Haryana
कुलदीप बिश्नोई ,भव्य बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई को हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया

Bishnoi family appoint member of State Executive
सत्य खबर,डेस्क। हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट जीतने के बाद बीजेपी ने बिश्नोई परिवार का दर्जा बढ़ा दिया है…जिसके चलते हरियाणा बीजेपी ने संगठन विस्तार करते हुए कुलदीप बिश्नोई के साथ उनके बेटे भव्य बिश्नोई और पत्नी रेणुका बिश्नोई को हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया है.. प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया की और से जारी पत्र में दो प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति की गई है।Bishnoi family appoint member of State Executive

पत्र में हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ की और से कहा गया है कि वंदना पोपली और अनिल धनतोड़ी को प्रदेश प्रवक्ता, राष्ट्र दहिया को प्रदेश सह प्रवक्ता और पवन तायल को लघु उद्योग का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। बिश्नोई परिवार के अलावा देवेंद्र चावला और अनिल धनतोड़ी को प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है।
Also check these links:
2500 रूपये में मिला 20 करोड़ का बंगला और ढाई करोड़ कैश, जानिए कैसे
हरियाणा: शादी में भिड़े दूल्हा और दुल्हन पक्ष,जानिए क्यों
चक्रवर्ती तूफान ने इस राज्य में मचाया कहर
पाकिस्तानी दूल्हे ने दुल्हन को गिफ्ट किया 30 हजार का गधा! जानिए क्यों?
जानकारी के मुताबिक बीजेपी बिश्नोई परिवार का राजस्थान चुनाव में इस्तेमाल करेगी। राजस्थान में बिश्नोईयों का अच्छा प्रभाव है। हरियाणा से लगते राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में बिश्नोई परिवार प्रचार की मुख्य धुरी रहने वाला है। इसी वजह से हरियाणा बीजेपी में बिश्नोई परिवार को एडजस्ट किया गया है।
बता दें कि आदमपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक भव्य बिश्नोई को हरियाणा सरकार पहले ही नई जिम्मेदारी दे चुकी है। भव्य को विधानसभा में लेखा समिति का मेंबर बनायागया है…भव्य साल 2022-23 के बाकी बचे समय के लिए समिति के मेंबर रहेंगे। हरियाणा विधान सभा सचिवालय द्वारा इस मामले को लेकर भी अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
बहरहाल येकहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह से भव्य बिश्नोई ने आदमपुर सीट जीतकर बीजेपी की ली में डाली है…उससे हरियाणा बीजेपी पूरी तरह से खुश नजर आ रही है….जिसके चलते पार्टी ने उके माता-पिता को हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया…तो दूसरी और राज्स्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भी बीजेपी पहले ही अपनी तैयारियों में जुटी हुई है ताकि बिश्नोई परिवार को राजस्थान में अहम जिम्मेवारी दी जा सके….Bishnoi family appoint member of State Executive