Tag: beaten

  • हरियाणा मानवाधिकार आयोग का जींद और नूंह के डीसी और एसपी को नोटिस जारी, 4 नवंबर को देना होगा अधिकारियों को जवाब

    हरियाणा मानवाधिकार आयोग का जींद और नूंह के डीसी और एसपी को नोटिस जारी, 4 नवंबर को देना होगा अधिकारियों को जवाब

    जींद। हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने जींद जिले में एक 15 वर्षीय बिहारी किशोर को बंधुआ मजदूर बनकर रखने और बाद में उसे घायल अवस्था में छोड़ने के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जींद और नूंह के डीसी और एसपी, नूंह के सिविल सर्जन, जींद के सहायक श्रम आयुक्त, नूंह के बाल सुरक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर 4 नवंबर को इस मामले में आयोग के सामने विस्तृत रिपोर्ट रखने को कहा है।आयोग ने नोटिस जारी कर जींद के आरोपी डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

    बिहार के किशनगंज जिला के का रहने वाला 15 वर्षीय संतोष 26 मई को यह बच्चा काम की तलाश में हरियाणा आया था। इस मामले में संतोष के भाई जितेंद्र ने बताया कि उसका भाई 26 में को बहादुरगढ़ पहुंचा था और यहां से उसे कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ 10000 रुपए महीने की मजदूरी पर रखने की बात कह कर ले गया था। जितेंद्र ने बताया कि संतोष यह नहीं बता पा रहा है कि वह किस जिले में था और मालिक का नाम क्या था। संतोष को एक डेरी में बंधुआ बनाकर रखा गया। यहां उस काम दिया जाता था और उससे मारपीट भी की जाती थी लेकिन उसे दिया कुछ नहीं जाता था। खाना भी उसे समय पर नहीं मिलता था। जितेंद्र ने बताया कि संतोष का कहना है कि जहां उसे रखा गया था वहां आसपास जंगल था और वहां कोई फसल भी नहीं हो रही थी।

    हरियाणा मानवाधिकार आयोग का जींद और नूंह के डीसी और एसपी को नोटिस जारी, 4 नवंबर को देना होगा अधिकारियों को जवाब

    इस मामले में प्रारंभिक तौर पर जींद का नाम सामने आया था। तब कहा गया था कि बच्चा जींद से तावड़ू पहुंचा और वहां वहां उसे अरविंद नामक एक शिक्षक मिला और उसकी मदद के बाद इस बच्चे को खाना मिला और साथ ही चिकित्सा भी। नूंह की पुलिस को बच्चे की पहचान और उसके भाई को ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

    संतोष का कहना है कि नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर लड़के को एक कमरे में बंद कर दिया गया। न तो उसे पैसे दिए गए और न ही ठीक से खाना दिया गया। सिर्फ मोटर से चलने वाली चारा काटने वाली मशीन चलाने के लिए ही बाहर निकाला जाता था। उसे जींद में ही कहीं भैंस डेयरी में रखा गया था। फिर एक दिन मशीन से चारा काटते समय उसका हाथ कट गया। चोट लगने के बाद उसके मालिक ने उसे कोई दवा दी, जिससे उसे नींद आ गई। जब वह नींद से जागा तो वह एक डिस्पेंसरी में था। उसकी जेब में कुछ पैसे भी थे। इसके बाद वह फिर से सो गया। जब वह उठा तो पैसे और उसके कपड़े गायब थे। डिस्पेंसरी वाले ने उसे वहां से जाने को कहा। तभी वह पैदल ही बिहार अपने घर की ओर चल पड़ा। फिर वह पैदल ही नूह पहुंच गया था। जब वह तावडू पहुंचा उसे समय उसके शरीर पर केवल एक अंडरवियर था।

    इस मामले में वह पूरी तरह से बच्चे के परिवार से संपर्क में है। उनके पास आयोग का नोटिस आया है, उसका जवाब दिया जाएगा। लेकिन इस मामले में जिस प्रकार का एरिया बताया जाता है ऐसा एरिया जींद में नहीं है।
    –राजेश चौहान, अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर, जींद

  • हिसार में BJP नेता के भतीजे कृष्ण पर बेरहमी से हमला, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर सड़क पर फेंकते हुए वीडियो हुआ वायरल

    हिसार में BJP नेता के भतीजे कृष्ण पर बेरहमी से हमला, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर सड़क पर फेंकते हुए वीडियो हुआ वायरल

    हिसार, हरियाणा में पूर्व बीजेपी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र के भतीजे कृष्ण को घर से बुलाकर हमला किया गया। उन्हें सड़क पर फेंककर लाठी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पांच युवक हाथ में लाठी लिए कृष्ण को पीटते दिखाई दे रहे हैं।

    हमला इतना भयानक कि कृष्ण आधा मृत हो गया

    युवक को बेरहमी से पीटा गया। हमलावरों के कहने की आवाज़ भी वीडियो में सुनाई देती है कि “यह वही नहीं है।” वीडियो वायरल होने के बाद घायल युवक के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। कृष्ण, जो पूर्व नेता प्रकाश चंद्र के भतीजे हैं, कंप्यूटर कोर्स कर रहे थे और घर से कोर्स सेंटर जाने का कहकर निकले थे।

    हिसार में BJP नेता के भतीजे कृष्ण पर बेरहमी से हमला, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर सड़क पर फेंकते हुए वीडियो हुआ वायरल

    कॉल रिकॉर्डिंग ने किया सच उजागर

    कृष्ण के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें देखा गया कि उन्हें धोबी घाट में मिलने बुलाया गया। परिवार ने बताया कि उनके बेटे प्रवीण भी उनके साथ थे और किसी तरह वहां से बचकर आए। कृष्ण की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रोहतक PGI में भर्ती कराया गया है, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा।

    परिवार ने सांसद से की शिकायत, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

    प्रकाश चंद्र ने बताया कि परिवार ने हिसार सांसद जयप्रकाश से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो हरियाणा की स्थिति बिहार जैसी हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार अब राजनीति से दूरी बना चुका है और केवल अपने बच्चों की सुरक्षा और भविष्य की चिंता करता है।

    पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

    सिटी पुलिस स्टेशन के प्रभारी मोहम्मद रफीक ने कहा कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की टीम लगातार जांच में लगी हुई है, ताकि हमले के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

  • Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने सरेआम एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की चप्पलों से पिटाई कर दी। ये घटना सरूरपुर इलाके के नेशनल होटल के सामने की है। बताया जा रहा है कि महिला एक ओयो होटल की मालिक है और उसका नाम रंजीत कौर है। फिलहाल पुलिस ने इस महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

     हाथ जोड़ता रहा पुलिसकर्मी

    घटना के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी दीपक बार-बार हाथ जोड़कर महिला से माफ़ी मांगता रहा और खुद को बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन महिला रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। वो लगातार उस पर चप्पलों से हमला करती रही। इतना ही नहीं महिला अपने एक साथी से इस पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवा रही थी।

    Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    पुलिसकर्मी को होटल में घसीट ले गए

    ट्रैफिक पुलिसकर्मी दीपक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह डायल अस्पताल चौक पर ड्यूटी कर रहा था तभी उसे सूचना मिली कि सरूरपुर इलाके में जाम लग गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो होटल मालिक रंजीत कौर और उसके दो साथी होटल के बाहर खड़े थे। जब दीपक ने उनसे सवाल किया तो महिला भड़क गई और अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक को जबरदस्ती होटल के अंदर ले गई और वहीं उसे बुरी तरह पीटा गया।

    तुरंत हुई गिरफ्तारी

    घटना की जानकारी मिलते ही संजय कॉलोनी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और होटल संचालिका रंजीत कौर सहित उसके दो साथियों सोनू और करण को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह हमला सुनियोजित लग रहा है क्योंकि महिला ने पहले से ही वीडियो रिकॉर्ड करने की योजना बना रखी थी।

    सभी आरोपी भेजे गए जेल

    फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ यशपाल ने जानकारी दी कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।