Crime
हरियाणा: शादी में भिड़े दूल्हा और दुल्हन पक्ष,जानिए क्यों

bride and groom clashed at the wedding in Hisar
सत्य खबर , हिसार। हिसार के हांसी में शुक्रवार रात को एक शादी समारोह में दूल्हा और दुल्हन पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। bride and groom clashed at the wedding in Hisar

दुल्हन पक्ष का आरोप है दूल्हे पक्ष ने फेरों के समय दहेज मांगा, जबकि दूल्हे पक्ष का कहना है कि दहेज जैसी कोई बात नहीं थी। बारात नाचते गाते हुए लेट हो गई और दुल्हन के भाई ने बाहर से कुछ लड़कों को बुलाकर हमला किया।
जानकारी के अनुसार, हिसार के ऋषि नगर से एक युवक की शादी हांसी के मंडी सैनीयान में थी। रात को विवाह में बाराती सज धजकर पहुंचे। परंतु फेरों की रस्म से पहले दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लड़की और उसके पिता विजय कुमार का कहना है कि दूल्हे पक्ष ने पांच लाख रुपए की डिमांड की है। पैसे न देने पर उनसे झगड़ा करने लगे। शादी समारोह पर लड़का पक्ष के लोगों ने तोड़फोड़ भी की और उनके साथ मारपीट की। जिसमें लड़की के मामा दीपक और धर्मेंद्र को चोटें आई।
Also check these links:
चक्रवर्ती तूफान ने इस राज्य में मचाया कहर
पाकिस्तानी दूल्हे ने दुल्हन को गिफ्ट किया 30 हजार का गधा! जानिए क्यों?
इलेक्ट्रॉनिक आइटम के साथ क्यों आती है एक छोटी सी पुड़िया, है बड़े काम की चीज!
गुरुग्राम सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ अलीमूदीन के नवनियुक्त सरपंच ने की विधायक से भेंट
बारात लेट आने पर किया हमला
वहीं, लड़के के पिता मनीराम ने फोन पर बताया कि नाचने की वजह से बारात गेट पर पहुंचने में कुछ देर हो गई। इसी बात को लेकर लेकर उनकी कहासुनी हुई थी तभी लड़की पक्ष के लोगों ने पुठी मंगल गांव से कुछ लोगों को बुला लिया और उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके पक्ष के कई लोगों को चोट आई है। जिनका इलाज हिसार के सामान्य अस्पताल में चल रहा है।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रात को उनको सूचना मिली थी कि लड़के के परिवार उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज न देने की वजह से बारात वापस ले गए है और उनके साथ मारपीट भी करके गए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम रात को मौके पर पहुंची। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।bride and groom clashed at the wedding in Hisar