Tag: elimination twist

  • Bigg Boss 19 में चौंकाने वाला ट्विस्ट, नेहाल हुईं एविक्ट पर सीक्रेट रूम से पलटेंगी खेल का पूरा पासा

    Bigg Boss 19 में चौंकाने वाला ट्विस्ट, नेहाल हुईं एविक्ट पर सीक्रेट रूम से पलटेंगी खेल का पूरा पासा

    सलमान खान का रियलिटी शो Bigg Boss 19 हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आ रहा है। वीकेंड का वार में इस बार घरवालों को बड़ा झटका मिलने वाला है। दर्शकों को भी ऐसा मोड़ देखने को मिलेगा जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। घर के नामांकित सदस्यों में से एक दमदार खिलाड़ी शो से बाहर होता नजर आ रहा है।

    नेहल चुडासमा की चौंकाने वाली विदाई

    नामांकन में प्रनीत मोरे, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, नेहल चुडासमा और बेसिर अली शामिल थे। शुरुआत में खबर थी कि प्रनीत बेघर होंगे लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि इस हफ्ते नेहल चुडासमा को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यह फैसला न सिर्फ घरवालों बल्कि दर्शकों के लिए भी चौंकाने वाला है।

    Bigg Boss 19 में चौंकाने वाला ट्विस्ट, नेहाल हुईं एविक्ट पर सीक्रेट रूम से पलटेंगी खेल का पूरा पासा

    सीक्रेट रूम का खेल और नेहल की नई चाल

    हालांकि यह विदाई स्थायी नहीं है। बिग बॉस ने नेहल को सीधे बाहर भेजने के बजाय सीक्रेट रूम में भेजने का फैसला लिया है। यहां से वह घरवालों की हर हरकत पर नजर रखेंगी। पहले हफ्ते फरहाना खान को सीक्रेट रूम में भेजा गया था और अब नेहल भी उसी राह पर चलेंगी। यह ट्विस्ट उनकी गेम स्ट्रैटेजी को और मजबूत बना सकता है।

    कप्तान बने अभिषेक बजाज और घर का माहौल

    इस हफ्ते अभिषेक बजाज ने कैप्टेंसी टास्क जीतकर घर की बागडोर संभाल ली है। उनके कप्तान बनने से घर में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। ज्यादातर घरवाले अभिषेक की कप्तानी से खुश नजर आ रहे हैं और फिलहाल घर का माहौल संतुलित दिख रहा है। लेकिन सीक्रेट रूम से लौटने के बाद नेहल कितना बदलाव लाएंगी यह देखना दिलचस्प होगा।

    सलमान खान का वार और नकली चेहरों का पर्दाफाश

    वीकेंड का वार में सलमान खान हमेशा की तरह घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं। खासकर गौरव खन्ना को इस बार सलमान से कड़ा संदेश मिलने वाला है। वहीं कई कंटेस्टेंट्स के नकली चेहरे भी सामने आएंगे। सीक्रेट रूम से लौटने के बाद नेहल जब सबकी असलियत बताएंगी तब घर का खेल और ज्यादा रोमांचक हो जाएगा।

  • Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद की टूटी दोस्ती , मम्मी के संस्कार पर छिड़ा घमासान

    Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद की टूटी दोस्ती , मम्मी के संस्कार पर छिड़ा घमासान

    Bigg Boss 19 इस समय दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। शो की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया है। पहले ही दो हफ्तों में बड़े झगड़े देखने को मिले और कई मजबूत रिश्ते भी बने। इन्हीं में से एक था सीनियर एक्ट्रेस कुनिक्का सदानंद और कंटेस्टेंट्स Tanya Mittal व Neelam Giri का रिश्ता। तान्या और नीलम ने घर के अंदर कई मौकों पर कुनिक्का का साथ दिया, खासकर तब जब बाकी सदस्य उनसे असहमत रहते थे। लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह बंधन दरकने लगा है।

    रसोई से शुरू हुआ विवाद

    हाल ही में जारी एक प्रोमो में दिखाया गया कि कुनिक्का सदानंद और तान्या मित्तल आमने-सामने आ गईं। प्रोमो की शुरुआत होती है तान्या मित्तल और नतालिया जानोसेक के रसोई में ladyfinger काटने से। सब्जी में एक कीड़ा निकलता है और दोनों ‘eww’ कहकर रिएक्ट करती हैं। तान्या कहती हैं कि उन्होंने पहली बार भिंडी में कीड़ा देखा है। तभी रसोई में मौजूद कुनिक्का तंज कसते हुए कहती हैं कि अगर तान्या रसोई में समय बिताएंगी तो और भी बहुत कुछ सीखेंगी। यह बात तान्या को बिल्कुल पसंद नहीं आती और वहीं से विवाद शुरू हो जाता है।

    Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद की टूटी दोस्ती , मम्मी के संस्कार पर छिड़ा घमासान

    तान्या का पलटवार

    कुनिक्का की टिप्पणी पर तान्या भड़क जाती हैं और जवाब देते हुए कहती हैं कि “आपका women empowerment किचन से ही शुरू होता है।” तान्या ने उन बयानों पर भी सवाल उठाया जिनमें कुनिक्का कहती थीं कि “खाना बनाना नहीं आता तो मां ने संस्कार नहीं दिए” और “डैडी की प्रिंसेस बनना छोड़ दो।” तान्या का कहना था कि ऐसी बातें एक महिला से उम्मीद नहीं की जातीं जो खुद को सशक्तिकरण की आवाज बताती हों। कुनिक्का ने तान्या को सख्त लहजे में ‘चुप’ रहने को कहा और आरोप लगाया कि तान्या अपनी लाइफस्टाइल दिखाकर सभी को छोटा महसूस कराती हैं। इसके जवाब में तान्या ने इशारों में कहा कि नामांकन के समय वह इसका बदला ज़रूर लेंगी।

    वीकेंड का वार और सुरक्षाकवच

    पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। इस दौरान कुनिक्का सदानंद को बिग बॉस के App Room से खास पावर मिली। उन्हें सुरक्षाकवच के रूप में इम्यूनिटी दी गई, जिसकी वजह से वह इस हफ्ते एलिमिनेशन से सुरक्षित हो गईं। सलमान खान ने बताया कि कुनिक्का को दर्शकों से कम वोट मिले हैं लेकिन ‘सुरक्षाकवच’ की वजह से वे बच गईं। सिर्फ कुनिक्का ही नहीं बल्कि कंटेस्टेंट मृदुल को भी यही पावर मिली। इस बार भी शो से कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ जिससे दर्शकों में जिज्ञासा और बढ़ गई।

    वाइल्ड कार्ड की एंट्री और नए ट्विस्ट

    इसी हफ्ते बिग बॉस 19 में पहला वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुआ। शहनाज गिल के भाई शहबाज़ बडे़शा घर में दाखिल हुए। उनकी एंट्री ने शो को और मजेदार बना दिया है क्योंकि अब घर के रिश्तों और रणनीतियों में और भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। तान्या और कुनिक्का के बीच बढ़ती तकरार भी आने वाले एपिसोड्स में एक बड़ा मुद्दा बन सकती है। एक ओर जहां कुनिक्का अपनी इम्यूनिटी को लेकर सुरक्षित महसूस कर रही हैं वहीं तान्या के गुस्से और बदले की भावना से शो में नए ड्रामे और हलचल तय हैं। बिग बॉस का यही अंदाज़ दर्शकों को हर बार और भी रोमांचित करता है।