Tag: artisans struggling

  • Panipat News: आर्य मंदिर में हवन के दौरान हमला, देखते ही देखते बन गया खूनी संग्राम का मैदान

    Panipat News: आर्य मंदिर में हवन के दौरान हमला, देखते ही देखते बन गया खूनी संग्राम का मैदान

    Panipat News: हरियाणा के बापोली गांव में रविवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब आर्य मंदिर में हवन कर रहे लोगों पर अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यह हमला ग्राम पंचायत और आर्य समाज ट्रस्ट के बीच चल रहे ज़मीन विवाद को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि मंदिर में नवीन आर्य और उनके साथियों द्वारा यज्ञ किया जा रहा था तभी सरपंच प्रतिनिधि अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और विवाद करने लगा।

    दोनों पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष

    सरपंच प्रतिनिधि और युवकों द्वारा हवन कर रहे लोगों पर हमला करने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। हमले में धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया जिससे एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बापोली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

    Panipat News: आर्य मंदिर में हवन के दौरान हमला, देखते ही देखते बन गया खूनी संग्राम का मैदान

    पुलिस की मौजूदगी में भी हुई मारपीट

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते रहे। सरपंच प्रतिनिधि और उसके साथ आए युवकों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि कुछ लोगों पर धारदार हथियारों से वार भी किया। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है और लोग इसे लेकर खासे नाराज हैं।

    पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों के आरोप

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आर्य समाज ट्रस्ट का कहना है कि यह ज़मीन मंदिर की है और वे पिछले कई सालों से पूजा-पाठ कर रहे हैं। वहीं, पंचायत पक्ष का दावा है कि जमीन सरकारी है और ट्रस्ट इसे जबरदस्ती हड़पना चाहता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।

  • Panipat में होगा बुजुर्ग सम्मान समारोह, स्वामी विनय स्वरूप और दयानंद सरस्वती देंगे आध्यात्मिक आशीर्वाद

    Panipat में होगा बुजुर्ग सम्मान समारोह, स्वामी विनय स्वरूप और दयानंद सरस्वती देंगे आध्यात्मिक आशीर्वाद

    Panipat News: ब्राह्मण महासंघ हरियाणा द्वारा 6 जुलाई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन हुड्डा सेक्टर 12 स्थित एसडी विद्या मन्दिर स्कूल में सुबह 10 बजे किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रोहित गौत्तम ने आज यहां बरसत रोड स्थित एडवोकेट सुरभि शर्मा के कार्यालय में पत्रकार वार्ता में देते हुए बताया कि हरियाणा में बड़े.बुजुर्गों को हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। बुजुर्ग कितने कष्ट झेलकर समाज व बच्चों की बेहतरी के लिए कार्य करते हैं।

    Panipat में होगा बुजुर्ग सम्मान समारोह, स्वामी विनय स्वरूप और दयानंद सरस्वती देंगे आध्यात्मिक आशीर्वाद

    बुजुर्गों का सम्मान करने वाला समाज उन्नति करता है। हमारे बुजुर्ग न केवल हमारे आदर्श हैं बल्कि हमारी आन.बान व शान हैं। उन्हीं की बदौलत आज हम इस मुकाम पर हैं। इसलिए 6 जुलाई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सैकड़ों बुजुर्गों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के दौरान ही समाज हित के कार्यों के लिए बुजुर्गों से मार्ग दर्शन प्राप्त किया जाएगा।

    Panipat में होगा बुजुर्ग सम्मान समारोह, स्वामी विनय स्वरूप और दयानंद सरस्वती देंगे आध्यात्मिक आशीर्वाद

    महासंघ के संस्थापक एडवोकेट ऋतमोहन शर्मा ने बताया कि समारोह में सानिध्य श्री आदि बद्री मठ मछली बंदर से दंडी स्वामी श्री विनय स्वरूप आश्रम जी व श्री स्वामी दयानंद सरस्वती जी महाराज का रहेगा। मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईपीएस रविकांत शर्मा, सेवानिवृत आईएएस राजीव शर्मा, सेवा निवृत जिला जज केसी शर्मा होंगे। जबकि विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी अविनाश पालीवाल, कांग्रेस नेता विरेंद्र बुल्ले शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, डायरेक्टर पीयूसी बैंक ओपी शर्मा, विजिलेंस प्रमुख शशिकांत शर्मा व एडवोकेट अशोक शर्मा सोनीपत रहेंगे।

    Panipat में होगा बुजुर्ग सम्मान समारोह, स्वामी विनय स्वरूप और दयानंद सरस्वती देंगे आध्यात्मिक आशीर्वाद

    इसके अलावा अतिथिगण के रूप में रिफाइनरी से जीएम आईएसआरएल मुकेश शर्मा, समाजसेवी सुरेंद्र मित्तल, कुलदीप कौशिक, ईश्वर गोयल, राजीव जैन, भाजपा नेता राजेंद्र हलदाना व डा.गौरव श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। जबकि प्रसिद्व हरियाणवीं कलाकार ऊषा शर्मा चन्द्रावल भी पहुंचेंगी तथा हरियाणवीं कलाकार महाबीर गुड्डू तथा लोक गायक संदीप शर्मा भैंसवाल अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा, एडवोकेट सुरभि शर्मा, जेपी शर्मा, अनिल शर्मा, बलवान शर्मा व सुदर्शन पराशर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।