Tag: 550 Million Beneficiaries

  • शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी 14 सेवाएं हुई ऑनलाइन, केवल 2100 में बनेगा शस्त्र लाइसेंस

    शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी 14 सेवाएं हुई ऑनलाइन, केवल 2100 में बनेगा शस्त्र लाइसेंस

    डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि अब शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक को केवल 2100 रुपए खर्च करने होंगे जिनमें से 1500 रुपए प्रशिक्षण के, 500 रुपए आवेदन के तथा 100 रुपए अटल सेवा केंद्र के माध्यम से अप्लाई करने में लगेंगे। उन्होंने बताया कि शस्त्र लाइसेंस के लिए प्रशिक्षण पहले होमगार्ड के माध्यम से दिया जाता था लेकिन अब यह प्रशिक्षण 6 प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से मिलेगा, जिनमें क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, गुरुग्राम (भोंडसी), पुलिस प्रशिक्षण केंद्र रोहतक (सुनारिया), पुलिस लाइन पंचकूला (मोगीनंद), हरियाणा पुलिस अकादमी करनाल (मधुबन),  पुलिस लाइन हिसार तथा पुलिस लाइन नारनौल शामिल हैं।

    प्रशिक्षण के लिए स्लॉट बुकिंग सुविधा :

    डीसी ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदक अब सरल पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन करने के साथ ही उससे जुड़ी हर स्तर की सूचना उसे एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी। इसी पोर्टल पर व्यक्ति शस्त्र प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अपनी सुविधा अनुसार स्लॉट बुक कर सकेगा। प्रशिक्षण के लिए  आवेदक को मात्र 1500 रुपए की फीस देनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं को दो दिन थ्योरी व एक दिन का शस्त्र प्रशिक्षण देने उपरान्त सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।

    इन सेवाओं के लिए करें ऑनलाइन आवेदन :

    डीसी ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी 14 सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है, जिनमें नए शस्त्र लाइसेंस जारी करना, शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण, शस्त्र का बिक्री/ हस्तांतरण/उपहार, बाहरी लाइसेंस का पंजीकरण, शस्त्र का अधिग्रहण, शस्त्र अधिकार क्षेत्र के भीतर पते का परिवर्तन, शस्त्र की खरीद अवधि का विस्तार, शस्त्र लाइसेंस में शस्त्र का अनुमोदन, शस्त्र लाइसेंस से शस्त्र हटाना, एक प्रकार के शस्त्र का परिवर्तन, डुप्लीकेट शस्त्र लाइसेंस जारी करना, गोला बारूद की मात्रा में परिवर्तन, क्षेत्र की वैधता का विस्तार तथा शस्त्र लाइसेंस का निलंबन/रद्द/ निरस्तीकरण आदि शामिल हैं।

  • अब कम फीस और आसानी से बनवाएं आर्म्स लाइसेंस, 25 दिन में मिलेगा आर्म्स लाइसेंस

    अब कम फीस और आसानी से बनवाएं आर्म्स लाइसेंस, 25 दिन में मिलेगा आर्म्स लाइसेंस

    हरियाणा में अब शस्त्र लाइसेंस मात्र 2100 रूपए में बनकर तैयार हो जाएगा.इसके बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 19 जुलाई को गुरुग्राम जिला में स्थित पुलिस क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र भोंडसी के ऑडिटोरियम से प्रदेश भर में प्रथम चरण में शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी 14 डिजिटल सेवाओं का रिमोट के बटन दबाकर विधिवत शुभारंभ किया है.इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में 6 अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण केन्द्रों का भी लोकार्पण किया है.कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने वहां नई बनाई गई 100 मीटर की शूटिंग रेंज का भी अवलोकन किया.

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शस्त्र लाइसेंस के लिए प्रशिक्षण पहले होमगार्ड के माध्यम से दिया जाता था लेकिन अब यह प्रशिक्षण 6 प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से दिया जाएगा. जिन 6 अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण केन्द्रों का आज लोकार्पण किया गया उनमे क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र गुरुग्राम(भोंडसी),पुलिस प्रशिक्षण केंद्र,रोहतक(सुनारिया),पुलिस लाइंस,पंचकुला(मोगीनंद), हरियाणा पुलिस    अकादमी,करनाल(मधुबन), पुलिस लाइंस,हिसार तथा पुलिस लाइंस,नारनौल शामिल है.

     

    आज से शुरू की गई सेवाओं के लिए पहले एक फ्लो चार्ट बनाया गया है जिसमे पाया गया कि शस्त्र लाइसेंस बनने तक की पूरी प्रक्रिया 25 दिन में पूरी हो सकती है और सेवा के अधिकार के अनुसार उसकी अपील का समय भी कम किया जा सकता है जोकि वर्तमान में 60 दिन का है.

    ये भी पढ़े : चिराग योजना: कमजोर वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों को निशुल्क मिलेगी शिक्षा https://rewariupdate.com/?p=22194

    उन्होंने कहा की शस्त्र लाइसेंस बनवाते समय भी काफी भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है बताया जाता है कि जो फ़ीस 2100 रूपए है उसकी दलाल मनमानी फीस लेते है.लेकिन अब ऑनलाइन होने के बाद से लोगों को अब शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए 1500 रूपए प्रशिक्षण के,500 रूपए आवेदन के और 100 रूपए अटल सेवा केंद्र के माध्यम से अप्लाई करने के लगेंगे.

    ये भी पढ़े : पैरा एथलीट शर्मिला को जिंदगी ने रुलाया लेकिन नहीं मानी हार, आज प्रधानमंत्री ने बात करके बढ़ाया हौसला https://rewariupdate.com/?p=22190