Tag: Crime Story

  • भिवानी में शिक्षिका Manisha murder case में हुआ सुसाइड लेटर हुआ वायरल, जांच के निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है: SP भिवानी सुमित कुमार

    भिवानी में शिक्षिका Manisha murder case में हुआ सुसाइड लेटर हुआ वायरल, जांच के निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है: SP भिवानी सुमित कुमार

    Manisha murder case: भिवानी की 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा हत्याकांड मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। इस बहुचर्चित केस में सोशल मीडिया पर एक सुसाइड लेटर वायरल हो रहा है, जिसे मनीषा का बताया जा रहा है। हालांकि सत्यखबर इस लेटर की पुष्टि नहीं करता है। वहीं भिवानी के एसपी ने इसको लेकर किसी प्रकार की पुष्टि से इंकार किया है।

    वायरल सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी मम्मी पापा, मैं मेरी वजह से आप दोनों को प्रॉब्लम में नहीं देख सकती। आप दोनों ने मेरी खातिर बहुत कुछ किया और वैसे भी मेरे से सब दुखी थे। मैं सबकी बातें, जमाने की बातें, सोचती हूं और फिर भी दुखी हो रही हूँ। ना मैं गलत थी और ना मैंने कुछ गलत काम किया।

    भिवानी में शिक्षिका Manisha murder case में हुआ सुसाइड लेटर हुआ वायरल, जांच के निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है: SP भिवानी सुमित कुमार

    बस मैं पेरेंट्स का ड्रीम पूरा करना चाहती थी। मैं एक नर्सिंग ऑफिसर बनकर मम्मी पापा का सपना पूरा करना चाहती थी। लेकिन मैं आप दोनों पर बोझ नहीं बन सकती। आई एम सॉरी मम्मी पापा, मैंने कभी आप दोनों को हर्ट किया हो तो और आप दुनिया के सबसे अच्छे माता-पिता हो। थैंक्यू, मुझे ये जिंदगी देने के लिए मम्मी और पापा। मैं आभारी हूं कि आपने मुझे एक राजकुमारी की तरह पाला। कोई हो तो प्लीज मेरे पेरेंट्स का ख्याल रखना।

    भिवानी में शिक्षिका Manisha murder case में हुआ सुसाइड लेटर हुआ वायरल, जांच के निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है: SP भिवानी सुमित कुमार

    वहीं भिवानी के एसपी सुमित कुमार ने संदेश जारी करके कहा कि वर्तमान में यह देखने में आया है कि ढाणी लक्षमण लोहारू निवासी मनीषा मामले में जिला पुलिस के द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस के द्वारा मनीषा मामले से जुड़ी जांच व किसी निष्कर्ष पर कोई भी आधिकारिक टिप्पणी या पुष्टि नहीं की गई है।

    इसके बावजूद अनेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर इनको संचालित करने वाले व्यक्ति स्वयं से बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के झूठी खबरों का प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी जांच पूरी होने तक बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के झूठी खबरों का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न चलाएं न ही अन्य व्यक्ति उसे फारवर्ड करें ऐसा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियम अनुसार कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • Crime News: एक बार फिर महिला ने पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में डाला, महिला अपने बच्चों के साथ फरार

    Crime News: एक बार फिर महिला ने पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में डाला, महिला अपने बच्चों के साथ फरार

    Crime News: महिला द्वारा अपने पति की हत्या कर नीले ड्रम में दबाने की कई घटनाएं सामने आने के बाद एक बार फिर नीला ड्रम सुर्खियों में है। इससे पहले नीले ड्रम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट बनाई गई थी। अभी इन पोस्टों में कुछ कमी आई ही है कि अलवर के किशनगढ़बास कस्बे की आदर्श कॉलोनी में रविवार को मकान की छत पर रखे नीले ड्रम में एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

    डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि हंसराम उर्फ सूरत सिंह पुत्र खेकरण निवासी नवदिया थाना जवाजपुर, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश करीब डेढ़ माह से किशनगढ़बास की आदर्श कॉलोनी में राजेश शर्मा के मकान में ऊपर किराए पर पत्नी व तीन बच्चों के साथ रह रहा था।

    दो दिन से परिवार के नीचे नहीं आने पर शक होने पर मकान मालकिन मिथिलेश देवी शर्मा छत पर गई तो वहां रसोई में रखे एक नीले रंग के ड्रम में बदबू आ रही थी। इस पर उसका शक और गहरा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर डीएसपी राजेंद्र सिंह, थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया।

    Crime News: एक बार फिर महिला ने पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में डाला, महिला अपने बच्चों के साथ फरार

    मृतक हंसराम यहां ईंट-भट्टे पर काम करता था। थाना पुलिस किशनगढ़बास और एफएसएल टीम ने मौके पर तथ्य जुटाए तथा शव को किशनगढ़बास चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि ड्रम में शव के ऊपर नमक डाला हुआ था।

    मकान मालिक मिथिलेश देवी शर्मा ने बताया कि हंसराम की पत्नी व तीन बच्चे जिनमें एक बेटी व दो बेटों के साथ यहां किराए पर रहा था। दो दिन से पत्नी व बच्चे गायब हैं। खैरथल पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने बताया कि नीले ड्रम में युवक का शव मिला है। शव कितने दिन पुराना है, इसकी जांच की जा रही है। मामले में अनुसंधान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    इस मामले में पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर ऐसा लगता है कि पत्नी ने अपने पति की हत्या की है और शव को ड्रम में डालकर उसे पर नमक डाल दिया है। पुलिस अब मृतक की पत्नी को तलाशने का काम कर रही है।