Tag: Chief Guest

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में आगमन, तेल मिलों और कृषि कार्यक्रमों का किया शुभारंभ

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में आगमन, तेल मिलों और कृषि कार्यक्रमों का किया शुभारंभ

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुरुक्षेत्र स्थित गुर्जर धर्मशाला पहुंचे। उनका यहां मौजूद जनसैलाब ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में बने मंदिर में सिर झुकाकर पूजा की और दीप प्रज्वलित किया। शनिवार को मुख्यमंत्री पूरे दिन कुरुक्षेत्र में रहेंगे और धार्मिक, औद्योगिक और कृषि से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

    राज्य स्तरीय मधुमक्खी पालन कार्यशाला में मुख्यमंत्री

    सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सैनी लगभग 12 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचे। गुर्जर धर्मशाला में कार्यक्रम के बाद उन्होंने मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में आयोजित मधुमक्खी पालन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मधुमक्खी पालन किसानों के लिए आय का नया साधन बन सकता है और इसे बढ़ावा देने के लिए सरकार तकनीकी मदद भी प्रदान कर रही है।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में आगमन, तेल मिलों और कृषि कार्यक्रमों का किया शुभारंभ

    तेल मिलों की स्थापना और कृषि को बढ़ावा

    मुख्यमंत्री ने कार्यशाला में बताया कि कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी की खेती अधिक है, इसलिए शाहाबाद में तेल मिल स्थापित की जाएगी। इसके अलावा, रेवाड़ी में सरसों के उत्पादन को देखते हुए तेल मिल स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को खेती के लिए तकनीकी सहायता प्रदान कर रही है और उनका ध्यान अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होना चाहिए, ताकि कृषि उत्पाद विदेशों में निर्यात किए जा सकें।

    मधुमक्खी पालन में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर ध्यान

    सीएम नायब सैनी ने कहा कि मधुमक्खी से केवल शहद ही नहीं बल्कि विष (वेनोंम) भी प्राप्त होता है, जो आय का स्रोत बन सकता है। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि यदि वे अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करेंगे, तो उनका शहद विदेशी बाजारों में भेजा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने मधुमक्खी को कर्मयोगी बताते हुए कहा कि सरकार मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने की पूरी कोशिश कर रही है।

    गौशाला चेक वितरण और जन्माष्टमी महोत्सव

    लगभग 3 बजे मुख्यमंत्री गीता ज्ञान संस्थानम पहुंचे, जहां गौशाला आयोग के अध्यक्ष के साथ मिलकर गौशाला संचालकों को चेक वितरित किए। यह चेक गायों के चारे के लिए प्रदान किए गए, जिससे गौशालाओं को मजबूती मिलेगी। शाम को मुख्यमंत्री लधवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लेंगे और श्रद्धालुओं के साथ भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद उठाएंगे।

  • Haryana: निशित कटारिया के नेतृत्व में 450 से अधिक युवा पदाधिकारियों ने ली शपथ! दीपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा में भी भाजपा ने वोट चोरी की

    Haryana: निशित कटारिया के नेतृत्व में 450 से अधिक युवा पदाधिकारियों ने ली शपथ! दीपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा में भी भाजपा ने वोट चोरी की

    Haryana। रविवार को कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में 450 से अधिक पदाधिकारियों ने शपथ ली। इसमें रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष वक्ता के रूप में शामिल रहे।

    कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि भाजपा ने साम, दाम, दंड, भेज की राजनीति कर हरियाणा में सरकार बनाई थी। वोट चोरी किए थे। इससे चोट जरूर पहुंची, लेकिन हम टूटे नहीं। कार्यकर्ता फिर से एकजुट हैं। अगली बार पिक्चर हिट होकर ही रहेगी।

    इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा था कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को कपड़े उतारकर नंगा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव चोरी किया गया था। इसके पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

    Haryana: निशित कटारिया के नेतृत्व में 450 से अधिक युवा पदाधिकारियों ने ली शपथ! दीपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा में भी भाजपा ने वोट चोरी की

    हरियाणा में जब चुनाव के नतीजे आए तो भाजपा ने अप्रत्याशित रूप से साम, दाम, दंड, भेद से राजनीति की। भाजपा ने वोट चोरी की राजनीति की, धर्म-जाति की राजनीति की, सभी हथकंडे अपनाए और सत्ता में दोबारा बैठी। उस समय स्वाभाविक रूप से कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को निराशा हुई।

    दीपेंद्र हुड्डा ने कहा- इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हार नहीं मानी। उन्होंने फिर से पार्टी के लिए उतनी ही मेहनत कर दोबारा कार्य करने का निश्चय कर लिया है। कार्यकर्ताओं का बड़ी संख्या में जमा होना तो केवल ट्रेलर है, मुझे पूरी आशा है कि पिक्चर भी हिट होकर ही रहेगी।

    उदयभान बोले- इलेक्शन कमिशन मुंह छिपाए बैठा है कार्यक्रम के दौरान उदयभान ने कहा कि आज भारत के संविधान पर बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है। लोकतंत्र पर खतरा बना हुआ है। देश की सारी संवैधानिक संस्थाएं सत्ता के साथ समझौता कर चुकी हैं। इलेक्शन कमिशन केंचुआ बन चुका है। सारे देश में जिस तरह का माहौल बनाया हुआ है।

    उन्होंने आगे कहा- हमारे नेता राहुल गांधी ने इलेक्शन कमिशन के पूरी तरह कपड़े उतारकर रख दिए हैं, उसे नंगा कर दिया है। उसका चेहरा बेनकाब करने का काम किया है। अब इलेक्शन कमिशन पर कोई जवाब नहीं बन रहा। अधिकारी मुंह छिपाए बैठे हुए हैं। उदयभान ने यह भी कहा कि हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव चोरी किया गया था। इसके पर्याप्त सबूत हमारे पास हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी को चुनाव आयोग को बेनकाब कर सच्चाई लोगों तक पहुंचानी है।

    इस आयोजन को दक्षिण हरियाणा में कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले अपनी एकजुटता और संगठनात्मक ताकत दिखा रही है। बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस का करीब 11 साल से संगठन नहीं है। कांग्रेस नेता इसे प्रदेश में पार्टी की हार का कारण भी बताते रहे हैं।