Tag: domestic violence

  • जनसुनवाई में आए मामले को देखकर महिला आयोग हैरान  कहा, ऐसा मामला जिंदगी में पहली बार देखा

    जनसुनवाई में आए मामले को देखकर महिला आयोग हैरान कहा, ऐसा मामला जिंदगी में पहली बार देखा

    महिला आयोग के सामने बहुत से मामले आते हैं लेकिन एक ऐसा अजब मामला महिला आयोग के सामने आया है जिसमें महिला आयोग ने भी कहा कि ऐसा मामला उनके सामने पहली बार आया है। सेक्टर-12 लघु सचिवालय के सभागार में हरियाणा राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई हुई। इस दौरान कई ऐसे मामले सामने आए जो हैरान करने वाले थे।

    पलवल की रहने वाली एक महिला ने आयोग के सामने अपने मायके वालों पर ही गंभीर आरोप लगाए। महिला ने बताया कि उन्होंने अपने दोनों बड़ी बेटियों को गुड़गांव मायके भेजा था। लेकिन अब उसके मां बाप और भाई बेटियों को बंधक बना रखा है। बेटियां शादी करने लायक हो गई हैं लेकिन उनकी शादियां नहीं होने दे रहे हैं। इस आयोग की चेयरमैन ने हैरानी जताते हुए कहा कि उनके सामने ऐसा पहला मामला आया है जहां नाना नानी और मामा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। आयोग ने गुड़गांव पुलिस के जरिए बेटियों को बुलाकर पूछताछ करने और उसके बाद फैसला सुनाने की बात कही।

    जनसुनवाई में आए मामले को देखकर महिला आयोग हैरान  कहा, ऐसा मामला जिंदगी में पहली बार देखा

    इस सुनवाई के दौरान एक खास बात यह रही कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले ज्यादा सक्रिय रहे। पति-पत्नी के रिश्तों में जब इतनी कड़वाहट आ जाए कि वे एक दूसरे की शक्ल तक देखना न चाहें तो मामला महिला आयोग या कोर्ट तक पहुंच जाता है। किसी ने अपने पति पर अवैध तरीके से सेक्सुअल मेडिसन की सप्लाई करने का आरोप लगाया तो बोला की पत्नी उसकी प्रॉपर्टी पर करना चाहती है।

    हरियाणा सरकार में एसडीओ ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उनका पति सेक्सुअल मेडिसन का अवैध कारोबार करता है। वो खुद को आईटी कर्मी बताता है। उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी है। ऐसे में इनके साथ रहना संभव नहीं हैं। पिछले पांच साल से वह घर का खर्च खुद चला रही है। उधर पति ने भी पत्नी पर भी पूर्व प्रेमी के संपर्क में रहने का आरोप लगाया है।

    आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया ने फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, कुरुक्षेत्र आदि जिलों की कुल 40 से अधिक शिकायतें सुनीं। इनमें ज्यादातर घरेलु हिंसा के केस रहे। दिल्ली के एक केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने अपने सास ससुर पर आरोप लगाया कि उनके पति की मौत के बाद दोनों ने उसे घर से निकाल दिया और गहने आदि सामान हड़प लिए। पति की मौत कोविड काल में हो गई थी। उधर सास और ससुर ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू बेटे के पीएफ आदि के पैसे हड़प लिए हैं। बच्चों से मिलने तक नहीं देती। वह हर तरीके से प्रताड़ित करती रहती है। इस पर आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि दादा दादी से बच्चों को मिलने से नहीं रोका जा सकता। आयोग ने कहा कि एक संडे गुड़गांव में और एक संडे भिवानी में दादा दादी बच्चों से मिलेंगे। इसके लिए आयोग की ओर से अधिकारी लगाए जाएंगे।

    एक एचआर पति ने पत्नी पर आरोप लगाया कि उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी। साल 2011 में बेटी पैदा हुई तो वह घर में विवाद करने लगी। उसके नाम 300 वर्ग गज का प्लाट तक करा दिया। लेकिन पत्नी और उसका पूरा परिवार उनकी पूरी प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। पति ने बताया कि उनके मां बाप अब इस दुनिया में नहीं है। इन सबके बावजूद वह पत्नी को अपनाना चाहता है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने साजिश के तहत उनके पिता को जान से मारने की कोशिश की थी। इस मामले में राजीनामा करने के लिए पांच बीघा जमीन उनके नाम किया था। इस पर आयोग ने नाराजगी जताई और कहा कि पति का संपत्ति पर पत्नी का ही अधिकार होता है। ऐसे में समझौते का दबाव बनाकर पत्नी का अपने नाम जमीन कराना न्यायसंगत नहीं है। दोनों पक्षों को शपथ पत्र देना होगा कि उनकी संपत्ति पर अधिकार बेटे बेटियों को होगा। आयोग ने शपथ पत्र देने के बाद फैसला करने का निर्णय लिया।

  • Bigg Boss 19 में फूटा तहलका, कुनिका संग झगड़े के बाद तान्या ने खोले दर्दनाक राज़

    Bigg Boss 19 में फूटा तहलका, कुनिका संग झगड़े के बाद तान्या ने खोले दर्दनाक राज़

    Bigg Boss 19 का ताजा एपिसोड हाई-वोल्टेज ड्रामा और गहरी भावनाओं से भरा हुआ रहा। शो में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच रसोई में हुए विवाद ने पूरे माहौल को गर्मा दिया। यह सब तब शुरू हुआ जब तान्या भिंडी काट रही थीं और उन्हें उसमें एक कीड़ा दिख गया। इस पर कुनिका ने ताना मारते हुए कहा, “थोड़ा और किचन में रहोगी तो बहुत कुछ सीखोगी।” तान्या ने तुरंत पलटकर जवाब दिया और पूछा, “सारा आपका वूमेन एम्पावरमेंट रसौई से ही क्यों शुरू होता है?” उनका यह तंज घरवालों को चौंका गया।

    संस्कार और खाना बनाने पर उठा सवाल

    तान्या ने आगे व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा, “खाना बनाना नहीं आता तो मतलब मम्मी ने संस्कार नहीं दिए?” उन्होंने साफ किया कि खाना बनाने की कला को किसी के संस्कारों से जोड़ना गलत है। इसके बाद बहस बढ़ गई और कुनिका ने तान्या पर दूसरों को छोटा दिखाने का आरोप लगाया। इस पर तान्या ने भी चेतावनी देते हुए कहा, “आए नॉमिनेशन, फिर बताती हूं तबियत से।” विवाद यहीं नहीं थमा। कुनिका ने बेसिर अली से कहा कि वह तान्या को किचन में नहीं देखना चाहतीं और कसम खाई कि अब उनसे कभी बात नहीं करेंगी।

    Bigg Boss 19 में फूटा तहलका, कुनिका संग झगड़े के बाद तान्या ने खोले दर्दनाक राज़

    मां पर टिप्पणी से टूटी तान्या

    मामला तब और बिगड़ गया जब कुनिका ने व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा, “तुम्हारी मां ने तुम्हें बेसिक मैनर्स भी नहीं सिखाए।” यह सुनकर तान्या पूरी तरह टूट गईं और रोते हुए बोलीं, “मेरी मां सबकुछ हैं। मेरा मम्मा मेरा भगवान है। वह मेरी मां को इस टास्क में नहीं ला सकतीं। मैं यहां बड़ी मुश्किल से पहुंची हूं।” यह सुनकर पूरे घर का माहौल भावुक हो गया और घरवाले तान्या के समर्थन में खड़े हो गए।

    घरवालों का कुनिका पर गुस्सा

    गौरव ने भी तान्या का पक्ष लेते हुए कुनिका को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “आप दुश्मन हो सकती हैं, लेकिन इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए। मुझे अफसोस है कि आप इस शो में हैं। आप बहुत गलत हैं।” घर के ज्यादातर सदस्य तान्या के साथ खड़े हुए और कुनिका की टिप्पणियों को “संवेदनहीन” बताया। इसके बावजूद कुनिका अपने बयान से पीछे नहीं हटीं। उन्होंने दोहराया, “मेरी मर्जी। मैं फिर कहूंगी कि उसे ठीक से सिखाया ही नहीं गया है कि कैसे बर्ताव करना है। वह सिर्फ गहने और साड़ी पहनना जानती है।”

    तान्या का दर्दनाक खुलासा

    बहस के बीच तान्या ने अपना दर्दनाक अतीत सबके सामने रखा। उन्होंने कहा, “मेरे पापा मुझे मारते थे और मेरी मां मुझे बचाती थीं। मैंने बड़ी मुश्किल से बिजनेस शुरू किया। मुझे साड़ी पहनने की और अपने तरीके से जीने की इजाजत मिली। मैं सिर्फ 19 साल की थी जब मेरी जबरन शादी होने वाली थी। उस समय मैंने सब कुछ झेला।” उनके इस खुलासे ने घरवालों को भावुक कर दिया और सबने कुनिका को उनके शब्दों की गंभीरता समझाने की कोशिश की। लेकिन कुनिका ने अपनी बात वापस लेने से साफ इनकार कर दिया। इस घटना ने घर के अंदर न सिर्फ तनाव बढ़ा दिया बल्कि दर्शकों के दिलों को भी छू लिया।

  • पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, समर्थकों पर गोली चलाने और जवान पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप

    पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, समर्थकों पर गोली चलाने और जवान पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप

    करनाल से गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पंजाब के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस को चकमा देकर उसकी हिरासत से फरार हो गए हैं। पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों पर पुलिस पर फायरिंग करने और एक जवान पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस विधायक की तलाश कर रही है। विधायक के खिलाफ एक सितंबर को पटियाला के सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।

    नया मामला जीरकपुर निवासी एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी पहचान विधायक से हुई और 2021 में दोनों ने आनंद कारज करवाया। बाद में पता चला कि विधायक ने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना शादी की थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विधायक ने उसे अश्लील वीडियो भेजे और लगातार धमकियां दीं। एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ने पुष्टि की कि पटियाला के सिविल लाइन थाने में 1 सितंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया।

    पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, समर्थकों पर गोली चलाने और जवान पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप

    विधायक के खिलाफ यह कोई पहला मामला नहीं है। हरमीत सिंह पठानमाजरा विवादों से पहले भी घिरे रहे हैं। 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने उन पर पहली शादी छिपाने और मारपीट के आरोप लगाए थे। यही नहीं, एक कथित अश्लील वीडियो वायरल होने से भी वह सुर्खियों में रहे थे।

    पठानमाजरा ने सोमवार को ही अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। इसके कुछ ही घंटों बाद प्रदेश सरकार ने सनौर हलके में बड़े पैमाने पर तबादले कर दिए और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया गया।

    गिरफ्तारी से पहले विधायक ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि पंजाब पुलिस उन पर ‘राजनीतिक दबाव’ में कार्रवाई कर रही है। उनका कहना था कि दिल्ली से दबाव बनाकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

    आप विधायक के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से पंजाब में नया सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भगवंत मान सरकार पर विपक्ष पहले से ही सवाल उठा रहा है और अब पार्टी के ही एक विधायक के खिलाफ ऐसी बड़ी कार्रवाई ने सरकार को असहज स्थिति में डाल दिया है।
    हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर सनौर से जीत दर्ज की थी।

  • Haryan News: हरियाणा के कैथल में विवाहित महिलाओं पर अत्याचार के तीन मामले दर्ज! पुलिस ने शुरू की जांच

    Haryan News: हरियाणा के कैथल में विवाहित महिलाओं पर अत्याचार के तीन मामले दर्ज! पुलिस ने शुरू की जांच

    Haryan News: तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी राममेहर ने उसे बांझ कहकर अपमानित किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने महिला के सोने और चांदी के आभूषण भी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल रेनू को सौंपी है। पीड़िता की हालत मानसिक रूप से भी कमजोर बताई जा रही है।

     सिवान थाना क्षेत्र में पांच लोगों ने मिलकर महिला को पीटा

    सिवान थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक विवाहित महिला ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसके अनुसार सुखविंदर सिंह, सरदा राम, सैंट्रो देवी, सुमन और संदीप नामक पांच लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। महिला ने बताया कि इन सभी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वह मानसिक रूप से काफी डरी हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पीएसआई रजत को सौंप दी है।

    Haryan News: हरियाणा के कैथल में विवाहित महिलाओं पर अत्याचार के तीन मामले दर्ज! पुलिस ने शुरू की जांच

    शहर की कॉलोनी में मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न

    तीसरे मामले में शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली विवाहित महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी है। महिला ने बताया कि आरोपी तरुण उसे लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। एक दिन उसने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल वर्षा को सौंप दी है। इस मामले में भी महिला को सुरक्षा दिए जाने की मांग उठ रही है।

    पुलिस की प्राथमिक जांच और कार्रवाई

    तीनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अलग-अलग जांच अधिकारी नियुक्त किए हैं। सभी मामले विवाहित महिलाओं से संबंधित हैं और तीनों में शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों से पूछताछ कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    महिलाओं की सुरक्षा पर उठते सवाल

    इन तीनों मामलों ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खासकर जब पीड़ित महिलाएं अपने ही परिवार या नजदीकी लोगों से प्रताड़ना झेल रही हों। इससे यह सवाल खड़ा होता है कि महिलाओं को उनके ही घरों में कैसे सुरक्षित रखा जाए। इन घटनाओं ने सामाजिक और कानूनी चेतना दोनों पर चोट पहुंचाई है।

  • Haryana News: झज्जर के सुलौधा गांव में पोते ने की दादा की हत्या! आपसी कहासुनी ने ले ली परिवार के बुजुर्ग की जान

    Haryana News: झज्जर के सुलौधा गांव में पोते ने की दादा की हत्या! आपसी कहासुनी ने ले ली परिवार के बुजुर्ग की जान

    Haryana News: झज्जर जिले के सुलौधा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 70 वर्षीय बुजुर्ग भीम सिंह की हत्या उनके ही पोते ने कर दी। पूरा परिवार खेतों में बने मकान में रहता था। गुरुवार की सुबह जब भीम सिंह सोलर पंप से पानी भरने के लिए घर के पीछे गए तो इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहां अचानक पोते ने उन पर कसोला से वार कर दिया।

    कमर और पेट पर वार कर की हत्या

    घटना के समय दादा अकेले थे और पोता वहीं मौके पर पहुंचा। आपसी कहासुनी के बाद गुस्से में आकर पोते ने दादा की कमर और पेट पर कसोला मार दिया। कसोला लगने से भीम सिंह वहीं खेत में गिर पड़े। खून निकलने लगा और वे उठकर जैसे-तैसे घर की ओर भागे। लेकिन खून अधिक बह जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    Haryana News: झज्जर के सुलौधा गांव में पोते ने की दादा की हत्या! आपसी कहासुनी ने ले ली परिवार के बुजुर्ग की जान

    परिजन पहुंचे तो हो चुकी थी मौत

    जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि भीम सिंह जमीन पर लहूलुहान पड़े हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक बुजुर्ग दम तोड़ चुके थे। गांव के लोगों का कहना है कि पोते और दादा के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि बात इतनी आगे बढ़ जाएगी।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पोते को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पोते के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    गांव में छाया मातम और सन्नाटा

    इस हत्या से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों को भरोसा नहीं हो रहा कि कोई पोता अपने ही दादा की जान ले सकता है। गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर एक घरेलू झगड़ा इतनी बड़ी त्रासदी में कैसे बदल गया। पुलिस भी परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

  • Haryana News: हरियाणा के नूंह में नशे की लत ने छीना ममता का आंचल! कुल्हाड़ी से की मां की हत्या

    Haryana News: हरियाणा के नूंह में नशे की लत ने छीना ममता का आंचल! कुल्हाड़ी से की मां की हत्या

    Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटे ने अपनी मां को सिर्फ 20 रुपये के लिए मौत के घाट उतार दिया। वजह थी उसकी नशे की आदत। जो मां उसे बचपन से पालती रही उसी की जान उसने इतनी मामूली रकम के लिए ले ली।

    घटना की रात का भयावह सच

    19 जुलाई की रात आरोपी जमशेद अपने घर पर ही था। उसने अपनी मां से 20 रुपये मांगे ताकि वह नशे का सामान खरीद सके। मां ने कहा कि सुबह पैसे दे देगी लेकिन यही बात उसे इतनी बुरी लगी कि उसने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से अपनी मां पर हमला कर दिया। मौके पर ही मां की मौत हो गई।

    Haryana News: हरियाणा के नूंह में नशे की लत ने छीना ममता का आंचल! कुल्हाड़ी से की मां की हत्या

    परिवार पहले से था दुख में डूबा

    इस परिवार के लिए ये दुख अकेला नहीं था। चार महीने पहले ही जमशेद के पिता का निधन हुआ था। अब मां की हत्या ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। एक बेटा जो मां का सहारा बनना चाहिए था वो नशे के अंधे जाल में फंसकर खुद ही काल बन गया।

    पत्नी भी छोड़ चुकी है साथ

    जमशेद की नशे की आदत के कारण उसकी पत्नी पिछले 5 साल से मायके में रह रही है। दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है लेकिन रिश्ते पूरी तरह टूट चुके हैं। आरोपी का स्वभाव और उसकी लत परिवार के लिए लगातार परेशानी बनती जा रही थी। अब वह हत्यारा बनकर फरार है।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है लेकिन वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।