Tag: abhay singh chautala

  • सम्मान दिवस रैली से Abhay Singh Chautala तोलेंगे अपनी ताकत, ‘राइट टू रिकॉल’ से 2029 का सफर आसान बनाने की तैयारी

    सम्मान दिवस रैली से Abhay Singh Chautala तोलेंगे अपनी ताकत, ‘राइट टू रिकॉल’ से 2029 का सफर आसान बनाने की तैयारी

    इनेलो सुप्रीमो Abhay Singh Chautala 25 सितंबर को रोहतक में सम्मान दिवस रैली से अपनी राजनीतिक ताकत तोलने का काम करेंगे। विधानसभा चुनाव में इनेलो को दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। खुद अभय चौटाला चुनाव हार गए थे। अभय चौटाला ने विधानसभा चुनाव के बाद से ही पूरे हरियाणा में इनेलो के संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाया है। इस एक साल में उन्होंने जो अभियान चलाया है इसका असर कितना है वह इस रैली से पता चलेगा।

    यह आयोजन केवल पूर्व उपप्रधानमंत्री दिवंगत चौ. देवीलाल की जयंती तक सीमित नहीं है, इसे हरियाणा की राजनीति में इनेलो की पुनर्स्थापना की बड़ी कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इनेलो से अलग हुए और इनके ही परिवार के अजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला को जबर्दस्त झटका लगा था। रोहतक लंबे समय से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। जाटलैंड की इस धरती पर पैर जमाना किसी भी राजनीतिक दल के लिए भविष्य की राजनीति का दरवाजा खोल सकता है।

    Abhay Singh Chautala यहां रैली आयोजित कर न केवल कांग्रेस को सीधी चुनौती देने का संकेत कर रहे हैं, बल्कि यह भी दिखाना चाहते हैं कि इनेलो अब फिर से जाट बेल्ट में पैठ बनाने की तैयारी में है। इनेलो के लिए पिछले कुछ साल बेहद कठिन रहे। 2019 में परिवार में फूट पड़ी और अजय सिंह चौटाला ने जजपा बनाकर अलग राह पकड़ ली। इस बिखराव का असर पहले 2019 और फिर 2024 के विधानसभा चुनावों में साफ दिखाई दिया, जब इनेलो का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। अब अभय चौटाला एक बार फिर संगठन को खड़ा करने और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं।

    सम्मान दिवस रैली से Abhay Singh Chautala तोलेंगे अपनी ताकत, ‘राइट टू रिकॉल’ से 2029 का सफर आसान बनाने की तैयारी

    ताऊ देवीलाल की विरासत का सहारा और ‘राइट टू रिकॉल’ जैसे मुद्दे को हथियार बनाकर वे यह संदेश देना चाहते हैं कि चौटाला परिवार की राजनीति अब भी जिंदा है। 2029 की ओर बढ़ती रणनीति में यह रैली उनका पहला बड़ा दांव होगी।

    अभय चौटाला का असली लक्ष्य 2029 है। उनका फोकस फिलहाल संगठन को मजबूत करने और धीरे-धीरे जनता के बीच भरोसा जीतने पर है। वे जाट बेल्ट में पकड़ बनाकर इनेलो को भाजपा और कांग्रेस दोनों के विकल्प के तौर पर स्थापित करना चाहते हैं। रोहतक की रैली इस मिशन का पहला बड़ा पड़ाव है।

    पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल ने सबसे पहले संविधान में संशोधन कर ‘राइट टू रिकॉल’ लागू करने की आवाज उठाई थी। अभय चौटाला ने घोषणा की है कि 25 सितंबर की रैली में इस मुद्दे को फिर से जोर-शोर से उठाया जाएगा। इस अधिकार का मतलब है कि जनता किसी भी विधायक या सांसद को जो वादे पूरे न करे, बीच कार्यकाल में वापस बुला सके और नया प्रतिनिधि चुन सके। अभय का कहना है कि यह अधिकार लागू होते ही झूठे वादों पर रोक लगेगी और कुर्सी जाने के डर से नेता ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे।

  • अभय सिंह चौटाला का बड़ा दावा, कहा कांग्रेस ने BJP की सरकार गठन में दिया समर्थन, किसानों में बढ़ रही नाराजगी

    अभय सिंह चौटाला का बड़ा दावा, कहा कांग्रेस ने BJP की सरकार गठन में दिया समर्थन, किसानों में बढ़ रही नाराजगी

    भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के पीछे कांग्रेस पार्टी का हाथ है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है, लेकिन आज राज्य के किसान भाजपा की नीतियों से नाराज हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्यवासियों के सामने असली सच्चाई 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली विशाल रैली में सामने आएगी।

    लैडपुर में रैली का आमंत्रण

    अभय चौटाला झज्जर के लैडपुर गांव पहुंचे और वहां रैली में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि यह रैली पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती के अवसर पर आयोजित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर तीखे हमले किए और कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने किसानों के अधिकारों का हनन किया है और उनकी जमीन और संसाधनों पर कब्जा किया।

    अभय सिंह चौटाला का बड़ा दावा, कहा कांग्रेस ने BJP की सरकार गठन में दिया समर्थन, किसानों में बढ़ रही नाराजगी

    कांग्रेस और भाजपा पर निशाना

    अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से भाजपा के साथ रही है और अब भी इसका असर हरियाणा की राजनीति में देखने को मिलता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता में आते ही किसानों की अनदेखी की और उनकी समस्याओं को हल करने में कोई कदम नहीं उठाया। चौटाला ने कहा कि यह रैली किसानों के लिए एक मजबूत संदेश होगी और उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक करेगी।

    किसानों और ग्रामीणों से अपील

    उन्होंने ग्रामीणों और किसानों से अपील की कि वे रैली में ऐतिहासिक संख्या में पहुंचें। चौटाला ने कहा कि यह रैली हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा मोड़ साबित होगी। उनका कहना है कि रैली के माध्यम से जनता को यह संदेश मिलेगा कि सत्ता में बैठे लोग उनके हितों के प्रति कितने गंभीर हैं। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

    हरियाणा की राजनीति में संभावित बदलाव

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस रैली के बाद हरियाणा की राजनीति में बदलाव की संभावना है। किसान और ग्रामीण जनता अपनी असंतोषजनक भावनाओं को सार्वजनिक रूप से व्यक्त कर सकते हैं। अभय सिंह चौटाला की अपील और रैली का व्यापक प्रभाव राज्य की आगामी राजनीतिक दिशा को प्रभावित कर सकता है। यह रैली न केवल किसानों की समस्याओं को उजागर करेगी बल्कि हरियाणा की राजनीति में नई बहस और विमर्श को भी जन्म देगी।

  • Sonipat: BPL कार्ड के बाद अब बुजुर्गों की पेंशन काटने में जुटी भाजपा सरकार! दिग्विजय ने खोली पेंशन की सच्चाई

    Sonipat: BPL कार्ड के बाद अब बुजुर्गों की पेंशन काटने में जुटी भाजपा सरकार! दिग्विजय ने खोली पेंशन की सच्चाई

    Sonipat। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार चौधरी देवीलाल द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाने की बजाय इस योजना से जुड़े लाभार्थियों की संख्या घटाने में लगी हुई है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार जानबूझकर बुजुर्गों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को बुजुर्गों के हित में घर-घर जाकर बुढ़ापा पेंशन देनी चाहिए क्योंकि आज बैंकों की लाइन में लगकर बुजुर्ग पेंशन लेने को मजबूर है।

    दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को प्रगति के पथ पर चलाने में नाकाम साबित हो रही है, इसलिए कभी बिजली के दाम बढ़ाकर आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है तो कभी बिना सर्वे करवाए बीपीएल कार्ड काटकर गरीब लोगों को सुविधाओं से वंचित करने में जुटी हुई है। वे वीरवार को सोनीपत में युवा जोड़ो अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

    digvijay singh chautala, digvijay singh chautala live, digvijay singh chautala news18, digvijay singh chautala wedding, digvijay singh abhay chautala, jjp leader digvijay singh chautala, digvijay singh chautala exclusive, digvijay singh chautala on farmer issue, digvijay singh chautala on abhay chautala, digvijay singh chautala exclusive interview, bhupinder singh hooda vs digvijay chautala, ajay singh chautala, digvijay chautala, digvijay chautala song, digvijay chautala wedding, abhay singh chautala

    दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि फील्ड में जेजेपी पूरी तरह से एक्टिव होकर निरंतर कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में जेजेपी का सदस्यता अभियान जारी है और हर हलके में करीब पांच हजार नए सदस्य बनाए जा रहे है। दिग्विजय ने कहा कि जेजेपी के युवा जोड़ो अभियान के तहत वे अब तक 10 जिलों और करीब 35 हलकों में युवाओं से संवाद कर चुके है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से परेशान लोग आज जेजेपी से जुड़ रहे है क्योंकि जेजेपी विपक्ष की भूमिका निभाते हुए निरंतर जनता के बीच जाकर उनसे जुड़े सभी अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।

    दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार में हरियाणा की कानून व्यवस्था का यह हाल हो गया है कि आज न तो कोई नेता सुरक्षित है और न ही कोई नागरिक, इसके बावजूद भी भाजपा झूठे दावों से सच छुपाने में लगी हुई है, लेकिन बदहाल कानून व्यवस्था जगजाहिर है। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान दिग्विजय चौटाला ने अनेक युवाओं की जेजेपी में घर वापसी करवाई तथा नए साथियों को जेजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाकर उनका जेजेपी में स्वागत किया। युवा जोड़ो कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा दिग्विजय चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया।