Tag: Educational Awareness

  • यमुनानगर में काला राणा गैंग का बदमाश मारा गया, पुलिस ने तीन दिन में तीन बड़े अपराधियों को किया ढेर

    यमुनानगर में काला राणा गैंग का बदमाश मारा गया, पुलिस ने तीन दिन में तीन बड़े अपराधियों को किया ढेर

    हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार की देर रात धोलेरा-रादौर नए हाईवे पर 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया। दोनों तरफ से 16-17 राउंड फायर हुए, जिसमें सीआईए-2 के इंचार्ज के बाजू में भी गोली लगी है। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान रजत कुमार निवासी शेरगढ़ के रूप में हुई है, जिसके ऊपर सात से आठ केस पहले से दर्ज हैं। वहीं बदमाश पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस ने तीन दिनों में तीन बदमाशों को मार गिराया है।

    पुलिस के अनुसार, बदमाश ने रविवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ मॉडल टाउन में बरनाला शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी, जिसके बाद यहां से तीनों बदमाश सीएम नायब सिंह सैनी के विधानसभा क्षेत्र लाडवा पहुंचे और वहां पर ठेके पर कई चार राउंड फायर कर हवा में पिस्टल लहराते हुए वहां से फरार हो गए थे।

    यमुनानगर में काला राणा गैंग का बदमाश मारा गया, पुलिस ने तीन दिन में तीन बड़े अपराधियों को किया ढेर

    रात करीब 10 बजे यमुनानगर सीआईए-2 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रविवार को मॉडल टाउन में फायरिंग करके दहशत फैलाने वालों में से एक बदमाश रजत कुमार जो कई संगीन मामलों में वांछित है इस समय रादौर क्षेत्र में नई वारदात की योजना बना रहा है।

    बदमाश की धरपकड़ के लिए पुलिस ने धोलेरा-रादौर हाईवे पर नाकाबंदी की। इस दौरान रजत का पुलिस से आमना सामना हो गया। पुलिस को देखते ही रजत ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की। दोनों तरफ से 16-17 राउंड फायर हुए, जिसमें रजत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान सीआईए-2 के इंचार्ज राकेश कुमार की बाजू में गोली लगी। बताया जा रहा है कि गोली बाजू के आर-पार हो गई। दोनों घायलों को तुरंत पुलिस गाड़ी में यमुनानगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बदमाश रजत कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीआईए-2 के इंचार्ज की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए है।

    बताया जा रहा है कि रजत काला राणा गैंग का सक्रिय सदस्य था जोकि गैंगस्टर नोनी राणा के कहने पर काम किया करता था। रविवार को मॉडल टाउन में रजत, अमन व एक अन्य बदमाश ने बरनाला शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर फायरिंग की थी। वारदात के लिए उन्होंने बस अड्‌डे के पास से एक किशोर की बाइक गन प्वाइंट पर छीनी थी। यमुनानगर में दहशत फैलाने के बाद तीनों बदमाश लाडवा पहुंचे थे और वहां पर ठेके के बाहर गोलियां चलाई थी।

    वारदात के करीब तीन घंटे बाद इन फायरिंग की जिम्मेदारी नोनी राणा ने इंस्टाग्राम पर बने काला राणा ग्रुप नामक अकाउंट से ली थी, जिसमें लिखा था कि ये ट्रेलर था। इसके बाद यमुनानगर और कुरुक्षेत्र दोनों जिलों की पुलिस सक्रिय हो गई थी।