Tag: election process India

  • पंचायत आम चुनाव 2022 : पंचायत आम चुनाव के लिए नामांकन कल से, ये है नामांकन से संबंधित शेड्यूल

    पंचायत आम चुनाव 2022 : पंचायत आम चुनाव के लिए नामांकन कल से, ये है नामांकन से संबंधित शेड्यूल

    जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान करवाना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। रेवाड़ी में जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों 9 नवंबर तथा पंच-सरपंच पद के लिए 12 नवंबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार, 21 अक्टूबर से शुरू होने जा रही नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे चुनाव से संबंधित रिहर्सल में अवश्य भाग लें और पंचायत चुनाव से संबंधित बारीकियों को अच्छी तरह से समझें। उन्होंने कहा कि सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का मतदान ईवीएम से होगा जबकि पंच पद का मतदान बैलेट पेपर से होगा।

    रेवाड़ी जिला में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर जिला रेवाड़ी के सभी विकास खंडों पर आरओ व एआरओ की पहली चुनाव रिहर्सल का आयोजन किया गया। पंचायत समिति रेवाड़ी की रिहर्सल रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, पंचायत समिति बावल की रिहर्सल रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम बावल संजीव कुमार, पंचायत समिति नाहड़ की रिहर्सल रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम कोसली जयप्रकाश, पंचायत समिति खोल की रिहर्सल रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं सीटीएम रेवाड़ी देवेंद्र शर्मा, पंचायत समिति धारूहेड़ा की रिहर्सल रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं डीआरओ रेवाड़ी राकेश कुमार, पंचायत समिति डहीना की रिहर्सल रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं तहसीलदार रेवाड़ी प्रदीप देशवाल, पंचायत समिति जाटूसाना की रिहर्सल रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी रवीश हुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित संबंधित खंडों में आयोजित हुई, जिसमें नामांकन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

    ये है नामांकन से संबंधित शेड्यूल :

    जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि जिला में पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार, 21 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं नामांकन दाखिल करने के लिए शुक्रवार, 28 अक्टूबर तक समय निर्धारित किया गया है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि 23 अक्टूबर को रविवार, 24 अक्टूबर को दीपावली तथा 25 अक्टूबर को विश्वकर्मा जयंती का अवकाश होने के चलते नामांकन दाखिल नहीं किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच शनिवार, 29 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से होगी और सोमवार, 31 अक्टूबर को उम्मीदवार दोपहर बाद 3 बजे तक अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं तथा इसी दिन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापिस लेने के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

    पंचायत चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां :

    – पंचायत चुनाव के लिए नामांकन-21 अक्टूबर से
    – नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि-28 अक्टूबर
    – नामांकन पत्रों की जांच-29 अक्टूबर
    – नामांकन वापसी व चुनाव चिन्ह अलॉट-31 अक्टूबर
    – मतदान पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य-9 नवंबर
    – मतदान पंच-सरपंच-12 नवंबर

  • पंचायती चुनाव: सुरक्षा के लिहाज से जिला रेवाड़ी में धारा 144 लागू

    पंचायती चुनाव: सुरक्षा के लिहाज से जिला रेवाड़ी में धारा 144 लागू

    जिलाधीश अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि रेवाड़ी में जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 9 नवंबर तथा पंच-सरपंच पद के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।

    जिलाधीश ने पंचायत चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था कायम रखने तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए धारा 144 के तहत सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने लाइसेंसी हथियार अपने नजदीकी पुलिस थाना में या लाईसैंस डीलर के पास जमा करवाकर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने में सहभागी बने और सभ्य नागरिक होने का परिचय दें।

    जिलाधीश ने कहा कि लाइसेंसी हथियार जमा न कराने वाले लाईसैंस धारक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। लाईसैंस धारक अपना हथियार किसी भी समय स्थानीय पुलिस थाने में या लाईसैंस डीलर के पास जमा करवा सकते है। इस संदर्भ में प्रत्येक प्रभारी थाना को आदेश जारी किए गए है तथा थाना में अलग से पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां भी लगाई गई है। आदेशों की अवेहलना करने वाले लाईसैंस धारको के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

    जिला मजिस्ट्रेट ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रेवाड़ी जिले की राजस्व सीमाओं के अंदर निषेधाज्ञा लागू की गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति मतदान के दिन मतदान केंद्र की 200 मीटर परिधी में किसी भी तरह का विस्फोटक पदार्थ, आग्नेय अस्त्र-शस्त्र यथा रिवाल्वर, पिस्टल, बंदूक एवं अन्य हथियार जैसे गड़ासा, फरसी, भाला, तलवार, गुप्ती, कृपाण, चाकू, छुरी, बरछी, कटार आदि तथा विधि द्वारा प्रतिबंधित हथियार और मोटे घातक हथियार लाठी आदि सार्वजनिक स्थानों पर धारण कर न तो घूमेगा और न ही प्रदर्शन कर साथ में लेकर चलेगा।

    यह आदेश ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र पुलिस बल, पुलिस, चुनाव ड्यूटी में तैनात अर्धसैनिक बल, बैंक/सुरक्षा/होम गार्ड एवं चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। सिख समुदाय के व्यक्तियों को धार्मिक परम्परा के अनुसार निर्धारित कृपाण रखने की छूट होगी।

  • कप्तान अजय यादव ने कहा पंचायती चुनाव में बीसी -ए को दिया आधा हक़

    कप्तान अजय यादव ने कहा पंचायती चुनाव में बीसी -ए को दिया आधा हक़

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस ओबीसी सैल के चेयरमैन कप्तान अजय सिंह यादव ने आज अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. कप्तान अजय सिंह यादव ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों , महंगाई और बेरोजगारी सहित विभिन्न मद्दों को लेकर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा और दिल्ली में हल्ला बोल रैली का आयोजन किया जा रहा है.

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए कप्तान अजय सिंह यादव ने कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी में नम्बर वन बन चूका है. उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग का 27 प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए . जिसमें 16 प्रतिशत बीसी- ए का और 11 प्रतिशत बीसी –बी का आरक्षण होना चाहिए था. लेकिन बीजेपी सरकार ने पंचायती चुनाव में केवल 8 प्रतिशत बीसी-ए को आरक्षण दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार को जातिगत जनगणना करानी चाहिए.

    वहीँ कांग्रेस छोड़ने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बारे में कप्तान अजय सिंह यादव ने कहा कि गलाम नबी आजाद को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाया , कई बार राज्यसभा सदस्य बनाया और आनद शर्मा जो कभी निकाय चुनाव नहीं जीते उन्हें कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य, मंत्री बनाया जबतक राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी उनके लिए अच्छी थी . जब उन्हें राज्यसभा की सीट नहीं दी तो वो कांग्रेस छोड़कर नेतृत्व पर सवाल खड़ा कर रहे है.