Tag: Farhana

  • Bigg Boss 19: कप्तानी टास्क में अभिषेक का जलवा, सबको पछाड़कर संभाली बिग बॉस हाउस की कमान, देखें कौन हुआ परेशान

    Bigg Boss 19: कप्तानी टास्क में अभिषेक का जलवा, सबको पछाड़कर संभाली बिग बॉस हाउस की कमान, देखें कौन हुआ परेशान

    सलमान खान का रियलिटी शो Bigg Boss 19 हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे के कारण चर्चा में बना हुआ है। ताज़ा एपिसोड में जहां सभी सदस्य नामांकन की सजा झेल रहे थे वहीं कप्तानी टास्क ने शो को और भी दिलचस्प बना दिया। लंबे समय से घर का नेतृत्व कर रहे अमाल मलिक अब कप्तानी से हट चुके हैं और उनकी जगह घर को नया कैप्टन मिल गया है।

    अभिषेक बजाज बने नए कैप्टन

    फैन पेज रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते का कप्तानी टास्क जीतकर अभिषेक बजाज घर के नए कैप्टन बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने अश्नूर, जीशान, मृदुल, तान्या, शाहबाज और नीलम जैसे मज़बूत दावेदारों को पछाड़कर बाज़ी मारी। बिग बॉस ने घरवालों को दो टीमों में बांटा था। टीम ए में तान्या, अश्नूर, शाहबाज, अभिषेक, नीलम, जीशान और मृदुल थे। टीम बी में बासिर, आवाज, कुनिका, फरहाना, प्रनीत, नेहाल और गौरव थे। टास्क में दोनों टीमों को गोल्ड बिस्किट इकट्ठा करने थे और इसे समन्वयित करने की जिम्मेदारी अमाल मलिक पर थी।

    Bigg Boss 19: कप्तानी टास्क में अभिषेक का जलवा, सबको पछाड़कर संभाली बिग बॉस हाउस की कमान, देखें कौन हुआ परेशान

    टास्क में लड़कियों की खास भूमिका

    इस बार की कप्तानी का टास्क और भी मजेदार इसलिए रहा क्योंकि इसकी शुरुआत घर की लड़कियों ने की। तान्या का यूनिक स्टाइल और नेहाल से उनकी टक्कर ने पूरे एपिसोड को मसालेदार बना दिया। टास्क में सभी ने अपना-अपना दम दिखाया लेकिन अभिषेक की रणनीति और परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन रही। नतीजा यह हुआ कि वे सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए घर के नए कैप्टन बन बैठे।

    अमाल मलिक का इमोशनल पल

    एपिसोड का सबसे भावुक दृश्य तब आया जब शाहबाज ने मजाक-मजाक में कहा कि उन्हें एक सीरीज़ बनानी चाहिए जिसमें वह गैंगस्टर बनेंगे। इस पर अमाल ने हंसते हुए जवाब दिया कि अगर सब भाग जाएंगे तो क्या शाहबाज बच पाएंगे। इसके बाद अमाल ने अपने परिवार की संघर्ष भरी कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने चाहा था कि अमाल संगीतकार बनें और अरमान गायक। उन्होंने अपने पिता को दयालु इंसान और मां को “झांसी की रानी” बताया। अमाल ने यह भी कहा कि उनके गुस्से के पीछे परिवार के संघर्ष ही सबसे बड़ी वजह हैं।

    घर में नई सत्ता का असर

    टास्क के बाद अभिषेक, अश्नूर, जीशान, मृदुल, तान्या, शाहबाज और नीलम कप्तानी की दौड़ में शामिल हुए थे लेकिन आखिरकार अभिषेक सब पर भारी पड़े। अब घर का माहौल उनके नेतृत्व में कैसा होगा यह देखना रोचक रहेगा। खासकर इसलिए क्योंकि उनकी शाहबाज और नेहाल से बिल्कुल भी नहीं बनती। माना जा रहा है कि उनकी कप्तानी इन दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक अपनी कप्तानी को कैसे संभालते हैं और घर में संतुलन बना पाते हैं या नहीं।

  • Bigg Boss ने पलटा खेल, इस सदस्य को छोड़ सबको किया नॉमिनेट- जानें कौन-कौन खतरे में

    Bigg Boss ने पलटा खेल, इस सदस्य को छोड़ सबको किया नॉमिनेट- जानें कौन-कौन खतरे में

    सलमान खान का रियलिटी शो Bigg Boss 19 इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। बिग बॉस ने एक बार फिर ऐसा खेल खेला जिससे घर का माहौल गरमा गया। हर कंटेस्टेंट से कहा गया कि वे दो ऐसे नाम चुनें जिन्हें वे नॉमिनेट करना चाहते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान घर में खूब हलचल मची और कई हैरान करने वाले नाम सामने आए।

    किसने किसे नॉमिनेट किया?

    टास्क के दौरान हर सदस्य ने अपने-अपने नॉमिनेशन बताए। मृदुल ने कुनिका और नेहल का नाम लिया। कुनिका ने अभिषेक और गौरव को चुना। बसीर ने आवेज और प्रनीत का नाम लिया। प्रनीत ने बसीर और ज़ीशान को नॉमिनेट किया। फरहाना ने नीलम और अभिषेक को चुना। वहीं, गौरव ने कुनिका और बसीर को निशाना बनाया। नेहल ने कुनिका और मृदुल को नामित किया। नीलम ने आवेज और अभिषेक का नाम लिया। अशनूर ने कुनिका और फरहाना को चुना। आमाल ने गौरव और प्रनीत का नाम लिया। आवेज ने नीलम और ज़ीशान को नॉमिनेट किया। शहबाज़ ने प्रनीत और अभिषेक का नाम लिया। अभिषेक ने नेहल और शहबाज़ को चुना। ज़ीशान ने आवेज और प्रनीत का नाम लिया। जबकि तान्या ने बसीर और नेहल का नाम लिया।

    Bigg Boss ने पलटा खेल, इस सदस्य को छोड़ सबको किया नॉमिनेट- जानें कौन-कौन खतरे में

    बिग बॉस ने पलटा खेल

    नॉमिनेशन के बाद बिग बॉस ने अचानक खेल बदल दिया। उन्होंने घरवालों को एक क्लिप दिखाई जिसमें आमाल और नीलम आपस में नॉमिनेशन को लेकर चर्चा करते दिखे। इस पर बिग बॉस ने कहा कि जब घरवाले नॉमिनेशन को गंभीरता से नहीं लेते तो सभी को सज़ा मिलेगी। इसके बाद बिग बॉस ने घोषणा कर दी कि आमाल को छोड़कर घर के सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेट होंगे। इस फैसले ने घर में तनाव और गुस्से का माहौल खड़ा कर दिया।

    बचने का आखिरी मौका

    बिग बॉस ने यहीं पर खेल खत्म नहीं किया। उन्होंने सभी सदस्यों को एक और मौका दिया। इस बार घरवालों को दो ऐसे नाम बताने थे जिन्हें वे सुरक्षित रखना चाहते हैं। सभी को बारी-बारी से कन्फेशन रूम बुलाया गया और उनके जवाब नोट किए गए। इसके बाद बिग बॉस ने उन कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर दिया जिन्हें सबसे कम वोट मिले। इस ट्विस्ट ने गेम को और ज्यादा रोमांचक बना दिया।

    इस हफ्ते कौन-कौन हैं खतरे में

    आखिरकार जिन नामों पर नॉमिनेशन की तलवार गिरी वे हैं – अशनूर कौर, बसीर अली, अभिषेक बजाज, नेहल चुडासमा और प्रनीत मोरे। अब ये पांचों घर से बेघर होने की रेस में हैं। दर्शकों की निगाहें इस पर टिकी हैं कि इस हफ्ते कौन बच पाएगा और किसे अलविदा कहना होगा। इतना तय है कि बिग बॉस का यह ट्विस्ट आने वाले दिनों में और ज्यादा धमाका करने वाला है।

  • Bigg Boss 19 में कप्तानी टास्क से निकला आग का तूफान जब दोस्ती-दुश्मनी से आगे बढ़कर अवेज़-नगमा के रिश्ते पर हुए खुलकर वार

    Bigg Boss 19 में कप्तानी टास्क से निकला आग का तूफान जब दोस्ती-दुश्मनी से आगे बढ़कर अवेज़-नगमा के रिश्ते पर हुए खुलकर वार

    Bigg Boss 19 का लेटेस्ट एपिसोड एक नए कप्तानी टास्क को लेकर चर्चा में रहा। शो के घर का माहौल कप्तानी की रेस में इस कदर बिगड़ा कि पूरा घर जंग का मैदान बन गया। जहां शुरुआत में लड़ाई बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच हुई वहीं बाद में इस झगड़े में आवेज दरबार भी खींचे चले आए। कप्तानी का ये टास्क केवल जीत-हार तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसमें निजी जिंदगी के मुद्दे और व्यक्तिगत आरोप भी जुड़ गए।

    बसीर अली और अभिषेक बजाज का टकराव

    टास्क के दौरान बसीर अली और अभिषेक बजाज बार-बार फिजिकली हिंसक होते दिखे। घर के सांचालक बने आवेज दरबार बार-बार इन्हें टोकते रहे लेकिन बसीर को यह बात नागवार गुज़री। उसने आवेज पर पक्षपाती होने का आरोप लगाया और ऊंची आवाज़ में बोलना शुरू कर दिया। आवेज ने उसे शांत रहने और धीमी आवाज़ में बात करने के लिए कहा लेकिन बसीर ने इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच नया झगड़ा शुरू हो गया।

    Bigg Boss 19 में कप्तानी टास्क से निकला आग का तूफान जब दोस्ती-दुश्मनी से आगे बढ़कर अवेज़-नगमा के रिश्ते पर हुए खुलकर वार

    आवेज और बसीर के बीच तीखी बहस

    बसीर और आवेज ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। बात तब बिगड़ी जब बसीर ने कहा कि आवेज हमेशा अपनी गर्लफ्रेंड के पीछे छिपते हैं। इस ताने पर आवेज का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पलटकर बसीर की गेम स्ट्रेटेजी पर सवाल उठाए। आवेज ने कहा कि बसीर का गेम सिर्फ लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमता है। कभी नतालिया के साथ तो कभी फरहाना और कभी नहल चुदासमा के साथ। इस टिप्पणी ने बसीर को और भड़का दिया और उसने चेतावनी दी कि अगर चाहा तो वह आवेज की निजी जिंदगी सबके सामने खोल देगा।

    निजी रिश्तों पर गरमागरम चर्चा

    रात को जब बसीर, आवेज और ज़ीशान बैठकर टास्क की बात कर रहे थे तो बातचीत फिर निजी रिश्तों पर आ गई। बसीर ने साफ कहा कि उसने कभी आवेज की निजी जिंदगी पर टिप्पणी नहीं की थी लेकिन आज आवेज ने सबसे पहले उस पर आरोप लगाए। उसने कहा कि बाहर की दुनिया में भी आवेज की गर्लफ्रेंड होने के बावजूद वह कई लड़कियों के करीब रहा है। इस पर अमाल मलिक ने भी बसीर का साथ देते हुए कहा कि उनके 15–16 कॉमन फ्रेंड्स हैं और सब जानते हैं कि आवेज ने दस साल के रिश्ते को सीरियस बताते हुए यहां तक कि प्रपोज भी किया है लेकिन फिर भी हर दिन किसी ना किसी को डायरेक्ट मैसेज करता है। इन खुलासों ने घर का माहौल और भी गर्म कर दिया।

    अमाल मलिक बने नए कप्तान

    इन सारी बहसों और विवादों के बीच कप्तानी टास्क पूरा हुआ। आवेज और नगमा बतौर सांचालक टास्क की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने अमाल मलिक के खेल को निष्पक्ष और सही माना और उन्हें पहला राउंड जिताया। नतीजतन अमाल मलिक घर के नए कप्तान बन गए। हालांकि, कप्तानी की इस जंग ने घर के रिश्तों में और दरार डाल दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अमाल की कप्तानी में घर का माहौल कैसे बदलता है और बसीर-आवेज की यह जंग आगे कहां तक जाती है।

  • Bigg Boss 19 में शहनाज की सलमान से स्पेशल रिक्वेस्ट, भाई की वाइल्ड कार्ड एंट्री से मचा धमाल!

    Bigg Boss 19 में शहनाज की सलमान से स्पेशल रिक्वेस्ट, भाई की वाइल्ड कार्ड एंट्री से मचा धमाल!

    Bigg Boss के हर सीजन में दर्शकों की सबसे ज्यादा उत्सुकता सलमान खान के वीकेंड का वार को लेकर रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सलमान खान ने हमेशा की तरह अपने अनोखे अंदाज़ में घरवालों को आईना दिखाया। खासकर फरहाना को, जिनके बर्ताव पर सलमान ने सख्त रुख अपनाया। लेकिन इसके अलावा शो में इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज था शहनाज गिल का मंच पर आना।

    शहनाज गिल की ग्रैंड एंट्री

    कलर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में शहनाज गिल सलमान खान के साथ स्टेज पर नजर आईं। सलमान ने उनका स्वागत करते हुए कहा – “अरे इंडिया की शहनाज गिल।” जैसे ही शहनाज ने एंट्री की, उन्होंने सलमान को गले लगा लिया। इस दौरान शहनाज ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि वह सलमान से एक रिक्वेस्ट करने आई हैं। उन्होंने कहा – “अब सपना पूरा कर दो।” उनकी यह बात सुनकर सलमान हंस पड़े और मंच पर माहौल हल्का-फुल्का हो गया।

    Bigg Boss 19 में शहनाज की सलमान से स्पेशल रिक्वेस्ट, भाई की वाइल्ड कार्ड एंट्री से मचा धमाल!

    क्या शो में एंट्री करेंगे शहनाज के भाई शहबाज़?

    प्रोमो सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शहनाज गिल बिग बॉस के मंच पर अपने भाई शहबाज़ को छोड़ने आई हैं। शुरुआत में मृदुल तिवारी और शहबाज़ के बीच मुकाबला हुआ था, जहां मृदुल को घर में जगह मिली थी। अब खबरें हैं कि शहबाज़ वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में प्रवेश करने वाले हैं। इस खबर से न सिर्फ फैंस बल्कि घर के सदस्य भी उत्साहित नजर आएंगे।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    //www.instagram.com/embed.js

    इमोशनल पलों से लेकर मुनव्वर फारूकी की रोस्टिंग तक

    इस बार वीकेंड का वार सिर्फ हंसी-मज़ाक और तकरार तक सीमित नहीं रहा। सलमान खान इमोशनल भी नजर आए जब कुनीका सदानंद का दूसरा बेटा मंच पर पहुंचा और अपनी मां की संघर्षभरी जिंदगी का जिक्र किया। वहीं शो में मुनव्वर फारूकी भी आए जिन्होंने कंटेस्टेंट्स को अपने अंदाज़ में रोस्ट किया। उनकी बातों पर खुद सलमान भी ठहाके लगाकर हंस पड़े।

    आलस के लिए आर्मान मलिक पर बरसी फटकार

    वीकेंड के वार में सलमान खान ने आर्मान मलिक की आलसी आदतों पर जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा – “तुम यहां सोने आए हो? जो बताने आए थे वह तो बताया ही नहीं, अब किसका इंतजार कर रहे हो?” सलमान ने साफ कहा कि उनकी इस आदत की वजह से उनकी इमेज बिग बॉस के बाहर और भी खराब हो रही है। यह सुनकर आर्मान निरुत्तर हो गए और माहौल गंभीर हो गया।