Tag: cricket controversy

  • हरियाणा के नूह में फिर हिंसा! पुलिस छापे के दौरान पत्थरबाजी और गोलीबारी, 13 गिरफ्तार, गांव में सुरक्षा बढ़ाई गई

    हरियाणा के नूह में फिर हिंसा! पुलिस छापे के दौरान पत्थरबाजी और गोलीबारी, 13 गिरफ्तार, गांव में सुरक्षा बढ़ाई गई

    हरियाणा के नूह जिले के इंडाना गाँव में शनिवार (27 सितंबर) को पुलिस की छापेमारी के दौरान हिंसा की घटना हुई। पंजाब से लाई गई संदिग्ध गाड़ी के मामले में जब पुलिस टीम गाँव में पहुंची, तो लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और हवा में गोलियां चलाईं। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई।

    पुलिस के आने पर स्थिति बिगड़ी

    पुलिस टीम सुबह लगभग 11:30 बजे आरोपी आज़ाद के घर पहुंची। आरोपी आज़ाद, शाहिद और शाहरुख बताए जा रहे हैं। पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए। घर में मौजूद महिलाओं ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर महिला पुलिसकर्मियों की मदद से एक महिला को हिरासत में लिया गया। इस दौरान अन्य गाँववासी इकट्ठा हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

    हरियाणा के नूह में फिर हिंसा! पुलिस छापे के दौरान पत्थरबाजी और गोलीबारी, 13 गिरफ्तार, गांव में सुरक्षा बढ़ाई गई

    पत्थरबाजी और फायरिंग ने बढ़ाया तनाव

    पुलिस के अनुसार, भीड़ ने केवल पत्थर ही नहीं फेंके बल्कि हवा में गोलियां भी चलाईं। स्थिति अचानक बिगड़ने पर पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया। इसके बाद तनाव और बढ़ गया। पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजी और फायरिंग के बाद गश्त बढ़ा दी गई है ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके। गाँव में शांति बहाल करने के लिए लगातार निगरानी जारी है।

    13 लोग गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शौकीन, यूनुस, जावेद, नासिर, हाफिज, रिहान, मुश्ताक, अज़रुद्दीन, यूसुफ, वाजिद, नायमा, शाहिना और नजमा को गिरफ्तार किया। गाँव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर शांति बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। बिचोर पुलिस थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर के अनुसार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

    स्थानीय सुरक्षा और भविष्य की रणनीति

    इंडाना गाँव में हुई यह हिंसक घटना स्थानीय प्रशासन के लिए चेतावनी है। पुलिस ने स्थिति पर पूरी नजर रखी और सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता और गश्त लगातार जारी रहेगी। जनता से अपील की गई है कि किसी भी तरह की हिंसा या अवैध गतिविधियों में शामिल न हों और पुलिस की मदद करें।

  • Nuh violence investigation: गृह मंत्री का बयान, नूंह हिंसा की होगी जांच, नूंह में स्थिति नियंत्रण में, 41 FIR हुई दर्ज

    Nuh violence investigation: गृह मंत्री का बयान, नूंह हिंसा की होगी जांच, नूंह में स्थिति नियंत्रण में, 41 FIR हुई दर्ज

    Nuh violence investigation: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नूंह हिंसा के मामले में कहा कि इतना बड़ा बवाल केवल एक दिन में नहीं हो सकता। इसके लिए किसी न किसी ने लोगों एवं हथियारों को इकट्‌ठा कर प्लानिंग की है और गोलियां चलाई गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जांच होगी और नूंह में ऐसी साजिश रचने वालों को बेनकाब किया जाएगा। विज आज पत्रकारों द्वारा नूंह हिंसा को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे।

    गृह मंत्री ने कहा कि यह देश हम सबका है और विश्व में इसे तरक्की के ऊपर वाले पायदान पर लेकर जाना है। क्योंकि तरक्की उसी प्रदेश में होती है जहां शांति हो, इसलिए लोग ऐसी गलत पोस्ट न डाले और न ही वायरल करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी नजर रखे हुए है और सोशल मीडिया के माध्यम से ग़लत अफवाह फ़ैलाने वाले के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।

    नूंह में स्थिति नियंत्रण में, कई कंपनियां तैनात : विज

    गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह में हिंसा के बाद अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और 30 कंपनियां हरियाणा और 20 कंपनियां केंद्र से मिली है जिन्हे तैनात किया गया है। नूंह क्षेत्र को आठ थानों में बांटा गया है और हर थाने पर एक-एक आईपीएस अधिकारी लगाया गया है। इसके अलावा, सोशल मीडिया चैक किया जा रहा है। अब तक 41 FIR दर्ज की गई है और नूंह में 116 लोग अब तक गिरफ्तार किए गए है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी एवं गुरुग्राम में भी गिरफ्तारियां हुई है।

    स्थिति बिगड़ने पर कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है

    गृह मंत्री ने कहा कि हिंसा को देखते हुए धारा 144 अन्य जिलों में लगाई गई है और डीसी को अधिकृत किया है कि स्थिति यदि बिगड़ती है तो वहां कर्फ्यू लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति की मृत्यु की जानकारी भी मिली है और इससे  पहले पांच लोगों के मरने की जानकारी मिली थी।

    इंटरनेट सेवा अभी नूंह में बंद, आंकलन किया जा रहा है : विज

    अनिल विज ने कहा कि नूंह हिंसा के बाद से नूंह में इंटरनेट सेवा अभी बंद है और स्थिति का आंकलन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोनू मानेसर वीडियो संबंधी प्रश्न का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि हमने मोनू मानेसर का वीडियो देखा है और वह कहीं पर दंगा करने का नहीं बल्कि लोगों को यात्रा में पहुंचने का आह्वान कर रहा है। उस वीडियो को स्टडी किया जा रहा है।

    विज ने कहा कि नूंह में जो यात्रा निकाली गई थी वह यात्रा हर साल निकलती थी और यह एक स्थानीय कार्यक्रम था। इसी के तहत यात्रा की स्वीकृति दी गई थी और जितनी पुलिस फोर्स पिछली यात्रा में थी उतनी ही पुलिस फोर्स इस बार यात्रा में लगाई गई थी। मगर किसी ने इसको बड़ा कर दिया और अब स्थिति को संभाला जा रहा है।

    रेवाड़ी में स्थिति नियंत्रण में : विज

    रेवाड़ी में आगजनी की घटना पर विज ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली थी और इस मामले में पुलिस कमिश्नर को कहा गया था, जिसके बाद अब स्थिति नियंत्रण में है।

    वहीं, बीएसपी की तरफ से अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन के आह्वान पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है मगर, वह शांतिपूर्वक तरीके से होना चाहिए।

     

     

     

     

  • Nuh incident: रेवाड़ी डीसी ने आमजन से की कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील, सोशल मीडिया पर न डालें आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट

    Nuh incident: रेवाड़ी डीसी ने आमजन से की कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील, सोशल मीडिया पर न डालें आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट

    Nuh incident: रेवाड़ी डीसी ने कहा कि जिला नूंह में दो समुदायों के बीच हुए साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए रेवाड़ी जिला प्रशासन सतर्क है और लगातार अलर्ट मोड पर है। किसी भी व्यक्ति को शांति एवं कानून व्यवस्था को भंग नहीं करने दिया जाएगा और प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Nuh incident के कारण रेवाड़ी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

    रेवाड़ी डीसी इमरान रजा ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और जिला प्रशासन की ओर से भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तैयारियां की हुई हैं। प्रशासन की ओर से आगामी आदेशों तक जिला में धारा 144 लागू की हुई है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने क लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह न फैलाए।

    अगर कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा या फिर किसी किसी के धर्म या जाति पर कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उस पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी चूंकि पुलिस प्रशासन की सोशल मीडिया पर होने वाली हर गतिविधि पर पारखी नजर है। उन्होंने सभी संप्रदाय के लोगों से अपील की कि समाज में आपसी भाईचारा बनाकर रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

    आपातकालीन स्थिति में डायल 112

    उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सहयोग, आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ही करें। गलत काम करने वालों और शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें।

    आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर होगी कानूनी कार्रवाई

    डीसी ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट ना डालें जिससे किसी व्यक्ति की साम्प्रदायिक व धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो या धार्मिक सौहार्द को खतरा पैदा हो और शांतिभंग हो। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा, किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो,फोटो या अभिलेख ना डालें। अगर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

  • Nuh violence: नूंह हिंसा पर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की प्रतिक्रिया, यह हिंसा किसी मास्टरमाइंड का रचा हुआ प्लान

    Nuh violence: नूंह हिंसा पर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की प्रतिक्रिया, यह हिंसा किसी मास्टरमाइंड का रचा हुआ प्लान

    Nuh violence: हरियाणा के गृह मंत्री विज ने नूंह हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि जिस तरह पत्थर इकट्ठे करके, गोलियां चला के हिंसा हुई है ये एकदम नहीं हुई, ये किसी न किसी मास्टरमाइंड का प्लान था जो देश और प्रदेश की शांति भंग करना चाहता है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

    मुख्यमंत्री ने कहा यह घटना सुनियोजित और षडयंत्र पूर्ण

    मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने नूंह में उत्पन्न हुई स्थिति पर हाई लेवल बैठक के बाद कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासन को तुरंत मौके पर भेजा गया। फिलहाल नूंह समेत सभी जगह स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष निकलने वाली एक सामाजिक यात्रा पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी और पुलिस को भी निशाना बनाया।

    सुनियोजित और षडयंत्र पूर्ण तरीके से यात्रा को भंग किया गया, जो बड़ी साजिश की तरफ इशारा करती है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बहाली के लिए आगे आएं।  मनोहर लाल ने कहा कि अभी तक कई एफआईआर दर्ज की गई हैं, कुल 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुल 5 लोग (2 पुलिस और 3 सिविलियन) की मौत की सूचना अभी तक है। नूंह से बाहर के लोग जो इस घटना में शामिल थे उनकी पहचान की जा रही है, किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।

    केंद्र से सुरक्षा बलों की 20 कंपनियां मंगवाई गई,एयरफोर्स को भी स्टैंडबाई रखा – विज

    विज ने बताया कि केंद्र से सुरक्षाबलों की 20 कंपनियां मंगवाई गई है और एयरफोर्स को भी स्टैंडबाई रखा गया है ताकि यदि एयरलिफ्ट की जरूरत हुई तो हम तैयार रहें।

    गृह मंत्री ने सभी राजनैतिक पार्टियों से भी शांति बनाए रखने की अपील

    विज ने राजनीतिक पार्टियों को भी सलाह देते हुए कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है, शांति बहाल करना हमारी  प्राथमिकता  होनी  चाहिए ।

    नूंह में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के साथ-साथ लगाया गया कर्फ्यू

    गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह (Nuh violence) में हालात नियंत्रण में हैं और नूंह में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के साथ साथ कर्फ्यू लगा दिया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में फोर्स लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि गत दिन भी नूंह (Nuh violence) के साथ लगते जिलों से फोर्स भेजी गई थी और आज हरियाणा के बाकी हिस्सों से भी फोर्स भेजी जा रही है।

    दो होमगार्ड के जवान सहित, एक अनजान व्यक्ति की  हुई मृत्यु

    विज ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक दो होमगार्ड के जवान के साथ एक अनजान व्यक्ति की मृत्यु हुई है और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि तीन पुलिस कर्मियों को गोली लगी है जो वेंटिलेटर पर हैं तथा इनका उपचार चल रहा है।

  • Nuh violence: नूंह और गुरुग्राम में धारा 144 लागू, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले के खिलाफ होगा एक्शन

    Nuh violence: नूंह और गुरुग्राम में धारा 144 लागू, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले के खिलाफ होगा एक्शन

    Nuh violence: बता दें कि आज दोपहर में नूंह जिले में बृजमंडल धार्मिक यात्रा निकाली जा रही थी। तभी कुछ उपद्रवियों ने यात्रा पर पथराव किया। जिसके बाद हिंसा भड़क गई । इस घटना में काफी लोगों को चोट आई है। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

    वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजने के निर्देश दिये। रेवाड़ी सहित आसपास के जिलों से सुरक्षा बलों को वहां भेजने के लिए कहा गया है। इसके अलावा विज ने कहा कि उन्होने केंद्र सरकार से भी बात की है और वहां से अभी तीन कंपनियों को वहां पर एयरड्राप किया जा रहा है ताकि लोगों को बचाया जा सके।

    Nuh violence के कारण 2 अगस्त तक इंटरनेट सेवा बंद

    गृह मंत्री ने कहा कि मेवात में इंटरनेट बंद करने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आज शाम 4 बजे से लेकर 2 अगस्त रात 12 तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में हरियाणा के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। ताकि असामाजिक तत्व भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों को फैलाकर इंटरनेट सेवाओं का दुरूपयोग न कर सकें। व्हाट्सएप, फेसबुक ट्विटर जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी लोग फंसे हुए हैं उन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है और वहां पर अतिरिक्त फोर्स भेजी जा रही है। विज ने बताया कि मेवात के एसपी छुट्टी पर थे लेकिन पलवल के एसपी के पास दोनों जिलों का चार्ज था और वह मौके पर उपस्थित है और लोगों को रेस्कयू करने के लिए वह फोर्स लेकर वहां पहुंचे हैं।

    गुरुग्राम में भी धारा 144 लागू

     

    नूंह जिला में साम्प्रदायिक तनाव के मद्देनजर गुरुग्राम के जिलाधीश एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने ज़िला गुरुग्राम में  कानून के बेहतर अनुपालन कराए जाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू की है। सोमवार शाम जिलाधीश द्वारा निर्देश जारी किए गए। जारी आदेशों में आगामी आदेशों तक जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू करते हुए आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

    इस बीच प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले के खिलाफ भी नजर रखी जा रही है। गुरुग्राम और रेवाड़ी प्रशासन द्वारा कहा गया है कि अगर कोई भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से यह अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट ना डालें जिससे किसी व्यक्ति की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो या धार्मिक सौहार्द को खतरा पैदा हो।

    सोशल मीडिया पर गलत अफवाह ना फैलाएं: रेवाड़ी एसपी

    रेवाड़ी एसपी दीपक सहारण ने कहा कि किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा, किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो,फोटो या अभिलेख ना डालें। अगर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह ना फैलाएं।