Tag: annual income

  • Haryana: घर घर की कहानी, महिला बोली मुझे तलाक चाहिए क्योंकि पति करता है अपनी बहन से बात!

    Haryana: घर घर की कहानी, महिला बोली मुझे तलाक चाहिए क्योंकि पति करता है अपनी बहन से बात!

    Haryana: सेक्टर-29 पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कालोनी में बहन से भाई का बात करना भाभी को पसंद नहीं आया। अब बात तलाक पर पहुंच गई है। पत्नी को लगता है उसकी ननद उसके खिलाफ पति के कान भरती है। पति अपनी बहन को ज्यादा तव्वजो देता है, इसलिए बात से खफा पत्नी ने पति से तलाक लेने की ठान ली।

    युवक का कहना है कि वह अपनी बहन को नहीं छोड़ सकता। वह इसकी शिकायत लेकर महिला बाल सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता के पास पहुंच गई। अब अधिकारी पति पत्नी की काउंसिलिंग कर रही है। दोनों को समझा रही है। महिला के पति के सामने मजबूरी यह भी है कि युवक के माता-पिता बचपन में गुजर गए थे और उसकी बड़ी बहन ने ही उसे पाल-पोसकर बड़ा किया है।

    सेक्टर-29 पुलिस थाना क्षेत्र के एक युवक की पांच साल पहले शादी हुई थी। वह एक बेटी का पिता है। वह एक फैक्टरी में कारपेट पर पेस्टिंग का काम करता है। अब बरसात के सीजन में काम मंदा है। इसलिए युवक दूसरी कालोनी में अपनी बहन के पास दिन में कई बार जाता है। फोन पर भी बहन से ज्यादा समय बात करता है।

    Haryana: घर घर की कहानी, महिला बोली मुझे तलाक चाहिए क्योंकि पति करता है अपनी बहन से बात!

    युवक के माता-पिता की मौत हो चुकी है। बड़ी बहन से ही मां का प्यार मिला। बहन ने ही अपने भाई को बाइक भी दिलाई। अब पत्नी को इस बात से जलन होने लगी है कि उसका पति उससे ज्यादा उसकी ननद को तव्वजो देता है। इस बात पर भी घर में रोज क्लेश होता है कि बहन की दी हुई बाइक घर में क्यों रखी है?

    वह काम पर जाने की बजाय बहन के पास क्यों जाता है। पत्नी ने इसी बात से नाराज होकर पति की पुलिस थाना में शिकायत दे दी। यह शिकायत महिला बाल सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता के पास पहुंची।

    उन्होंने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की तो निष्कर्ष यह निकला कि सीजन के कारण युवक का सही से काम नहीं चल रहा है। उसकी आमदनी भी कम हो गई है। वह बहन से अधिक बात करता है। बहन छोटे भाई से प्यार करती है। यह बात पत्नी को सहन नहीं हो रही है। इसलिए दोनों में क्लेश बढ़ रहा है।

    महिला बाल सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि रिश्तों में सहनशील होना बेहद जरूरी है। इसी की कमी से रिश्ते टूट रहे हैं। दंपती को एक दूसरे को समझना चाहिए। साथ बैठकर हर मुद्दे पर बात करनी चाहिए। बात करने से बड़े बड़े मतभेद दूर हो जाते हैं। पति पत्नी के झगड़े में बच्चे की जिंदगी खराब हो जाती है।