Tag: CM Chandrababu Naidu

  • Haryana में CM सैनी करेंगे 4 बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ, नागरिकों को मिलेगा तुंरत और आसान सेवा

    Haryana में CM सैनी करेंगे 4 बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ, नागरिकों को मिलेगा तुंरत और आसान सेवा

    Haryana: प्रदेश की तहसीलों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से चार बड़े बदलावों की शुरुआत सोमवार को बाबैन तहसील से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। उपायुक्त विश्राम मीणा ने अंतिम तैयारियों का जायजा लिया और बताया कि इन परियोजनाओं के माध्यम से तहसीलों में सरकारी कामकाज अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगा।

    पेपरलैस रजिस्ट्री से आसान होगी पंजीकरण प्रक्रिया

    सबसे महत्वपूर्ण पहल पेपरलैस रजिस्ट्री है। इसका उद्देश्य नागरिकों को पंजीकरण के लिए कागजात ले जाने की आवश्यकता से मुक्त करना है। अब रजिस्ट्री पूरी तरह डिजिटल होगी और नागरिक घर बैठे अपने दस्तावेज़ जमा कर सकेंगे। यह कदम तहसीलों में समय की बचत और कामकाज की गति बढ़ाने में सहायक होगा।

    Haryana में CM सैनी करेंगे 4 बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ, नागरिकों को मिलेगा तुंरत और आसान सेवा

    भूमि निशानदेही में तकनीकी सुधार

    भूमि संबंधी मामलों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने के लिए सीमांकन पोर्टल और रोवट मशीन का प्रयोग किया जाएगा। रोवट मशीन के माध्यम से भूमि का सीमांकन किया जाएगा और नागरिक सीमांकन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन अपनी भूमि की जानकारी देख सकेंगे। मुख्यमंत्री 29 सितंबर को इस पोर्टल का उद्घाटन करेंगे।

    शिकायत निवारण के लिए WhatsApp चैटबॉट

    तहसीलों से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए WhatsApp चैटबॉट भी लॉन्च किया जाएगा। नागरिक इस चैटबॉट के माध्यम से अपने शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उन्हें ऑनलाइन समाधान की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त होगी। इससे कार्यालयों में भीड़ कम होगी और शिकायतों का निपटारा शीघ्र होगा।

    राजस्व न्यायालय मामला प्रबंधन प्रणाली से तेजी और पारदर्शिता

    राजस्व मामलों के निपटारे में सुधार के लिए हाईकोर्ट और जिला कोर्ट की तर्ज पर राजस्व न्यायालय मामला प्रबंधन प्रणाली लागू की जाएगी। इसके माध्यम से मामलों की ऑनलाइन ट्रैकिंग, सुनवाई की जानकारी और केस की स्थिति का पता चल सकेगा। यह पहल न्यायिक प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाएगी।