Tag: ADGP Case Updates

  • यमुनानगर में काला राणा गैंग का बदमाश मारा गया, पुलिस ने तीन दिन में तीन बड़े अपराधियों को किया ढेर

    यमुनानगर में काला राणा गैंग का बदमाश मारा गया, पुलिस ने तीन दिन में तीन बड़े अपराधियों को किया ढेर

    हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार की देर रात धोलेरा-रादौर नए हाईवे पर 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया। दोनों तरफ से 16-17 राउंड फायर हुए, जिसमें सीआईए-2 के इंचार्ज के बाजू में भी गोली लगी है। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान रजत कुमार निवासी शेरगढ़ के रूप में हुई है, जिसके ऊपर सात से आठ केस पहले से दर्ज हैं। वहीं बदमाश पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस ने तीन दिनों में तीन बदमाशों को मार गिराया है।

    पुलिस के अनुसार, बदमाश ने रविवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ मॉडल टाउन में बरनाला शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी, जिसके बाद यहां से तीनों बदमाश सीएम नायब सिंह सैनी के विधानसभा क्षेत्र लाडवा पहुंचे और वहां पर ठेके पर कई चार राउंड फायर कर हवा में पिस्टल लहराते हुए वहां से फरार हो गए थे।

    यमुनानगर में काला राणा गैंग का बदमाश मारा गया, पुलिस ने तीन दिन में तीन बड़े अपराधियों को किया ढेर

    रात करीब 10 बजे यमुनानगर सीआईए-2 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रविवार को मॉडल टाउन में फायरिंग करके दहशत फैलाने वालों में से एक बदमाश रजत कुमार जो कई संगीन मामलों में वांछित है इस समय रादौर क्षेत्र में नई वारदात की योजना बना रहा है।

    बदमाश की धरपकड़ के लिए पुलिस ने धोलेरा-रादौर हाईवे पर नाकाबंदी की। इस दौरान रजत का पुलिस से आमना सामना हो गया। पुलिस को देखते ही रजत ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की। दोनों तरफ से 16-17 राउंड फायर हुए, जिसमें रजत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान सीआईए-2 के इंचार्ज राकेश कुमार की बाजू में गोली लगी। बताया जा रहा है कि गोली बाजू के आर-पार हो गई। दोनों घायलों को तुरंत पुलिस गाड़ी में यमुनानगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बदमाश रजत कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीआईए-2 के इंचार्ज की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए है।

    बताया जा रहा है कि रजत काला राणा गैंग का सक्रिय सदस्य था जोकि गैंगस्टर नोनी राणा के कहने पर काम किया करता था। रविवार को मॉडल टाउन में रजत, अमन व एक अन्य बदमाश ने बरनाला शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर फायरिंग की थी। वारदात के लिए उन्होंने बस अड्‌डे के पास से एक किशोर की बाइक गन प्वाइंट पर छीनी थी। यमुनानगर में दहशत फैलाने के बाद तीनों बदमाश लाडवा पहुंचे थे और वहां पर ठेके के बाहर गोलियां चलाई थी।

    वारदात के करीब तीन घंटे बाद इन फायरिंग की जिम्मेदारी नोनी राणा ने इंस्टाग्राम पर बने काला राणा ग्रुप नामक अकाउंट से ली थी, जिसमें लिखा था कि ये ट्रेलर था। इसके बाद यमुनानगर और कुरुक्षेत्र दोनों जिलों की पुलिस सक्रिय हो गई थी।

  • Haryana: हरियाणा के बदमाशों ने की थी दिशा पाटनी के घर फायरिंग, मुठभेड़ में ढेर

    Haryana: हरियाणा के बदमाशों ने की थी दिशा पाटनी के घर फायरिंग, मुठभेड़ में ढेर

    Haryana: फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित आवास पर फायरिंग का सीधा कनेक्शन हरियाणा से जुड़ा हुआ सामने आया है। फायरिंग करने वाले दो मुख्य शूटर बीती देर शाम एनकाउंटर में मारे गए। सोनीपत एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। मारे गए आरोपियों की पहचान रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण के रूप में हुई है। उनके पास से दो ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुईं। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

    सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने फायरिंग की थी। जब पुलिस ने बारिकी से फुटेज की जांच की तो फायरिंग करने वाले शख्स ने लाल जूते पहने हुए थे। इसके अलावा बदमाशों का जो हुलिया और पहनावा था वो भी बरेली के आसपास का नहीं लग रहा था। हालांकि, अब यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश रविंद्र ने लाल जूते पहने हुए थे, जो उसके लिए ‘काल’ साबित हुए।

    Haryana: हरियाणा के बदमाशों ने की थी दिशा पाटनी के घर फायरिंग, मुठभेड़ में ढेर

    रोहतक के काहनी गांव निवासी रविन्द्र के पिता कालू सिंह ने रविंद्र का शव लेने से इंकार कर दिया है। उसने हरियाणवी में कहा, उसे म्हारे घर तक ना लाइयो, वहां पर दाग दे दियो। म्हारे सामने मत लाइयो। पिता ने कहा कि उनके पास पुलिस का कोई फोन नहीं आया है। ग्रामीणों का कहना है कि रवींद्र पहले किसी छोटे-मोटे झगड़े में जेल गया था। इसके बाद से वह गांव में कम ही आता था। रवींद्र करीब साल भर से गांव में नहीं दिखा।

    हरियाणा STF के एसपी वसीम अकरम ने देर रात सोनीपत में बताया कि सूचना मिली थी कि दोनों शूटर गाजियाबाद में छिपे हुए हैं। इसके बाद STF यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया। अभियान में यूपी पुलिस, नोएडा STF और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी शामिल किया गया।

    शाम करीब 7:20 बजे पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। दोनों ने रुकने के बजाय गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस जीप पर तीन गोलियां लगीं और एक गोली एक जवान को लगी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    जांच में सामने आया कि अरुण कुख्यात गिरोहों के लिए पेशेवर शूटर के तौर पर काम करता था। वहीं रविंद्र पर हरियाणा के विभिन्न जिलों में छह आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस को शक है कि इन दोनों का संबंध अंतर्राष्ट्रीय गिरोहों से भी हो सकता है।

  • Haryana News: जींद CIA पुलिस पर हरिद्वार में फायरिंग, SI को लगी गोली, आरोपी सुनील कपूर को पकड़ने गई थी टीम

    Haryana News: जींद CIA पुलिस पर हरिद्वार में फायरिंग, SI को लगी गोली, आरोपी सुनील कपूर को पकड़ने गई थी टीम

    Haryana News: जींद में एसपी पर यौन शोषण के आरोपों की चिट्ठी वायरल मामले में फरार चले रहे आईटी एक्ट के आरोपी सुनील कपूर को पकड़ने गई जींद सीआईए पुलिस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। इसमें एसआई सुरेंद्र को गोली लगी है और उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। आरोपी सुनील कपूर फायरिंग के बाद फरार हो गया।

    जींद सीआईए पुलिस को सुनील कपूर की हरिद्वार की लोकेशन मिली थी। इस पर पुलिस बस अड्डे के आसपास उसे ढूंढ रही थी। तभी एसआई सुरेंद्र को सुनील कपूर दिखा तो उसने उसका पीछा किया तो सुनील कपूर ने सुरेंद्र की तरफ फायरिंग कर दी। इसमें सुरेंद्र को गोली लग गई और वह गिर गया तो सुनील कपूर वहां से फरार हो गया। साथी पुलिस कर्मी उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए और वहां से उसे ऋषिकेश रेफर कर दिया। हरिद्वार पुलिस के सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने गोली चलने की पुष्टि की है।

    जींद में एसपी रहे सुमित कुमार के खिलाफ ईमेल के माध्यम से दुष्प्रचार करने के मामले में अशरी गेट निवासी सुनील कपूर फरार चल रहा है। जींद पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह हरिद्वार आया हुआ है। इसके बाद टीम ने रोडवेज बस अड्डे पर उसे घेर लिया। अचानक सुनील ने पिस्तौल निकाल कर पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी और अफरा-तफरी के बीच मौके से फरार हो गया।

    Haryana News: जींद CIA पुलिस पर हरिद्वार में फायरिंग, SI को लगी गोली, आरोपी सुनील कपूर को पकड़ने गई थी टीम

    एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि आईटी एक्ट और धोखाधड़ी के मामले में फरार सुनील कपूर ने पुलिस SI पर फायरिंग कर दी थी। इसमें एसआई सुरेंद्र को गोली लगी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह IPS ने सूचना मिलने पर तुरंत हरिद्वार पुलिस अधीक्षक व अन्य उच्च अधिकारियों से संपर्क किया तथा घायल उप निरीक्षक का हालचाल जाना हरिद्वार पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस बल के सम्मान और आमजन की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस भी सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंच आसपास क्षेत्र में नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया लेकिन हमलावर बदमाश का सुराग नही लगा। पुलिस पूरे बस अड्डे और आसपास के इलाकों में तलाशी ली जा रही है। साथ ही बदमाश की धरपकड़ के लिए शहर में चौक, चौराहों पर नाकेबंदी भी कर दी गई है।

  • Rohtak News: रोहतक में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीनों गिरफ्तार

    Rohtak News: रोहतक में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीनों गिरफ्तार

    Rohtak News: हरियाणा के रोहतक में देर रात पुलिस और तीन बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा बदमाश बाइक से गिरकर घुटने में घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को शिकर चौक इलाके से दबोच लिया। गोली लगने से घायल बदमाश पुष्पेंद्र और आज़ाद राजस्थान के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी आयुष गांव बलांबा, रोहतक का निवासी है। पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उन्हें रात करीब 12:30 बजे पहुंचाया गया।

    तीन दिन पहले की थी लूटपाट

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि तीनों बदमाशों ने तीन-चार दिन पहले झज्जर रोड स्थित घनीपुरा में एक लोहे की जाली की दुकान से डेढ़ लाख रुपये नकद और दो सोने के कंगन लूटे थे। वारदात के समय बदमाशों ने दुकान के बुजुर्ग मालिक, उनकी पत्नी और नौकर को पिस्तौल व चाकू दिखाकर धमकाया था। वारदात के बाद बदमाश मोबाइल भी साथ ले गए और दुकान के बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी इस मामले में मीडिया से खुलकर बात करने से बचते नजर आए। जब मीडिया ने घायल बदमाशों की तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश की तो पुलिस ने मोबाइल छीनकर फुटेज डिलीट कर दी।

    Rohtak News: रोहतक में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीनों गिरफ्तार

    लूट की वारदात का तरीका

    जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन शाम करीब 4 बजे दुकान मालिक अशोक जैन अपने शटर के अंदर बैठकर जाली और तार बेच रहे थे। तभी तीन युवक जाली खरीदने के बहाने दुकान में आए और मालिक के नौकर से माल दिखाने को कहा। थोड़ी देर बाद उन्होंने नौकर को मालिक को बुलाने के लिए कहा। जैसे ही मालिक और उनकी पत्नी आए, बदमाशों ने उन पर पिस्तौल और चाकू तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने दुकान से 1.5 लाख रुपये और दो सोने के कंगन लूट लिए और भागने से पहले दुकान का गेट बाहर से बंद कर दिया।

    रोहतक में बढ़ रहा अपराध

    यह घटना रोहतक में बढ़ते अपराधों की एक और मिसाल है। पुलिस के प्रति बदमाशों में कोई डर नजर नहीं आता, जिसके चलते वे खुलेआम लूट, फिरौती और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और पुलिस इन वारदातों को रोकने में नाकाम दिख रही है। शहर में लगभग हर दिन किसी न किसी आपराधिक घटना की खबर सामने आ रही है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

  • Gurugram के किन्नरों का थाने में हंगामा! डायल-112, राइडर की गाड़ी तोड़ी, पुलिसकर्मियों पर संबंध बनाने के आरोप

    Gurugram के किन्नरों का थाने में हंगामा! डायल-112, राइडर की गाड़ी तोड़ी, पुलिसकर्मियों पर संबंध बनाने के आरोप

    Gurugram । यहां सोमवार को किन्नरों ने थाने में हंगामा किया। गुस्साए किन्नरों ने पुलिस की डायल 112, राइडर की गाड़ी भी तोड़ दी। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई। DLF फेज-2 थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 9 किन्नरों को गिरफ्तार किया गया है।

    किन्नर शगुन ने आरोप लगाया कि रात को हम लोग MG रोड पर मौजूद थे। वहां पर कुछ पुलिसकर्मियों ने संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब हम लोगों ने मना कर दिया तो हमारे कपड़े फाड़े गए। साथ ही थाने में ले जाकर मारपीट भी की। पुलिस प्रवक्ता ने संबंध बनाने की बात को नकारते हुए कहा कि टीम ने किन्नरों को रोड से हटाया तो इन्होंने उन पर हमला कर दिया।

    जिस DLF फेज-2 थाने में किन्नरों ने हंगामा किया, यह शहर का सबसे पॉश इलाका है। यहां पर कई बड़े फिल्म स्टार, कारोबारियों और नेताओं की कोठियां हैं। रात के हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पुलिसकर्मी वीडियो बनाता हुआ दिख रहा है। उसका वीडियो किन्नर रिकॉर्ड कर रहे हैं।

    Gurugram के किन्नरों का थाने में हंगामा! डायल-112, राइडर की गाड़ी तोड़ी, पुलिसकर्मियों पर संबंध बनाने के आरोप

    शगुन ने बताया कि सोनाली, शिवी और रिया MG रोड पर मेट्रो स्टेशन पर खड़े थे। रात को साढ़े 3 बजे पुलिस राइडर वहां आए और भगाने लगे। उन्होंने गलत काम करने को भी कहा। किन्नरों ने पुलिसकर्मियों का विरोध किया। कुछ देर बाद मैं और हमारे अन्य साथ मौके पर आ गए। उसने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने हमारे साथ मारपीट की और थाने में ले आए। रात को थाने में कोई भी महिला कर्मचारियों मौजूद नहीं थी। 12 लोगों ने 3 किन्नरों के साथ बेरहमी से मारपीट की। ये कहां का इंसाफ है। वहां पर CCTV कैमरे भी लगे हुए हैं, आप लोग चेक कर सकते हैं।

    शगुन ने कहा कि पुलिस ने 8 लोगों को पकड़कर बाकी सभी को थाने से बाहर निकाल दिया। अंदर उन लोगों को पानी तक नहीं दिया गया। अगर हम जैसे लोगों के साथ ऐसा होगा तो आम जनता के साथ ये लोग पता नहीं क्या करेंगे। हम उन लोगों को लिए बिना यहां से नहीं जाएंगे। ये लोग हमें अब केस दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं।

    एक किन्नर ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारियों ने पहले हमारे साथ संबंध बनाए हैं। एक बार नहीं कई बार ये लोग हमारे साथ संबंध बना चुके हैं। मैं आप लोगों को ये भी बता सकती हूं कि ये लोग हमें कहां लेकर जाते हैं।

    विवाद पर पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि किन्नरों की तरफ से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। यह लोग MG रोड पर खड़े होते हैं, इन्हें वहां से हटाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की टीम पर इन्होंने हमला कर दिया। संबंध बनाने या इस तरीके की कोई डिमांड पुलिसकर्मी ने नहीं की, ये सब फेक बातें हैं। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। पुलिस ने केस दर्ज करके 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • Safidon Murder Case: SIT की जांच में बड़ा खुलासा होगा? मुठभेड़ में घायल आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

    Safidon Murder Case: SIT की जांच में बड़ा खुलासा होगा? मुठभेड़ में घायल आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

    Safidon Murder Case: सफीदों में निजी अस्पताल संचालित करने वाले विकास शर्मा की हत्या की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व डीएसपी सफीदों को सौंपा गया है। एसआईटी में थाना शहर सफीदों के प्रभारी, सीआईए सफीदों प्रभारी और सीआईए जींद प्रभारी को शामिल किया गया है।

    एसआईटी इस हत्याकांड से जुड़े सभी तथ्यों की गहराई से जांच करेगी। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी जयसिंहपुरा गांव वासी प्रदीप को राउंडअप कर लिया है, जो मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल होने पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    घटना 24 जुलाई की देर रात रामपुर रोड पर हुई, जब विकास शर्मा पर हमला करके उसकी हत्या कर दी गई। उस समय उनके साथ निजी अस्पताल संचालक अनिल और उनका साढ़ू यशपाल भी कार में सवार थे। हमले में वे दोनों भी घायल हो गए, जिन्हें बाद में पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    Safidon Murder Case: SIT की जांच में बड़ा खुलासा होगा? मुठभेड़ में घायल आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

    शहर थाना सफीदों पुलिस ने मृतक विकास के पिता शिवकुमार की शिकायत के आधार पर अनिल और यशपाल उर्फ़ हैप्पी को नामजद करते हुए आठ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।

    पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने स्पष्ट किया है कि डॉ. विकास हत्याकांड की जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता और बिना किसी बाहिय दबाव के साथ की जा रही है। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित पक्ष किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए सीधे पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

    जिला पुलिस जींद ने हत्याकांड का पर्दाफाश करने के निष्पक्ष जांच की जा रही है और अपराधियों को सख्त सजा दिलवाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया है कि न्याय की प्रक्रिया में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

  • Haryana News: CIA टीम और बदमाश की मुठभेड़! सिरासगढ़ की सड़क पर चली गोलियां, आरोपी अमन की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    Haryana News: CIA टीम और बदमाश की मुठभेड़! सिरासगढ़ की सड़क पर चली गोलियां, आरोपी अमन की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    Haryana News: सोमवार को मुल्लाना के सिरासगढ़ गांव के पास पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। 19 वर्षीय युवक अमन जो यमुनानगर का रहने वाला है उसे सीआईए-1 टीम ने पकड़ने की कोशिश की। अमन मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था तभी पुलिस ने उसे चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को उसकी हरकतों पर पहले से ही शक था और उसे ट्रैक किया जा रहा था।

    फायरिंग से भड़का तनाव का माहौल

    जैसे ही अमन ने पुलिस टीम को अपनी ओर आते देखा वैसे ही उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पर गोली चलने से इलाके में तनाव फैल गया और लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक गए। लेकिन पुलिस ने संयम और सूझबूझ से काम लिया और जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में अमन के पैर में गोली लग गई जिससे वह वहीं घायल होकर गिर पड़ा।

    Haryana News: CIA टीम और बदमाश की मुठभेड़! सिरासगढ़ की सड़क पर चली गोलियां, आरोपी अमन की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

    घटना के तुरंत बाद सीआईए टीम ने घायल अमन को काबू में लिया और इलाज के लिए पहले उसे मुल्लाना एमएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे कैंट के सिविल अस्पताल रेफर किया। मेडिकल टीम ने बताया कि अमन की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन बेहतर देखरेख के लिए उसे शहर के सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।

    पुलिस को पहले से थी जानकारी

    सूत्रों के अनुसार पुलिस को अमन की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी पहले से थी और वह कुछ समय से निगरानी में था। अमन पर कई मामलों में संदेह था और पुलिस को सूचना मिली थी कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। इसी सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने घेराबंदी की थी ताकि उसे समय रहते पकड़ा जा सके।

    जांच जारी है पुलिस करेगी पूछताछ

    अमन के ठीक होते ही पुलिस उससे पूछताछ करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके पीछे कौन लोग हैं और क्या उसका संबंध किसी संगठित गिरोह से है। पुलिस अब उसकी कॉल डिटेल्स और पुराने रिकॉर्ड की भी जांच करेगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।