Haryana Old Age Pension: पेंशन का मतलब होता है सरकार या किसी संस्था द्वारा बुजुर्गों या सेवानिवृत्त लोगों को हर महीने एक निश्चित रकम देना ताकि उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां लोग जीवनभर खेती या दिहाड़ी मज़दूरी करते हैं वहां बुढ़ापे में कमाई का कोई जरिया नहीं होता। ऐसे में (Old Age Pension) यानी वृद्धावस्था पेंशन ही उनका सहारा बनती है। हरियाणा सरकार की वृद्धावस्था सम्मान पेंशन योजना ऐसे ही बुजुर्गों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है।
पेंशन में ₹500 की बढ़ोतरी
हरियाणा सरकार ने अपने सामाजिक कल्याण के वादों को निभाते हुए वृद्धावस्था सम्मान पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। पहले बुजुर्गों को 3000 रुपये मासिक (Monthly Pension) दी जाती थी लेकिन अब यह रकम बढ़ाकर 3500 रुपये प्रति महीना कर दी गई है। यह फैसला 1 मई 2025 से लागू होगा।
सरकार का कहना है कि महंगाई को देखते हुए यह बढ़ोतरी जरूरी थी ताकि बुजुर्ग लोग अपने खर्चे अच्छे से चला सकें और उन्हें अपने बच्चों पर निर्भर न रहना पड़े।
बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान
जब से यह खबर आई है हरियाणा के गांवों और कस्बों में बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे हैं। 70 साल के बागड़ू गांव निवासी चाचा रामपाल का कहना है “पेंशन बढ़ने से अब दवा और राशन दोनों आराम से ले लेंगे। सरकार का धन्यवाद।” इसी तरह (Social Media) पर भी लोग सरकार के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं और इसे एक पॉजिटिव कदम मान रहे हैं।
जानिए पूरी प्रक्रिया
अब बात करते हैं कि ये पेंशन मिलती कैसे है? पहले लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लाइन में लगना पड़ता था लेकिन अब सब डिजिटल हो गया है। पेंशन की रकम सीधे बुजुर्ग के (Bank Account) में ट्रांसफर कर दी जाती है। इसके लिए बस परिवार पहचान पत्र (PPP – Parivar Pehchan Patra) में उनका नाम और बैंक डिटेल अपडेट होनी चाहिए।
यह प्रक्रिया पूरी तरह (Online) है और कोई झंझट नहीं है। सरकार की इस व्यवस्था से पारदर्शिता (Transparency) भी बनी रहती है और बुजुर्गों को उनका हक बिना देरी के मिल जाता है।
जानिए पात्रता
हरियाणा में यह योजना उन लोगों के लिए है जो 60 साल से ऊपर हैं और हरियाणा के निवासी हैं। इसके अलावा उनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। यदि कोई सरकारी कर्मचारी या पेंशनधारी है तो वह इस योजना के पात्र नहीं होता।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स:
आधार कार्ड (Aadhar Card)
परिवार पहचान पत्र (PPP)
बैंक खाता विवरण (Bank Passbook)
आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
इन सभी दस्तावेज़ों को राज्य सरकार की (Antyodaya Saral Portal) वेबसाइट पर अपलोड करके आवेदन किया जा सकता है।
कहां से करें आवेदन?
अगर आप या आपके घर में कोई बुजुर्ग इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसे (Antyodaya Saral Center) या CSC (Common Service Centre) पर जाकर आवेदन करना होगा। आप ऑनलाइन भी https://saralharyana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद पात्रता की पुष्टि होने पर पेंशन चालू हो जाती है।
