Tag: Ayodhya

  • राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, लोकतंत्र पर हमला, कुमारी शैलजा ने कड़ी निंदा कर जांच की मांग की

    राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, लोकतंत्र पर हमला, कुमारी शैलजा ने कड़ी निंदा कर जांच की मांग की

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के एक प्रवक्ता द्वारा एक न्यूज चैनल पर लाइव कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दी गई मौत की धमकी अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि हमारे संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा आघात है।

    राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, लोकतंत्र पर हमला, कुमारी शैलजा ने कड़ी निंदा कर जांच की मांग की

    मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी और देश की जनता यह सवाल पूछ रही है कि क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है जो राहुल गांधी जैसे जननेता के खिलाफ रची जा रही है? क्या भाजपा अब खुलेआम हिंसा और डराने-धमकाने की राजनीति को सामान्य बनाने की कोशिश कर रही है? क्या प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की चुप्पी इस घृणित कृत्य की मौन स्वीकृति नहीं है? कुमारी शैलजा ने कहा कि अगर राहुल गांधी ने सरकार के समक्ष कुछ सवाल उठाए है तो सरकार को उनका जवाब देना चाहिए, केंद्र सरकार जनहित में उठाए गए सवालों से पल्ला नहीं झाड़ सकती। जब केंद्र सरकार राहुल गांधी के सवालों के जवाब नहीं दे रही है तो राहुल गांधी ने ये सवाल जनता की अदालत में रख दिए है। इसी से भाजपा बौखलाई हुई है।

    सासंद कुमारी शैलजा ने कहा है कि वे केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन से मांग करती है कि राहुल गांधी को मौत की धमकी देने वाले भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई हो। भाजपा नेतृत्व को इस कुकृत्य के लिए देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। कुमारी शैलजा ने कहा कि यह याद रखना होगा कि राहुल गांधी का परिवार पहले ही राष्ट्र की एकता और लोकतंत्र की रक्षा में दो प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को शहादत के रूप में खो चुका है। ऐसे में इस प्रकार की धमकियां केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी निडर होकर आरएसएस-भाजपा की विचारधारा के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और जनता की आवाज़ को उठा रहे हैं। उन्हें डराने या धमकाने से उनका संकल्प और मज़बूत ही होगा। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। जितना भाजपा वाले हमें डराएंगे उतना ही हमारा हौसला और मज़बूत होगा।

  • राहुल गांधी को टीवी डिबेट में मौत की धमकी, कांग्रेस ने अमित शाह को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की

    राहुल गांधी को टीवी डिबेट में मौत की धमकी, कांग्रेस ने अमित शाह को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की

    कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने भाजपा के प्रवक्ता द्वारा किए गए विवादास्पद बयान का उल्लेख किया, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मौत की धमकी देने का आरोप लगाया गया। कांग्रेस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

    पत्र में लगाए गए आरोप

    वेणुगोपाल ने पत्र में कहा कि भाजपा प्रवक्ता और पूर्व एबीवीपी नेता प्रिंटु महादेव ने एक मलयालम टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी को लक्षित किया। उन्होंने कहा कि महादेव ने स्पष्ट रूप से कहा, “राहुल गांधी को सीने में गोली मार दी जाएगी।” कांग्रेस नेता का कहना है कि यह न केवल एक भाषण की गलती या अनजाने में कहा गया बयान नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया भयावह और घातक धमकी है।

    राहुल गांधी को टीवी डिबेट में मौत की धमकी, कांग्रेस ने अमित शाह को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की

    सुरक्षा और संवैधानिक चिंता

    कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता के ऐसे जहरिले शब्द राहुल गांधी के जीवन के लिए खतरा हैं। साथ ही, ऐसे बयान संविधान, कानून और हर नागरिक की सुरक्षा की बुनियादी गारंटी के खिलाफ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्ष के नेता के खिलाफ यह खुला और घातक बयान पूरी तरह अस्वीकार्य है।

    सीआरपीएफ को भी लिखे पत्र

    वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) को पहले भी कई पत्र लिखे गए हैं। इसके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा गया एक समान पत्र मीडिया में लीक हुआ था, जो गंभीर सवाल खड़े करता है कि इसकी गुप्त भूमिका क्या है। कांग्रेस नेताओं ने इसे गंभीर और चिंताजनक बताया।

    बड़ी साजिश की आशंका

    वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता की यह घोर और खुली धमकी सिर्फ व्यक्तिगत हमला नहीं बल्कि व्यापक और कुटिल साजिश की झलक देती है। उनका कहना है कि इस तरह की धमकियां हिंसा को जायज ठहराने की कोशिश जैसी लगती हैं। कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री से तत्काल कार्रवाई करने और प्रवक्ता के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की मांग की है, ताकि लोकतंत्र और विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • हरियाणा में Rahul Gandhi को मिली गर्दन काटने की धमकी से मचा राजनीतिक तूफान! जानिए पूरा मामला

    हरियाणा में Rahul Gandhi को मिली गर्दन काटने की धमकी से मचा राजनीतिक तूफान! जानिए पूरा मामला

    हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi को गर्दन काटने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक वायरल वीडियो के माध्यम से सामने आई है जिसमें देवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण सैनी राहुल गांधी के खिलाफ भड़काऊ बयान देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो व्हाट्सएप पर तेजी से फैल गया है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दी है।

    पुलिस को सौंपी गई पेनड्राइव और शिकायत

    कांग्रेस कार्यकर्ता अश्विनी कौशिक ने बल्लबगढ़ के आदर्श नगर थाने में इस वीडियो को लेकर लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक व्हाट्सएप संदेश मिला जिसमें एक वीडियो लिंक था। यह वीडियो कथित तौर पर बृजभूषण सैनी के मोबाइल नंबर से भेजा गया था। इस वीडियो में राहुल गांधी की गर्दन काटने जैसी भयंकर धमकी दी जा रही है। शिकायतकर्ता ने वीडियो की एक पेनड्राइव भी पुलिस को सौंपी है ताकि उसकी फॉरेंसिक जांच की जा सके।

    हरियाणा में Rahul Gandhi को मिली गर्दन काटने की धमकी से मचा राजनीतिक तूफान! जानिए पूरा मामला

    कांग्रेस का कड़ा विरोध और ऐलान

    इस घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आक्रोशित है। कांग्रेस नेताओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे बयान देने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। पार्टी का कहना है कि देश के एक बड़े नेता को इस प्रकार की धमकी देना सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं है बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान पर सीधा हमला है।

    पुलिस जांच शुरू, कानून करेगा अपना काम

    फरीदाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पेनड्राइव में दिए गए वीडियो की तकनीकी जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर जांच में वीडियो सही पाया गया तो आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि देश की एकता और शांति को भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    लोकतंत्र के खिलाफ जहरीली सोच

    इस तरह के बयान देश में नफरत का माहौल फैलाने की साजिश हैं। राहुल गांधी को गर्दन काटने की धमकी सिर्फ एक राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि हिंसा को बढ़ावा देने वाली मानसिकता का उदाहरण है। ऐसे बयान देश को बांटते हैं और युवाओं को गुमराह करते हैं। अब यह समय है जब समाज को इस तरह की जहरीली सोच के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।

  • हरियाणा के पूर्व CM Bhajan Lal  के भतीजे पर हमला! चुनावी रंजिश का बताया जा रहा है मामला

    हरियाणा के पूर्व CM Bhajan Lal के भतीजे पर हमला! चुनावी रंजिश का बताया जा रहा है मामला

    हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पूर्व CM Bhajan Lal के भतीजे उग्रसेन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब उग्रसेन अपने ड्राइवर सुशील कुमार के साथ गांव एमपी रोही से फतेहाबाद शहर की ओर जा रहे थे। गांव झलनिया-एमपी रोही रोड स्थित बोलू वाली डिग्गी के पास अचानक दो गाड़ियों में सवार 4-5 लोगों ने उनकी गाड़ी को रोका और डंडों से हमला कर दिया।

    बाल-बाल बचे उग्रसेन और ड्राइवर

    हमलावरों की इस हिंसक कार्रवाई में गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन सौभाग्यवश उग्रसेन और उनके ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हमले के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस पूरी वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

    हरियाणा के पूर्व CM Bhajan Lal  के भतीजे पर हमला! चुनावी रंजिश का बताया जा रहा है मामला

     चुनावी रंजिश का एंगल

    स्थानीय सूत्रों और शुरुआती जांच के अनुसार, इस हमले को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। फतेहाबाद क्षेत्र में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के चलते कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं। उग्रसेन के राजनीतिक संबंधों और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के परिवार से जुड़े होने के चलते इस हमले को राजनीतिक साजिश भी माना जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी।

    पुलिस की सक्रियता, टीमों का गठन

    हमले के बाद फतेहाबाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है और कई जांच टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर काम कर रही है।

    राजनीति में बढ़ती हिंसा पर चिंता

    इस हमले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या राजनीति अब हिंसा की ओर बढ़ रही है? राजनीतिक असहमति और प्रतिद्वंद्विता को अगर इस तरह हिंसक रूप दिया जाने लगे, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। उग्रसेन भले ही इस हमले में सुरक्षित रहे हों, लेकिन यह घटना कानून-व्यवस्था और राजनीतिक मर्यादा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

  • Haryana: जींद में BJP नेता के बेटे की हत्या, घर लौटते वक्त तीन हमलावरों ने किया हमला

    Haryana: जींद में BJP नेता के बेटे की हत्या, घर लौटते वक्त तीन हमलावरों ने किया हमला

    Haryana: जिले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे की अज्ञात बदमाशों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक प्राइवेट अस्पताल चलाता था और रात को अपने साले और एक अन्य डॉक्टर के साथ घर लौट रहा था तो रास्ते में बदमाशों ने घेर कर उन पर हमला कर दिया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि बाकी दो घायल हुए हैं।

    जानकारी के अनुसार सफीदों क्षेत्र के मुआना गांव का विकास शर्मा सफीदों में अनुज मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल चलता था। उनके पिता शिवकुमार शर्मा भाजपा में मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा भी पार्टी में कई पदों पर शिवकुमार शर्मा ने काम किया है। विकास शर्मा वीरवार रात को 11 बजे के करीब अपने साले और लीलावती अस्पताल के डॉक्टर अनिल शर्मा के साथ घर की तरफ जा रहे थे।

    Haryana: जींद में BJP नेता के बेटे की हत्या, घर लौटते वक्त तीन हमलावरों ने किया हमला

    रामपुरा रोड पर पहुंचते ही अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें विकास शर्मा को ज्यादा गंभीर चोटें आई। तीनों को पानीपत के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां डॉ. विकास शर्मा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. अनिल और विकास शर्मा के साले को भी चोटें आई हैं लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है।

    शिव कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार क्राइम रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बेटे की सरे राह चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी जा रही है तो आम आदमी कहां से सुरक्षित होगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में हत्या के आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो वह कल रास्ता जाम कर देंगे।