Bhojpuri Song : भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट गाने देने वाले सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और दिलों की रानी आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने एक बार फिर से तहलका मचा दिया है। जी हां इन दोनों का लेटेस्ट रोमांटिक गाना ‘तनी छू ला’ (Tani Chhoo La) इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और (YouTube) पर खूब धूम मचा रहा है।
इस गाने ने आते ही (YouTube Trending) की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। गाना है फिल्म ‘बेटा’ से जिसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ की सुपरहिट केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों के दिल को छू रही है। फैन्स इस गाने को बार-बार देख रहे हैं और जमकर (Facebook) (Instagram) और व्हाट्सऐप स्टेटस पर शेयर कर रहे हैं।
आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री ने मचाया बवाल
अगर बात करें इस गाने की सबसे बड़ी खासियत की तो वो है आम्रपाली और निरहुआ की रोमांटिक केमिस्ट्री। पहले भी इन दोनों की जोड़ी ने कई हिट गाने और फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा को नया मुकाम दिया है। लेकिन ‘तनी छू ला’ में कुछ अलग ही बात है। गाने में दोनों का रोमांस एक-दूसरे की आंखों में बसी मोहब्बत और साथ में जबरदस्त डांस मूव्स देखकर किसी का भी दिल मचल जाए।
आम्रपाली दुबे ने अपने एक्सप्रेशंस से इस गाने को और भी खास बना दिया है। वही निरहुआ का चुलबुला अंदाज और उनका रोमांटिक टच इस गाने को एकदम परफेक्ट बना देता है।
रोमांस और मस्ती का जबरदस्त तड़का
‘तनी छू ला’ गाना ना सिर्फ रोमांटिक है बल्कि इसमें भरपूर मस्ती और इमोशंस भी हैं। गाने के बोल दिल को छूने वाले हैं और संगीत भी ऐसा है कि सुनते ही दिल झूम उठे। गाना गाया है भोजपुरी गायकी की क्वीन कल्पना और ओम झा ने। इनकी आवाज़ में ऐसा जादू है कि एक बार सुनने के बाद आप खुद को बार-बार सुनने से नहीं रोक पाएंगे।
गाने का वीडियो भी काफी हाई क्वालिटी में शूट किया गया है। फिल्म ‘बेटा’ में इस गाने को बड़े ही खूबसूरत लोकेशनों पर फिल्माया गया है। बैकग्राउंड में चलती हरियाली हल्की बारिश और रोमांटिक पल – ये सब मिलकर इस गाने को एक विजुअल ट्रीट बना देते हैं।
