Tag: 2014-2019

  • Kumari Selja का सरकार पर निशाना! 10 वर्षों में 80 से अधिक परीक्षाओं में धांधली, 85 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य प्रभावित

    Kumari Selja का सरकार पर निशाना! 10 वर्षों में 80 से अधिक परीक्षाओं में धांधली, 85 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य प्रभावित

    हरियाणा के सिरसा से सांसद Kumari Selja ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एसएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में बार-बार गड़बड़ियां सामने आना इस बात का सबूत है कि भाजपा सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन विफलताओं की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

    परीक्षा केंद्रों की अराजकता ने बढ़ाई परेशानियां

    सैलजा ने हाल ही की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कई अभ्यर्थियों को 400 से 500 किलोमीटर दूर के परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया। वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसे तकनीकी गड़बड़ी नहीं बल्कि एक असंवेदनशील और लापरवाह प्रशासनिक रवैया कहा जाना चाहिए। इससे ना केवल शारीरिक और मानसिक परेशानी होती है बल्कि छात्रों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

    Kumari Selja का सरकार पर निशाना! 10 वर्षों में 80 से अधिक परीक्षाओं में धांधली, 85 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य प्रभावित

    सवाल दोहराए गए और बच्चों को कहा गया ‘सरप्राइज़’

    सांसद सैलजा ने कहा कि परीक्षा के दौरान पुराने प्रश्न दोहराए गए जिससे छात्रों ने आपत्ति जताई। इसके जवाब में एसएससी ने कहा कि छात्र “सरप्राइज़” हो जाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या परीक्षा की गंभीरता और जिम्मेदारी इस तरह निभाई जाती है। अगर आयोग से कोई गलती हुई है तो उसे मानते हुए युवाओं के साथ न्याय किया जाना चाहिए।

    सरकार की गलती फिर भी छात्रों से वसूली

    सैलजा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब प्रश्न गलत होते हैं और छात्र उन्हें चुनौती देते हैं तो उनसे शुल्क लिया जाता है। जबकि गलती आयोग या सरकार की होती है। यह साफ अन्याय है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में 80 से ज्यादा परीक्षाओं में धांधली हुई है। केवल 2025 में 85 लाख छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ा है।

    युवा अब चुप नहीं बैठेगा

    कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को एसएससी सहित सभी राष्ट्रीय परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों की प्रणाली को स्थिर और भरोसेमंद बनाया जाए। पेपर लीक और गलत प्रश्नों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो और छात्रों से लिया जाने वाला आपत्ति शुल्क पूरी तरह खत्म किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अब देश का युवा चुप नहीं बैठेगा और हर मंच पर अपनी आवाज बुलंद करेगा।