Tag: fake hallmark

  • Haryana News: हो जाएं सावधान, हॉलमार्क के नाम पर लग सकता है मोटा चूना, जींद में दो ज्वेलर्स से 276 ग्राम नकली हॉलमार्क वाले जेवर बरामद

    Haryana News: हो जाएं सावधान, हॉलमार्क के नाम पर लग सकता है मोटा चूना, जींद में दो ज्वेलर्स से 276 ग्राम नकली हॉलमार्क वाले जेवर बरामद

    Haryana News: सोने की खरीद में हॉलमार्क के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है। फर्जी हॉलमार्क के सहारे दुकानदार खुद मोटी कमाई कर रहे हैं और ग्राहकों को भारी नुकसान हो रहा है। अब त्योहारी सीजन में जब जेवर की मांग बढ़ने वाली है ऐसे में जेवर खरीदने वाले ग्राहक को सावधान रहने की जरूरत है।

    भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की टीम ने बुधवार को मुख्य बाजार स्थित पहलवान ज्वेलर्स और पाल ज्वेलर्स पर छापेमारी की। इस दौरान जांच में HUID (होलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) रहित आभूषण मिले, जिन्हें उपभोक्ताओं को असली आभूषण बताकर बेचा जा रहा था। पहलवान ज्वेलर्स से 150 ग्राम और पाल ज्वेलर्स से 126 ग्राम सोना जब्त किया गया। कुल मिलाकर 276 ग्राम नकली हॉलमार्क वाले स्वर्ण आभूषण जब्त कर लिए गए।

    भारतीय मानक ब्यूरो की उप निदेशक अनंत कुमार और पक्की बालु ने पहलवान ज्वेलर्स पर छापेमारी की। इसके अलावा पाल ज्वेलर्स पर निदेशक नविता यादव और उप निदेशक सौरभ चंद्र की टीम पहुंची। हरियाणा शाखा कार्यालय के निदेशक एवं प्रमुख रमेश ने बताया कि यह मामला भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 की धारा 15 का उल्लंघन है। दोषियों के खिलाफ सक्षम न्यायालय में अभियोजन चलाया जाएगा।

    Haryana News: हो जाएं सावधान, हॉलमार्क के नाम पर लग सकता है मोटा चूना, जींद में दो ज्वेलर्स से 276 ग्राम नकली हॉलमार्क वाले जेवर बरामद

    यह अपराध एक वर्ष तक के कारावास अथवा एक लाख से शुरू होकर माल के मूल्य का पांच गुणा तक के जुर्माने अथवा दोनों से दंडनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाने और विश्वास तोड़ने वाली होती है। अक्सर ग्राहक सोने की शुद्धता और हॉलमार्क पर भरोसा करके आभूषण खरीदते हैं, लेकिन कुछ व्यापारी नकली मुहर लगाकर अधिक मुनाफा कमाने की कोशिश करते हैं। जांच करने के लिए बीआईएस केयर मोबाइल एप और साइट का इस्तेमाल करें। किसी भी व्यक्ति को इस तरह की शिकायत है तो 0172-2650290 नंबर पर दर्ज कराएं। शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

    शाखा कार्यालय हरियाणा के निदेशक रमेश ने कहा कि HUID रहित आभूषण मिले, जिन्हें उपभोक्ताओं को असली आभूषण बताकर बेचा जा रहा था। दो ज्वेलर्स से कुल 276 ग्राम नकली हॉलमार्क वाले स्वर्ण आभूषण जब्त किए गए हैं। बता देगी हॉलमार्क और बिना हॉलमार्क के जेवर में काम से कम 20% राशि का अंतर रहता है। महंगे होते सोने में जींद के ज्वेलर्स ने जिस प्रकार से फर्जी HUID लगाकर ग्राहकों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

  • Haryana News: पानीपत में चार जौहरियों से ठगी! पीतल की ज्वेलरी को बना दिया सोना

    Haryana News: पानीपत में चार जौहरियों से ठगी! पीतल की ज्वेलरी को बना दिया सोना

    Haryana News: पानीपत के इंसार बाजार में जौहरीयों के बीच हड़कंप मच गया जब एक शातिर महिला ने चार जौहरियों को एक ही तरकीब से ठग लिया। वह महिला सोने और चांदी जैसी दिखने वाली पीतल की नकली ज्वेलरी लेकर आई और उसे सस्ते दामों में बेचने का प्रस्ताव दिया। ज्वेलरी पर नकली हॉलमार्क भी था जिससे जौहरी धोखा खा गए।

    1 लाख की चीज़ मात्र 60 हजार में

    जौहरियों को लगा कि उन्हें बाजार मूल्य से सस्ती ज्वेलरी मिल रही है। उन्होंने बिना ज्यादा जांच-पड़ताल किए हर एक आइटम के लिए ₹60,000 तक का सौदा कर लिया जो वास्तविक रूप से ₹1 लाख की थी। महिला ने कुछ दुकानों से नकद लिया तो कुछ से असली सोने के सिक्के ले लिए। सभी को लगा उन्होंने बढ़िया मोल-भाव कर लिया है।

    Haryana News: पानीपत में चार जौहरियों से ठगी! पीतल की ज्वेलरी को बना दिया सोना

    असलियत खुली जब पीघलने लगी ‘सोने’ की ज्वेलरी

    शुरुआत में सब कुछ सही लगा लेकिन असली झटका तब लगा जब जौहरियों ने नकली ज्वेलरी को पिघलाने के लिए दिया ताकि उससे मनचाही डिज़ाइन की ज्वेलरी बनाई जा सके। ज्यों ही ज्वेलरी को गर्म किया गया वह पीतल की निकली। वहीं, चांदी जैसी दिखने वाली वस्तुएं किसी अज्ञात धातु से बनी थीं। यह देख जौहरी अपना सिर पीटते रह गए।

    पुलिस को दी गई शिकायत, महिला CCTV में कैद

    इस ठगी की घटना के बाद जौहरियों ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। गनीमत रही कि बाजार में लगे CCTV कैमरे में महिला की तस्वीरें कैद हो गई हैं। अब पुलिस इन फुटेज की मदद से महिला की पहचान करने में लगी है। इसके साथ ही आसपास के व्यापारियों को भी सतर्क कर दिया गया है।

    पहचान बताने पर मिलेगा इनाम

    चार जौहरियों को ठगने के बाद अब बाकी व्यापारी भी सकते में हैं। जौहरियों ने महिला की पहचान बताने वाले को ₹21,000 का इनाम देने की घोषणा की है। इस घटना ने साबित कर दिया कि सिर्फ हॉलमार्क देखकर किसी भी ज्वेलरी को असली मान लेना भारी पड़ सकता है। अब व्यापारी भविष्य में ज्यादा सतर्क रहेंगे।