Tag: assault

  • कुमारी शैलजा का बड़ा आरोप! भाजपा सरकार नाकाम, हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद

    कुमारी शैलजा का बड़ा आरोप! भाजपा सरकार नाकाम, हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि सरकार और पुलिस की हीलाहवाली के चलते हरियाणा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। सोमवार को एक ही दिन में सोनीपत, पलवल, बहादुरगढ़ और पानीपत में हुई चार हत्याएं यह साबित करती हैं कि प्रदेश में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं। लोग और व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपराधी खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। प्रदेश की जनता को सुरक्षा देने की बजाय सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि प्रदेश में नशे का कारोबार भी तेजी से फैल रहा है। हरियाणा के गांव-गांव और शहर-शहर में नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है और अपराध को बढ़ावा दे रहा है। सरकार की शह पर चल रहे इस नशे के धंधे ने समाज को खोखला कर दिया है।

    कुमारी शैलजा का बड़ा आरोप! भाजपा सरकार नाकाम, हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद

    सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि हरियाणा में सरकार चल नहीं रही, बल्कि सोई हुई है। केंद्र सरकार की सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स (एसपीआई) रिपोर्ट में हरियाणा देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में शामिल है। प्रदेश में अपराध बड़ी तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं और अपराधी बेखौफ हैं। राज्य सरकार का ध्यान अपराध रोकने पर नहीं है और पुलिस पर सरकार का कोई अंकुश नहीं रह गया, जिस कारण अपराधी निरंकुश हो चुके हैं। हरियाणा में लापता हो रहे हैं लोगों का आंकड़ा बहुत चिंताजनक है। अपहरण की वारदातें भी बढ़ रही है। इसके साथ ही हत्या और गैर इरादतन हत्या की घटनाओं में पिछले वर्षों की तुलना में चौंकाने वाली वृद्धि देखी गई है। यह आंकड़े प्रदेश की बीजेपी सरकार के तहत आने वाले सार्वजनिक सुरक्षा तंत्र के विफल होने की गंभीर स्थिति का स्पष्ट प्रमाण हैं।

    कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश में लूट, डकैती, चोरी, महिलाओं से छेडछाड, बलात्कार व फिरौती की बढ़ रही है। सांसद कुमारी सैैलजा ने प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग की है कि कानून-व्यवस्था को तुरंत सख्ती से लागू किया जाए और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो, नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसकर पूरे नेटवर्क को तोड़ा जाए, पुलिस प्रशासन को राजनीतिक दबाव से मुक्त करके निष्पक्ष और मजबूत बनाया जाए और आम जनता को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार का 11 साल का कार्यकाल अपराधों से रंगा हुआ है। हरियाणा की जनता अब और असुरक्षा व भय में नहीं जी सकती। भाजपा सरकार की विफलताओं ने प्रदेश को अपराध और नशे की गिरफ्त में धकेल दिया है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है और इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ेगी। सरकार के ये कहने से कि अपराधों में कमी दर्ज की जा रही है से काम चलने वाला नहीं है, सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनतता को भयमुक्त वातावरण तैयार करे।

  • पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी मुसीबत, एक और विधायक पहुंचा जेल की सलाखों के पीछे , छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दोषी करार

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी मुसीबत, एक और विधायक पहुंचा जेल की सलाखों के पीछे , छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दोषी करार

    पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आम आदमी पार्टी के चार विधायक पहले ही करप्शन के मामले में जेल जा चुके हैं। एक विधायक के खिलाफ रेप का मामला हाल ही में पटियाला में दर्ज हुआ था। यह विधायक पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार भी हुआ और अब खडूर साहिब से आप के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को सजा सुनाई जानी है। उनके साथ छह पुलिसवालों समेत दस लोगों को कोर्ट ने दोषी पाया गया है। मामला 13 साल पहले एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने का है। फैसला तरनतारन की जिला अदालत ने सुनाया। दोषसिद्धि के बाद, विधायक और अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर तरनतारन जिले के पट्टी कस्बे की उप-जेल भेज दिया गया।

    अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रेम कुमार ने सजा पर फैसला शुक्रवार के लिए सुरक्षित रखा है। पीड़िता के वकील अमित धवन ने बताया कि पुलिस ने विधायक समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। धवन के अनुसार, पीड़िता ने कहा कि वह खुश है कि न्याय मिला और उसका 13 साल और छह महीने का इंतजार रंग लाया।

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी मुसीबत, एक और विधायक पहुंचा जेल की सलाखों के पीछे , छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दोषी करार

    2013 में घटना के समय, लालपुरा टैक्सी चालक के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव तरनतारन जिले के खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र से आप के टिकट पर लड़ा, जिसमें उन्हें 55,756 वोट मिले और उन्होंने दो बार के कांग्रेस विधायक रमनजीत सिंह सिक्की को लगभग 16,500 वोटों से हराया।

    यह घटना 4 सितंबर, 2013 को हुई थी। उस समय 19 वर्षीय दलित महिला और उसके परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए थे, जब एक टैक्सी चालक और कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया, लेकिन छेड़छाड़ करने वालों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उन्होंने भी महिला के साथ मारपीट की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया और अधिकारियों को पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया।

    धवन ने बताया कि 12 आरोपियों में से एक परमजीत सिंह की मुकदमे के दौरान मौत हो गई। गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में लालपुरा उर्फ सभा, रविंदर सिंह, कवलदीप सिंह और पूर्व पुलिसकर्मी दविंदर कुमार, सारज सिंह, अश्विनी कुमार, तरसेम सिंह और हरजिंदर सिंह शामिल हैं। तीन अन्य दोषियों – गुरदीप राज, गगनदीप सिंह और नरिंदरजीत सिंह को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। इनमें नरिंदरजीत भी एक पुलिसकर्मी था।

  • गुरुग्राम में सनसनीखेज लूट, 8 किलो सोना और 8.56 लाख नकद लूटे गए, पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए

    गुरुग्राम में सनसनीखेज लूट, 8 किलो सोना और 8.56 लाख नकद लूटे गए, पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए

    गुरुग्राम के सेक्टर-5 में स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में शनिवार को हुई सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस लूट में दो गिरोहों के 8-9 लोग मिलकर लगभग 8 किलो 540 ग्राम सोना और 8 लाख 56 हजार रुपये नकद लूटकर ले गए। लूटे गए सोने की कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

    गिरफ्तार हुए आरोपी

    पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनकी पहचान मोहन उर्फ मोहन (22 वर्ष) निवासी शिवांका, सोनिपत, राहुल उर्फ बेहरा (21 वर्ष) निवासी खुरलत, करनाल और सनी उर्फ सुनील (20 वर्ष) निवासी दासना, सोनिपत के रूप में की है। आरोपियों को ढानकोट के पास से पकड़ लिया गया।

    गुरुग्राम में सनसनीखेज लूट, 8 किलो सोना और 8.56 लाख नकद लूटे गए, पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए

    लूट का तरीका और हिंसक घटनाएं

    पुलिस के अनुसार, लूट में शामिल पांच लोग फर्जी आईडी दिखाकर शाखा में ऑडिटर बनने का बहाना बनाकर प्रवेश किए। अंदर जाकर उन्होंने असिस्टेंट मैनेजर और दो अन्य कर्मचारियों को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया। जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो सभी को पिस्तौल की बट से मारा गया। लूट का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

    सोने की चोरी और पूर्व कर्मचारी का शक

    ब्रांच के असिस्टेंट मैनेजर के अनुसार, उस समय शाखा में लगभग 32 किलो सोना था, जिसमें से 8.5 किलो सोना लूट लिया गया। जांच के दौरान पुलिस को शक है कि इस लूट में पूर्व कर्मचारी की भी भूमिका हो सकती है क्योंकि लूटेरों को ब्रांच की लेआउट और सुरक्षा प्रणाली की पूरी जानकारी थी।

    ग्राहकों की चिंता और पुलिस की कार्रवाई

    लूट की घटना के बाद कई ग्राहक शाखा पहुंचे और अपने जमा किए सोने की स्थिति जानने की कोशिश की। पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

  • Haryana Crime: बीटेक टॉपर या हत्यारा? एनआईटी फरीदाबाद का छात्र बना जानलेवा हमले का हिस्सा

    Haryana Crime: बीटेक टॉपर या हत्यारा? एनआईटी फरीदाबाद का छात्र बना जानलेवा हमले का हिस्सा

    Haryana Crime: रेवाड़ी के बावल में दिल्ली के ट्रक कंडक्टर मनोज की हत्या ने सबको चौंका दिया है। जांच में पता चला कि मनोज ने 29 जुलाई को दीपक नाम के युवक से गाली-गलौच की थी। इसी के बाद दीपक ने अपने गांव जौनियावास से भाइयों को बुलाया। इस घटना ने एक मामूली झगड़े को हत्या में बदल दिया।

    बीटेक टॉपर भी बना कातिल

    इस झगड़े में शामिल होने पहुंचे युवकों में से एक था विवेक जो एनआईटी फरीदाबाद से बीटेक टॉपर रहा है। विवेक ने बताया कि दीपक ने उसे झूठ बोलकर मौके पर बुलाया था। उसने कहा कि जब वह वहां पहुंचा तब तक लड़ाई हो चुकी थी। लेकिन पुलिस पूछताछ में वह खुद भी मारपीट में शामिल होने की बात कबूल चुका है।

    Haryana Crime: बीटेक टॉपर या हत्यारा? एनआईटी फरीदाबाद का छात्र बना जानलेवा हमले का हिस्सा

    40 जगहों पर चोटें और मौत की वजह

    डीएसपी डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनोज के शरीर पर 40 जगहों पर गंभीर चोटें पाई गई हैं। ये सभी चोटें अंदरूनी रक्तस्राव का कारण बनीं और उसकी मौत हो गई। मनोज शराब के नशे में था और सुबह ट्रक खड़ा करके आसपास के इलाके में घूम रहा था जहां उसकी बहस शुरू हुई।

    डर के मारे भागे आरोपी

    मनोज पर हमला करने के बाद सभी आरोपी डर के मारे मौके से फरार हो गए। मनोज करीब 200 मीटर चलने के बाद गिर गया। किसी ने पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने विवेक को गिरफ्तार कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

    आरोपियों की पहचान और जांच जारी

    पुलिस के मुताबिक हत्या की पूरी योजना दीपक, अमित, देवेंद्र, देवीलाल, मानसिंह और राकेश ने मिलकर बनाई थी। पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। DSP का कहना है कि जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा और कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

  • Gurugram News: गुरुग्राम में JCB ड्राइवर को छत से उल्टा लटकाकर पीटा! अब ठेकेदार गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Gurugram News: गुरुग्राम में JCB ड्राइवर को छत से उल्टा लटकाकर पीटा! अब ठेकेदार गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर 37C में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में JCB लोडर मशीन के ड्राइवर को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने की घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। यह घटना 11 जून की है लेकिन इसका वीडियो 40 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो के सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर लिया गया।

    पीड़ित की चुप्पी टूटी तो पुलिस को मिला नया सुराग

    इस मामले में पीड़ित ड्राइवर आमिर और उसके परिवार से जब पुलिस ने संपर्क किया तो पहले वे डर की वजह से बयान देने को तैयार नहीं थे। लेकिन बाद में परिवार के समझाने और साथ आने पर आमिर बुधवार शाम गुरुग्राम पुलिस के पास पहुंचा और अपना बयान दर्ज करवाया। इसके बाद पूरे मामले की जांच में तेजी आई।

    Gurugram News: गुरुग्राम में JCB ड्राइवर को छत से उल्टा लटकाकर पीटा! अब ठेकेदार गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

    वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सबसे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें पुष्पेंद्र, अजीत सिंह, कृष्ण कुमार और अमित कुमार शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि अमित पीएसएस सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड और सुपरवाइजर के रूप में काम करता था जबकि बाकी तीन आरोपी बसई गांव में किराए पर रहते थे। इन सभी ने मिलकर आमिर को 10 जून की रात चोरी के शक में पकड़ा और अगले दिन पीटा।

    मुख्य साजिशकर्ता योगेन्द्र भाटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस केस में सबसे बड़ा नाम सामने आया है बिल्डिंग ठेकेदार योगेन्द्र भाटी का। उसे ग्रेटर नोएडा से पूछताछ के लिए लाया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह घटनास्थल पर मौजूद था और उसी के कहने पर ड्राइवर को पीटा गया था। हालांकि वायरल वीडियो में वह नजर नहीं आया लेकिन उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।

    आरोपियों ने खुद कबूल की है क्रूरता की कहानी

    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने माना कि उन्हें शक था कि आमिर साइट से बिजली के तार चुराने की कोशिश कर रहा था। इसी शक में उन्होंने उसे रातभर बंधक बनाकर रखा और सुबह बेरहमी से पीटा। ये सब उस समय हुआ जब घटनास्थल पर बाकी कर्मचारी भी मौजूद थे। कुछ कर्मचारियों ने ही इसका वीडियो बनाया था।

    जांच जारी, और भी नामों का खुलासा संभव

    पुलिस का कहना है कि अभी कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं जो उस समय मौजूद थे या इस क्रूरता में शामिल थे। पुलिस इन लोगों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।