ताजा समाचार

SUV Sales India 2024-25: 2024-25 में गाड़ियों की बंपर बिक्री! 43 लाख का आंकड़ा पार, एसयूवी की रही सबसे ज्यादा मांग

SUV Sales India 2024-25: वित्तीय वर्ष 2024-25 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 43 लाख के आंकड़े को पार कर गई। खास बात यह है कि इनमें से 65 प्रतिशत वाहन यूटीलीटी व्हीकल्स यानी एसयूवी थे। एसआईएएम (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) ने मंगलवार को ये आंकड़े जारी किए।

एसयूवी की बढ़ती हुई धूम

एसआईएएम के मुताबिक एसयूवी ने भारतीय वाहन बिक्री में अपनी पकड़ मजबूत रखी है और बिक्री के आंकड़ों में वृद्धि दिखाई दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 65 प्रतिशत वाहन एसयूवी थे जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा लगभग 60 प्रतिशत था। एसयूवी की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 27,97,229 यूनिट्स तक पहुंच गई।

SUV Sales India 2024-25: 2024-25 में गाड़ियों की बंपर बिक्री! 43 लाख का आंकड़ा पार, एसयूवी की रही सबसे ज्यादा मांग

NEET PG 2025 Exam: NEET-PG 2024 पर फिर ब्रेक! 15 जून की परीक्षा अचानक स्थगित, अगली तारीख पर सस्पेंस बरकरार
NEET PG 2025 Exam: NEET-PG 2024 पर फिर ब्रेक! 15 जून की परीक्षा अचानक स्थगित, अगली तारीख पर सस्पेंस बरकरार

यात्री कारों की बिक्री में गिरावट

वहीं दूसरी ओर यात्री कारों की बिक्री में 13 प्रतिशत की गिरावट आई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 13,53,287 यात्री कारें बेची गईं जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 15,48,947 था। हालांकि यात्री वाहन क्षेत्र में सबसे ज्यादा निर्यात हुआ है जो 7.7 लाख यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

द्विचक्रीय वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी

द्विचक्रीय वाहनों की थोक बिक्री में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,96,07,332 यूनिट्स रही जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 1,79,74,365 था। ग्रामीण इलाकों में भी इस दौरान मांग में सुधार देखा गया है।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में गिरावट

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 1 प्रतिशत की गिरावट आई है और 2024-25 में 9,56,671 यूनिट्स बेचे गए। जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 9,68,770 था। हालांकि वाणिज्यिक तीन पहिया वाहनों की बिक्री में 7 प्रतिशत का इज़ाफा हुआ है।

Ambala News: गुरुद्वारे गए परिवार के सूने घर पर ताले तोड़कर ताबड़तोड़ चोरी
Ambala News: गुरुद्वारे गए परिवार के सूने घर पर ताले तोड़कर ताबड़तोड़ चोरी

Back to top button