Tag: Assembly elections 2029

  • प्रदीप गिल ने INLD में की घर वापसी, रोहतक-जींद में पार्टी की स्थिति मजबूत बनाने की तैयारी शुरू

    प्रदीप गिल ने INLD में की घर वापसी, रोहतक-जींद में पार्टी की स्थिति मजबूत बनाने की तैयारी शुरू

    हरियाणा की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है। कांग्रेस के पूर्व नेता और जींद विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार रह चुके प्रदीप गिल, जो लंबे समय तक INLD में युवा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे, आज अपनी मूल पार्टी में वापसी कर रहे हैं। यह “घर वापसी” रोहतक की नई अनाज मंडी में ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती समारोह के दौरान हुई।

    प्रदीप गिल की वापसी से इनैलो को जींद और रोहतक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। हरियाणा में 2029 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर यह आयोजन एक सियासी शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। रोहतक, जो हमेशा से जाट और किसान वोट बैंक का गढ़ रहा है, में इनैलो का यह कदम कांग्रेस और बीजेपी के लिए चुनौती पेश कर सकता है।

    प्रदीप गिल ने INLD में की घर वापसी, रोहतक-जींद में पार्टी की स्थिति मजबूत बनाने की तैयारी शुरू

    प्रदीप गिल ने इनैलो में युवा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक काम किया और किसान-केंद्रित मुद्दों को युवाओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में जींद सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोकी। हालांकि, वे जीत हासिल नहीं कर सके, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता ने उन्हें चर्चा में रखा। अब उनकी INLD में वापसी को पार्टी की रणनीति के तहत एक अहम कदम माना जा रहा है।

    प्रदीप गिल को राजनीति में ऐसे व्यक्ति के रूप में जाना जाता है जो राजनीतिक लाभ के लिए पार्टी नहीं बदलता है। जब हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार थी तब प्रदीप गिल की पत्नी अनीता गिल जिला परिषद की सदस्य बनी थी। हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने जिला परिषद में अपना अध्यक्ष बनने के लिए पार्षदों को अपने पक्ष में कर रही थी। तब प्रदीप गिल को प्रदेश सरकार ने बड़े राजनीतिक पद का ऑफर भी किया था लेकिन प्रदीप गिल ने उसे स्वीकार नहीं किया था। जब तक उनकी पत्नी जिला पार्षद रही तब तक वह इनेलो में ही बने रहे। बाद में वह कांग्रेस में गए और टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और 8000 वोट हासिल किए।

    हाल ही में रोहतक से बलवान सिंह सुहाग (पूर्व जजपा उपाध्यक्ष) और उनके परिवार की इनैलो में वापसी के बाद प्रदीप गिल का यह कदम पार्टी के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। जिस रास्ते पर इस समय इनेलो चल रही है, उसे हरियाणा की राजनीति में आने वाले समय में बड़ी हलचल देखने को मिलेगी।

  • Archana Gupta: संसद और विधानसभाओं में 2029 से मिलेगा महिलाओं को आरक्षण

    Archana Gupta: संसद और विधानसभाओं में 2029 से मिलेगा महिलाओं को आरक्षण

    जींद। भाजपा की प्रदेश महामंत्री Dr. Archana Gupta ने कहा है कि भाजपा ने पंचायती राज्य चुनाव में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया। 2029 के लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मोदी सरकार ने निर्णय लिया है। डा. गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं सेना में भी लीड कर रही है। मोदी सरकार में महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन बढ़ा है। 6 लाख से अधिक महिलाएं अपने पैरों पर खड़ा होकर परिवार का सहयोग कर रही है। 60 हजार से अधिक सेल्फ हेल्फ ग्रुप चल रहे हैं जिनसे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। वह जींद में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

    एक सवाल पर बोलते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये एक बटन दबाते ही सभी के खातों में ट्रांसफर हो जाएंगें। नायब सरकार अभी इस योजना पर गहन विचार कर रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मोदी और नायब सरकार सशक्त कदम उठा रही है।

    उन्होंने पार्टी संगठन का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार 30 महिलाएं भाजपा मंडल अध्यक्ष बनी हैं और 5 महिलाएं जिला अध्यक्ष बनाई गई हैं।

    Archana Gupta: संसद और विधानसभाओं में 2029 से मिलेगा महिलाओं को आरक्षण

    इससे पहले उन्होंने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और महामंत्रियों की बैठक ली। बैठक में डा. अर्चना गुप्ता ने चल रहे अभियानों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की योजना रचना पर विस्तृत चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। डा. गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा के लिए चार स्दस्यीय कमेटी का गठन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने किया है। इस कमेटी में असीम गोयल को संयोजक, मनीष यादव, आदित्य बतरा और मीना परमार को सह संयोजक नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी 377 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुटता से इस कार्यक्रम को सफल बनाए और अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा यात्रा में शामिल करें।

    डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास में त्रासदीपूर्ण दिन के रूप में दर्ज है। विभाजन के समय लाखों लोगों ने शहादत दी थी। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में विभाजन विभीषिका पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह, मंत्री और विधायकों के अलावा प्रदेश भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जिला स्तर पर भी विभाजन विभीषिका पर कार्यक्रम होंगे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस खोखला नारा देने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबी नहीं हटाई। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह संकल्प के साथ पूरा करती है। भाजपा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जिसे शत प्रतिशत धरातल पर उतारा। उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

    उन्होंने कहा कि 10 अगस्त तक जिला व मंडलों की कार्यकारिणी की बैठकें भी होंगी। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चलते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। बैठक में जींद जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, विधायक देवेंद्र अत्री, लक्ष्मण यादव के अलावा जिला महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।