Summer Vacation in Schools: गर्मी की छुट्टियों को लेकर अब स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी आ गई है। मध्य प्रदेश में सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार राज्य में 1 मई से 15 जून तक छात्रों के लिए छुट्टियां रहेंगी। वहीं टीचरों की 1 मई से लेकर 31 मई तक छुट्टी रहेगी।
45 दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टियां
मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग छात्रों के लिए अवकाश की घोषणा कर दी है। जिसका आदेश सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में एक साथ लागू होगा। छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक रहेंगे। यानी 45 दिन बच्चों की मौज रहेगी।
मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अवकाश संबंधित आदेश हुआ जारी, 1 मई से 15 जून तक छात्रों के लिए और 1 मई से 31 मई तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित।#jansamparkmp#indore#education #summervaccations @schooledump pic.twitter.com/lBSE7MY69I
— Collector Indore (@IndoreCollector) April 6, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.js
शिक्षकों के लिए 1 महीने की छुट्टी
शिक्षकों के लिए भी ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा हो गई है। टीचरों की छुट्टियां 1 मई से शुरू होकर 31 मई 2025 तक रहेंगी। दशहरा में स्कूलों की छुट्टी 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक रहेगी। ऐसे ही दीपावली में 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। फिर शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक रहेगा।


