Tag: DalitIssues

  • Haryana News: डेरा पक्का सौदा में इनकम टैक्स की कार्रवाई! पक्का सौदा डेरा और भारतीय संत मत पार्टी पर पैमानेदार चंदा धोखाधड़ी का आरोप

    Haryana News: डेरा पक्का सौदा में इनकम टैक्स की कार्रवाई! पक्का सौदा डेरा और भारतीय संत मत पार्टी पर पैमानेदार चंदा धोखाधड़ी का आरोप

    Haryana News: हिसार जिले के मंडी आदमपुर हलके के गांव सदलपुर स्थित डेरा पक्का सौदा आश्रम और भारतीय संत मत पार्टी मुख्यालय पर आयकर विभाग ने बड़ी रेड की है। आयकर विभाग को यहां बड़ी मात्रा में चंदा लेकर इनकम टैक्स चोरी करने की जानकारी मिली थी जिसके बाद यह रेड की गई है। फिलहाल यहां किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

    गुरुग्राम से आई आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। टीम आयकर से जुड़े दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है। मामले में अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं। किसी को आश्रम के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। बताया जा रहा है कि टीम सुबह पांच बजे ही डेरा

    Haryana News: डेरा पक्का सौदा में इनकम टैक्स की कार्रवाई! पक्का सौदा डेरा और भारतीय संत मत पार्टी पर पैमानेदार चंदा धोखाधड़ी का आरोप

    पक्का सौदा आश्रम पर छापा मारने पहुंची। उस समय आश्रम संचालक अमरानंद, उनके बेटे पालाराम व अन्य पारिवारिक सदस्य सो रहे थे। डेरा संचालक ने भारतीय संत मत नामक राजनीतिक पार्टी बनाई हुई है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को यहां पर व्यापक पैमाने में पार्टी चंदा लेकर इनकम टैक्स चोरी करने की जानकारी मिली।

    2011 के लोकसभा उपचुनाव में डेरा समर्थित उतारा था प्रत्याशी

    पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के निधन के बाद हिसार लोकसभा सीट रिक्त हो गई थी। इसके बाद 13 अक्टूबर 2011 को हुए उपचुनाव में हजकां-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई ने छह हजार 335 मतों से जीत हासिल की थी।

    उस समय गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई का चुनाव चिन्ह ट्रैक्टर था। डेरा पक्का सौदा सदलपुर के समर्थित प्रत्याशी ओमप्रकाश कादियान का चुनाव चिह्न रोड रोलर था। ट्रैक्टर से मिलता-जुलता निशान होने से रोड रोलर को 27 हजार 802 मत प्राप्त हुए थे। हिसार लोकसभा उपचुनाव के बाद रोड रोलर का निशान चर्चा का विषय बना।