रेम किया गया है कि जब सब कुछ आपके सामने हो, फिर भी दर्शक उसे पूरी तरह से समझने में नाकाम रहते हैं। हालांकि, सीजन 2 के शुरुआती एपिसोड थोड़े स्लो और उबाऊ हो सकते हैं, लेकिन यह निश्चित है कि इसकी कहानी सीजन 3 तक पहुंचने वाली है।
क्या यह खूनी खेल खत्म होगा?
इस बार सीजन 2 में कई नए और दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। इस सीजन का उद्देश्य पहले सीजन की तरह खून-खराबे को सिर्फ दिखाना नहीं है, बल्कि एक संदेश देना है। इस बार Seong-Gi-Hun को यह महसूस हुआ है कि उसकी जिंदगी अब बदल चुकी है और अब उसे किसी भी हालत में इस खूनी खेल को बंद करना है।
क्या वह अपनी जान जोखिम में डालकर इस खेल को खत्म करने में सफल होगा? क्या नए खिलाड़ी उसकी मदद करेंगे या फिर उनका भाग्य भी पहले सीजन जैसा होगा? इन सवालों का जवाब केवल सीजन 2 को देखकर ही मिलेगा।
Squid Game के दूसरे सीजन का इंतजार लंबे समय से हो रहा था और अब यह दर्शकों के सामने आ चुका है। पहले सीजन की तरह, इस सीजन में भी रोमांच और ट्विस्ट से भरी कहानी देखने को मिलेगी। नए चेहरे और गेम के बदलते तरीके निश्चित रूप से इस शो को और भी दिलचस्प बना देंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या Seong-Gi-Hun अपनी जान जोखिम में डालकर इस खूनी खेल को खत्म करने में सफल होता है या नहीं।
Squid Game 2 के इस नए सीजन ने दर्शकों के बीच एक बार फिर से चर्चाएं शुरू कर दी हैं, और अब इंतजार है कि क्या यह शो पहले सीजन की तरह फिर से एक धमाल मचाएगा या नहीं।