Tag: Family Statement

  • गुरुग्राम में मंत्री के सरकारी बंगले पर तैनात पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, सुसाइड की गुत्थी में उलझी जांच

    गुरुग्राम में मंत्री के सरकारी बंगले पर तैनात पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, सुसाइड की गुत्थी में उलझी जांच

    गुरुग्राम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के सरकारी बंगले में एक पुलिस कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया। वह यहां गार्ड रूम में तैनात था। घटना का खुलासा तब हुआ, जब उसके एक साथी ने उसे कमरे के अंदर बेहोशी की हालत में पाया। तुरंत मंत्री और पुलिस को जानकारी दी गई। आनन-फानन में कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया गया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान 49 वर्षीय कांस्टेबल जगबीर सिंह के रूप में हुई है। वो झज्जर जिले के सुखपुरा गांव का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, 49 साल के कॉन्स्टेबल जगबीर सिंह राव नरबीर सिंह के बंगले के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस केस की जांच में जुटी हुई है।

    गुरुग्राम में मंत्री के सरकारी बंगले पर तैनात पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, सुसाइड की गुत्थी में उलझी जांच

    घटना सिविल लाइंस इलाके की है। यहां हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह के सरकारी बंगले पर सुरक्षा में तैनात एक सिपाही मृत पाया गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रात करीब अढ़ाई बजे के आसपास हुई है।

    SHO कृष्ण कुमार ने कहा- हमें शक है कि सिपाही ने कोई जहरीला पदार्थ खाया हो सकता है, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।’ पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतक के परिवार वालों ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की है और न ही कोई बयान दिया है। परिवार के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

    जानकारी के मुताबिक, मृतक सिपाही एक पूर्व सैनिक था, जिसने 2014 में हरियाणा पुलिस में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। जब राव नरबीर सिंह मंत्री बने, तब उनकी सुरक्षा के लिए इस सिपाही को बंगले पर तैनात किया गया था। उसके साथ कई अन्य पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा थे।

  • Haryana News: घरजमाई बने युवक की रहस्यमयी मौत! लव मैरिज के चार महीने बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव

    Haryana News: घरजमाई बने युवक की रहस्यमयी मौत! लव मैरिज के चार महीने बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव

    Haryana News: हरियाणा के पानीपत में शनिवार सुबह एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान उसी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के रूप में हुई जिसने कुछ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। मौत के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है लेकिन मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

     चार महीने पहले की थी लव मैरिज

    मृतक युवक ने करीब चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपनी ससुराल में ही घरजमाई बनकर रह रहा था। जानकारी के अनुसार दोनों के रिश्ते ठीक-ठाक थे और कोई खुला झगड़ा सामने नहीं आया था। हालांकि अब उसकी अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि युवक की शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई थी।

    Haryana News: घरजमाई बने युवक की रहस्यमयी मौत! लव मैरिज के चार महीने बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव

    पत्नी ने दी परिजनों को सूचना

    शनिवार सुबह युवक की पत्नी ने ही उसके परिवार वालों को फोन करके उसकी मौत की जानकारी दी। पत्नी की बात सुनते ही युवक के माता-पिता और भाई मौके पर पहुंचे जहां रेलवे ट्रैक पर उनका बेटा मृत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं हो सकती। उनका आरोप है कि यह हत्या भी हो सकती है और पुलिस को गंभीरता से जांच करनी चाहिए।

    पुलिस कर रही है जांच

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे आत्महत्या की पुष्टि हो सके। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि युवक की मौत कैसे हुई। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है।

    सवालों के घेरे में शादी और रिश्ते

    युवक की मौत ने उसके प्रेम विवाह और वैवाहिक जीवन को भी शक के घेरे में ला खड़ा किया है। परिजनों का कहना है कि युवक खुश था और ऐसा कोई कारण नहीं था जिससे वह आत्महत्या जैसा कदम उठाए। अब पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि यह हादसा था या फिर साजिश। फिलहाल परिवार शोक में डूबा हुआ है और इलाके में भी मातम सा माहौल है।