Tag: arrested

  • 41 करोड़ की ठगी में MobiKwik का सॉफ्टवेयर फेल, पुलिस ने SIT गठित कर जांच शुरू

    41 करोड़ की ठगी में MobiKwik का सॉफ्टवेयर फेल, पुलिस ने SIT गठित कर जांच शुरू

    मोबाइल पेमेंट कंपनी MobiKwik की पेमेंट एप में तकनीकी खराबी का फायदा उठाकर मेवात के रहने वाले शातिर ठगों ने कंपनी को 40 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया। गुरुग्राम पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच इस मामले की जांच SIT गठित की गई है।

    41 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बुधवार को जांच के लिए SIT गठित की। एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम जांच के बाद इसकी रिपोर्ट सौंपेगी। टीम में सेक्टर 53 और साइबर ईस्ट थाना प्रभारी भी शामिल हैं। सितंबर के पहले सप्ताह में मोबिक्विक एप में आई तकनीकी खामी का फायदा उठाकर बड़ी संख्या में लोगों ने एप के वॉलेट से रुपये अपने जानने वालों, दुकानदारों और अन्य लोगों के खाते में भेजकर कंपनी को करोड़ों रुपये का चूना लगाया।

    41 करोड़ की ठगी में MobiKwik का सॉफ्टवेयर फेल, पुलिस ने SIT गठित कर जांच शुरू

    अकेले नूंह में ही 30 करोड़ आए मोबिक्विक एप के जरिए हुए 40 करोड रुपए का अवैध ट्रांजेक्शन में से अकेले नूंह में ही 30 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। बाकी 10 करोड़ रुपए गुरुग्राम और पलवल जिले में गए।

    सबसे ज्यादा रकम नूंह जिले से निकाली गई। कंपनी ने नूंह के लघु सचिवालय के कमरा नंबर 428 में 23 सितंबर तक के लिए कैंप लगाया है। जिन लोगों ने वॉलेट से पैसे निकाले हैं, उनको एक मौका दिया है। रकम न लौटाने पर FIR दर्ज कराई जाएगी।

    शुरुआती जांच में सामने आया है कि सॉफ्टवेयर अपडेट करते वक्त गलती हुई। जिससे सिक्योरिटी चेक डिसेबल हो गया। कंपनी की वार्षिक मीटिंग होने वाली है, उसी को लेकर ऑडिट चल रहा था और तकनीकी टीम भी रात को काम कर रही थी। इसी दौरान सिस्टम फेल हुआ। कंपनी की टेक्निकल टीम जांच कर रही है।

  • पंजाब में AAP की राजनीति में आया भूचाल,  बाढ़ को लेकर AAP विधायक ने अपनी ही सरकार को किया था कटघरे में खड़ा

    पंजाब में AAP की राजनीति में आया भूचाल, बाढ़ को लेकर AAP विधायक ने अपनी ही सरकार को किया था कटघरे में खड़ा

    पंजाब की राजनीति में भूचाल मचाने वाली घटना में सनौर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने करनाल से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, पटियाला पुलिस ने उन्हें हरियाणा के करनाल से हिरासत में लिया। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक उनकी गिरफ्तारी या दर्ज मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    पठानमाजरा ने खुद सोशल मीडिया पर लाइव आकर गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उन्हें चुप कराने के लिए की गई है।

    पंजाब में AAP की राजनीति में आया भूचाल,  बाढ़ को लेकर AAP विधायक ने अपनी ही सरकार को किया था कटघरे में खड़ा

    वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि मुझे सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ी है। बाढ़ संकट के लिए आईएएस कृष्ण कुमार जिम्मेदार हैं, लेकिन उनकी गलती उजागर करने पर मुझे निशाना बनाया गया।

    दिल्ली के लोग पंजाब को लूट रहे हैं और इस घमंड में हैं कि पंजाब के 94 विधायक उनके साथ हैं। जो सच बोलता है, उसे जेल में डाल दिया जाता है। हाल ही में पठानमाजरा ने बाढ़ प्रबंधन को लेकर सरकार की आलोचना की थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा (गनमैन) वापस ले ली गई थी। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली नेतृत्व के खिलाफ उनकी मुखर आलोचना ने ही गिरफ्तारी का रास्ता तैयार किया।

    इस गिरफ्तारी ने पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। विपक्षी दलों के तेवर और सरकार की सफाई अब अगला बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होंगे। पठानमाजरा ने कहा है कि उन्हें सच बोलने की सजा मिल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें सच बोलने से कोई नहीं रोक सकता।

  • पंजाब का यूट्यूबर जसबीर सिंह पाकिस्तान के एजेंट बनकर भेज रहा था खुफिया जानकारी, पुलिस ने 1700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

    पंजाब का यूट्यूबर जसबीर सिंह पाकिस्तान के एजेंट बनकर भेज रहा था खुफिया जानकारी, पुलिस ने 1700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

    पुलिस ने पंजाब के रूपनगर जिले से गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह के खिलाफ गंभीर जासूसी के आरोप में अदालत में 1700 पृष्ठों की चार्जशीट पेश की है। चार्जशीट में खुलासा किया गया है कि जसबीर सिंह पर पाकिस्तान के लिए खुफिया जानकारी साझा करने का आरोप है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने भाखड़ा नांगल डैम, एक महत्वपूर्ण फाइटर एयरबेस और बड़े सैन्य ठिकानों की संवेदनशील तस्वीरें और जानकारी पाकिस्तान को भेजी। पुलिस जांच में सामने आए इन तथ्यों ने सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया।

    पाकिस्तान के साथ संपर्क और ISI एजेंट

    जांच में यह भी पता चला कि जसबीर सिंह का पाकिस्तान में लगभग 120 लोगों से संपर्क था, जिसमें कई ISI अधिकारी भी शामिल थे। वह लगातार पाकिस्तान के ISI एजेंट शाकिर से संपर्क में था, जिसका नंबर उसने अपने फोन में ‘जाट रंधावा’ नाम से सेव कर रखा था। पाकिस्तान की अपनी यात्राओं के दौरान उसने कई होटलों में ISI अधिकारियों से मुलाकात की। इसके अलावा जांच में यह भी पता चला कि जसबीर सिंह के पास दो पासपोर्ट थे और अब तक वह पाकिस्तान तीन बार जा चुका है।

    पंजाब का यूट्यूबर जसबीर सिंह पाकिस्तान के एजेंट बनकर भेज रहा था खुफिया जानकारी, पुलिस ने 1700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

    पाकिस्तान एंबेसी और सेना अधिकारियों से मुलाकात

    जसबीर सिंह ने यूट्यूबर नसीर ढिल्लों के माध्यम से पाकिस्तान एंबेसी से जुड़े अधिकारी दानिश से मुलाकात की। जसबीर और दानिश कई बार मिले। इसके अलावा जसबीर ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ पाकिस्तान एंबेसी भी गए थे। ज्योति मल्होत्रा पहले ही पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी हैं। जांच में यह भी सामने आया कि जसबीर ने एंबेसी में पाकिस्तान सेना के अधिकारियों से भी मुलाकात की।

    लैपटॉप और डेटा की सफाई

    जांच में यह भी खुलासा हुआ कि जसबीर ने अपने लैपटॉप और मोबाइल से कई संवेदनशील डेटा डिलीट कर दिए थे। दानिश ने जसबीर से भारतीय सिम कार्ड की मांग की थी, लेकिन वह उसे प्रदान नहीं कर सका। इसके अलावा जसबीर ने अपने लैपटॉप को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के अधिकारी को सौंप दिया था। पुलिस की तकनीकी टीम अब डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश कर रही है।

    गिरफ्तारी और जांच की प्रक्रिया

    जसबीर सिंह को जून में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी का कारण यह था कि वह यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से संपर्क में था, जिसे पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ा गया था। अब पुलिस ने चार्जशीट में सभी महत्वपूर्ण तथ्यों और सबूतों को अदालत में पेश किया है। सुरक्षा एजेंसियां जांच को और आगे बढ़ा रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि जसबीर ने पाकिस्तान को कितनी संवेदनशील जानकारी भेजी और किस हद तक जासूसी की योजना बनाई थी।

  • राहुल फाजिलपुर की हत्या करने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ चार बदमाशों के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार

    राहुल फाजिलपुर की हत्या करने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ चार बदमाशों के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार

    बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या करने गुरुग्राम आए 5 शूटरों की STF के साथ बुधवार को मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद पांचों शॉर्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि विदेश में बैठे गैंगस्टरों ने राहुल फाजिलपुरिया की हत्या के किए शूटर भेजे थे। इस घटना को गुरुग्राम पुलिस की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। राहुल फाजिलपुरिया पर पिछले दिनों हमला हुआ था।

    आपको बता दें कि इससे पहले भी एक बार राहुल पर जानलेवा हमले के कुछ दिन बाद राहुल के फाइनेंसर की हत्या कर दी गई थी। जिससे साफ था कि राहुल फाजिलपुरिया इस समय बड़े गैंगस्टरों के निशाने पर है। पुलिस राहुल फाजिलपुरिया की लगातार सुरक्षा में लगी थी। इसी बीच बुधवार को STF और क्राइम ब्रांच गुरुग्राम को बड़ा इनपुट मिला था कि राहुल फाजिलपुरिया की विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया हत्या की साजिश को अंजाम देने वाले हैं।

    राहुल फाजिलपुर की हत्या करने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ चार बदमाशों के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार

    इसी सूचना पर गुरुग्राम STF और गुरुग्राम पुलिस की आधा दर्जन क्राइम यूनिट्स के तमाम अधिकारियों ने पटौदी रोड के वजीरपुर इलाके में ट्रैप लगाया। जहां बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार पर टीम को शक हुआ। टीम ने जैसे ही उसे रोकने की कोशिश की, वैसे ही इनोवा में बैठे हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में चार बदमाशों को पैरों में गोली लगी। जिसके बाद 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    एसटीएफ गुरुग्राम के डीएसपी प्रितपाल सिंह ने एनकाउंटर पर कहा कि गिरफ्तार सभी बदमाश विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित सिरधानिया और दीपक नांदल के शार्प शूटर हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में झज्जर के रहने वाले विनोद पहलवान, सोनीपत के रहने वाले पदम उर्फ राजा, शुभम उर्फ काला, गौतम उर्फ गोगी और आशीष उर्फ आशु शामिल हैं।

    गिरफ्तार किए गए शूटरों में से 4 को पैरों में गोलियां लगी हैं, जिन्हें गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले में सभी से पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ ने दावा किया है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मास्टरमाइंड रणदीप मलिक की अमेरिका में गिरफ्तार, भारत में की जा रही थी हत्या और हमलों की साजिश

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मास्टरमाइंड रणदीप मलिक की अमेरिका में गिरफ्तार, भारत में की जा रही थी हत्या और हमलों की साजिश

    दिल्ली और हरियाणा समेत पूरे नॉर्थ इंडिया में आतंक फैलाने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी और मोस्ट वांटेड अपराधी रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। FBI ने उसे पकड़कर जैक्सन पैरिश करेक्शनल सेंटर में रखा है। रणदीप को अमेरिका में इमिग्रेशन और कस्टम विभाग ने डिटेन किया।

    अमेरिका से रची जा रही थी साजिश

    सूत्रों के अनुसार, रणदीप मलिक अमेरिका में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर भारत में हत्या और हमलों की साजिश रच रहा था। उसने विदेश से हथियार सप्लाई कर दिल्ली के नादिर शाह मर्डर केस में अहम भूमिका निभाई थी। यह वही मामला है जिसमें वह लंबे समय से वांटेड था।

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मास्टरमाइंड रणदीप मलिक की अमेरिका में गिरफ्तार, भारत में की जा रही थी हत्या और हमलों की साजिश

    गुरुग्राम और चंडीगढ़ की धमाकों की साजिश

    रणदीप मलिक ने गुरुग्राम और चंडीगढ़ के क्लबों के बाहर धमाका करने की भी साजिश रची थी। हाल ही में NIA ने गुरुग्राम क्लब बम ब्लास्ट मामले में गोल्डी बराड़, रणदीप मलिक और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। FBI ने भारतीय एजेंसियों के साथ इसकी गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है।

    प्रत्यर्पण की संभावना

    अब माना जा रहा है कि भारत रणदीप मलिक को प्रत्यर्पित कराने की कोशिश करेगा। रणदीप मलिक का नाम उन शार्प शूटर्स और मास्टरमाइंड्स में शामिल है जो लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ जैसे गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं। इसकी गिरफ्तारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

    हरियाणा का कनेक्शन

    रणदीप मलिक मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला है। उसका नाम कई हाई-प्रोफाइल केसों में आता रहा है। उसकी गिरफ्तारी से नॉर्थ इंडिया के अपराधी नेटवर्क पर नजर रखने वाले एजेंसियों को बड़ी राहत मिली है। अब उसकी अंतरराष्ट्रीय साजिशों पर भी भारत की एजेंसियां कड़ी कार्रवाई कर सकती हैं।

  • Mumbai: 12 साल की बच्ची से 3 महीने में 200 आदमियों ने किया गलत काम! एक सब्जेक्ट में फेल हुई तो माता-पिता से डरकर घर से भागी

    Mumbai: 12 साल की बच्ची से 3 महीने में 200 आदमियों ने किया गलत काम! एक सब्जेक्ट में फेल हुई तो माता-पिता से डरकर घर से भागी

    Mumbai: यहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नालासोपारा के पास नाईगांव में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। इस रैकेट के खुलासे में एक 12 साल की बच्ची को रेस्क्यू कराया गया है। यह बच्ची बांग्लादेश की है। उसके साथ जो हुआ, वह रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। बच्ची ने बताया कि तीन महीने में उसके साथ 200 से ज्यादा लोगों ने गलत काम किया।

    12 साल की यह बांग्लादेशी बच्ची 26 जुलाई को रेस्क्यू की गई थी। सेक्स रैकेट चलाने वालों को गिरफ्तार किया गया। यह छापा एक्सोडस रोड इंडिया फाउंडेशन और हार्मनी फाउंडेशन एनजीओ के साथ मिलकर किया गया। मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    हार्मनी फाउंडेशन के संस्थापक अब्राहम मथाई ने बताया कि रिमांड होम में लड़की की काउंसलिंग की गई। उसके बाद उस बच्ची ने आपबीती बताई तो हर किसी को रोंगटे खड़े हो गए। उसने बताया कि उसे गुजरात के नाडियाड ले जाया गया। वहां उसे तीन महीने रखा गया। इस दौरान 200 से ज्यादा लोगों ने उसके साथ गलत काम किया।

    Mumbai: 12 साल की बच्ची से 3 महीने में 200 आदमियों ने किया गलत काम! एक सब्जेक्ट में फेल हुई तो माता-पिता से डरकर घर से भागी

    अब्राहम मथाई ने बताया कि यह बच्ची स्कूल में पढ़ती थी। वह एक सब्जेक्ट में फेल हो गई थी। वह अपने माता-पिता से डर गई। उसे लगा कि उसके माता-पिता उसे पीटेंगे। वह घर से भाग गई। इस दौरान वह किसी तरह बांग्लादेश से भारत आ गई। यहां उसे कुछ लोग मिले। उन्होंने मदद के नाम पर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। मथाई ने पुलिस से अब उन सभी 200 लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है जिन्होंने लड़की के साथ गंदी हरकत की।

    पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक ने कहा कि पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है। वहीं कमजोर बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने का काम भी किया जा रहा है। मथाई ने कहा कि इस तरह की यह अकेले बच्ची नहीं है। जब भी इस तरह का रेस्क्यू होता है तो ऐसी एक बच्ची जरूर मिलती है। बच्चियों को अकेला पाकर लोग बहलाते-फुसलाते हैं, मदद के नाम पर उन्हें धोखा देते हैं।

    एक्टिविस्ट मधु शंकर ने कहा, ‘मैंने वाशी और बेलापुर इलाकों में छोटी लड़कियों को भीख मांगते देखा है। ये बच्चियां अकसर गांवों से लाई जाती हैं। शहरों में उनका शोषण किया जाता है। उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता है। यहां तक कि उन्हें जल्दी जवान बनाने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन भी दिए जाते हैं।

  • Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने सरेआम एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की चप्पलों से पिटाई कर दी। ये घटना सरूरपुर इलाके के नेशनल होटल के सामने की है। बताया जा रहा है कि महिला एक ओयो होटल की मालिक है और उसका नाम रंजीत कौर है। फिलहाल पुलिस ने इस महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

     हाथ जोड़ता रहा पुलिसकर्मी

    घटना के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी दीपक बार-बार हाथ जोड़कर महिला से माफ़ी मांगता रहा और खुद को बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन महिला रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। वो लगातार उस पर चप्पलों से हमला करती रही। इतना ही नहीं महिला अपने एक साथी से इस पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवा रही थी।

    Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    पुलिसकर्मी को होटल में घसीट ले गए

    ट्रैफिक पुलिसकर्मी दीपक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह डायल अस्पताल चौक पर ड्यूटी कर रहा था तभी उसे सूचना मिली कि सरूरपुर इलाके में जाम लग गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो होटल मालिक रंजीत कौर और उसके दो साथी होटल के बाहर खड़े थे। जब दीपक ने उनसे सवाल किया तो महिला भड़क गई और अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक को जबरदस्ती होटल के अंदर ले गई और वहीं उसे बुरी तरह पीटा गया।

    तुरंत हुई गिरफ्तारी

    घटना की जानकारी मिलते ही संजय कॉलोनी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और होटल संचालिका रंजीत कौर सहित उसके दो साथियों सोनू और करण को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह हमला सुनियोजित लग रहा है क्योंकि महिला ने पहले से ही वीडियो रिकॉर्ड करने की योजना बना रखी थी।

    सभी आरोपी भेजे गए जेल

    फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ यशपाल ने जानकारी दी कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Jyoti Malhotra का केस 4 अगस्त को करेगा बड़ा खुलासा! हिरासत की मियाद फिर बढ़ी

    Jyoti Malhotra का केस 4 अगस्त को करेगा बड़ा खुलासा! हिरासत की मियाद फिर बढ़ी

    हरियाणा के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर Jyoti Malhotra को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 17 मई को गिरफ्तार किया गया था। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने उसे दो बार रिमांड पर लिया। पहले 5 दिन और फिर 4 दिन की पुलिस रिमांड के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई कोर्ट में पेशी

    ज्योति मल्होत्रा को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अदालत में पेश किया गया। इस दौरान उसके वकील कुमार मुकेश भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आज ज्योति की चार न्यायिक रिमांड पूरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद कोर्ट ने फिर से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अगली सुनवाई अब 4 अगस्त को होगी।

    Jyoti Malhotra का केस 4 अगस्त को करेगा बड़ा खुलासा! हिरासत की मियाद फिर बढ़ी

    पुलिस ने अभी तक चार्जशीट नहीं दाखिल की

    इस मामले को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन पुलिस की तरफ से अब तक कोई चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं की गई है। ज्योति के वकील का कहना है कि अब पुलिस चालान दाखिल करने की तैयारी में है। चालान दाखिल होते ही वे ज़मानत के लिए याचिका लगाएंगे।

    यूट्यूबर पर लगे गंभीर आरोप

    ज्योति मल्होत्रा एक जानी-मानी यूट्यूबर हैं जो कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो बनाती थीं। लेकिन अब उन पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाई हैं। हालांकि अभी तक इन आरोपों की पुष्टि पुलिस या अदालत की ओर से नहीं हुई है।

    क्या मिलेगा न्याय या और बढ़ेगी हिरासत

    अब सबकी निगाहें 4 अगस्त की सुनवाई पर टिकी हैं जब अगली पेशी होगी। अगर पुलिस चालान दाखिल करती है तो केस की दिशा तय हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ ज्योति की ओर से ज़मानत याचिका भी दायर की जाएगी। सवाल यह है कि क्या उन्हें राहत मिलेगी या हिरासत और लंबी होगी।