Tag: Faridabad Police

  • Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने सरेआम एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की चप्पलों से पिटाई कर दी। ये घटना सरूरपुर इलाके के नेशनल होटल के सामने की है। बताया जा रहा है कि महिला एक ओयो होटल की मालिक है और उसका नाम रंजीत कौर है। फिलहाल पुलिस ने इस महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

     हाथ जोड़ता रहा पुलिसकर्मी

    घटना के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी दीपक बार-बार हाथ जोड़कर महिला से माफ़ी मांगता रहा और खुद को बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन महिला रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। वो लगातार उस पर चप्पलों से हमला करती रही। इतना ही नहीं महिला अपने एक साथी से इस पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवा रही थी।

    Haryana News: फरीदाबाद में हैरान कर देने वाला मामला! ओयो होटल की महिला मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा

    पुलिसकर्मी को होटल में घसीट ले गए

    ट्रैफिक पुलिसकर्मी दीपक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह डायल अस्पताल चौक पर ड्यूटी कर रहा था तभी उसे सूचना मिली कि सरूरपुर इलाके में जाम लग गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो होटल मालिक रंजीत कौर और उसके दो साथी होटल के बाहर खड़े थे। जब दीपक ने उनसे सवाल किया तो महिला भड़क गई और अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक को जबरदस्ती होटल के अंदर ले गई और वहीं उसे बुरी तरह पीटा गया।

    तुरंत हुई गिरफ्तारी

    घटना की जानकारी मिलते ही संजय कॉलोनी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और होटल संचालिका रंजीत कौर सहित उसके दो साथियों सोनू और करण को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह हमला सुनियोजित लग रहा है क्योंकि महिला ने पहले से ही वीडियो रिकॉर्ड करने की योजना बना रखी थी।

    सभी आरोपी भेजे गए जेल

    फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ यशपाल ने जानकारी दी कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • हरियाणा में Rahul Gandhi को मिली गर्दन काटने की धमकी से मचा राजनीतिक तूफान! जानिए पूरा मामला

    हरियाणा में Rahul Gandhi को मिली गर्दन काटने की धमकी से मचा राजनीतिक तूफान! जानिए पूरा मामला

    हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi को गर्दन काटने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक वायरल वीडियो के माध्यम से सामने आई है जिसमें देवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण सैनी राहुल गांधी के खिलाफ भड़काऊ बयान देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो व्हाट्सएप पर तेजी से फैल गया है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दी है।

    पुलिस को सौंपी गई पेनड्राइव और शिकायत

    कांग्रेस कार्यकर्ता अश्विनी कौशिक ने बल्लबगढ़ के आदर्श नगर थाने में इस वीडियो को लेकर लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक व्हाट्सएप संदेश मिला जिसमें एक वीडियो लिंक था। यह वीडियो कथित तौर पर बृजभूषण सैनी के मोबाइल नंबर से भेजा गया था। इस वीडियो में राहुल गांधी की गर्दन काटने जैसी भयंकर धमकी दी जा रही है। शिकायतकर्ता ने वीडियो की एक पेनड्राइव भी पुलिस को सौंपी है ताकि उसकी फॉरेंसिक जांच की जा सके।

    हरियाणा में Rahul Gandhi को मिली गर्दन काटने की धमकी से मचा राजनीतिक तूफान! जानिए पूरा मामला

    कांग्रेस का कड़ा विरोध और ऐलान

    इस घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आक्रोशित है। कांग्रेस नेताओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे बयान देने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। पार्टी का कहना है कि देश के एक बड़े नेता को इस प्रकार की धमकी देना सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं है बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान पर सीधा हमला है।

    पुलिस जांच शुरू, कानून करेगा अपना काम

    फरीदाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पेनड्राइव में दिए गए वीडियो की तकनीकी जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर जांच में वीडियो सही पाया गया तो आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि देश की एकता और शांति को भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    लोकतंत्र के खिलाफ जहरीली सोच

    इस तरह के बयान देश में नफरत का माहौल फैलाने की साजिश हैं। राहुल गांधी को गर्दन काटने की धमकी सिर्फ एक राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि हिंसा को बढ़ावा देने वाली मानसिकता का उदाहरण है। ऐसे बयान देश को बांटते हैं और युवाओं को गुमराह करते हैं। अब यह समय है जब समाज को इस तरह की जहरीली सोच के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।

  • Haryana News: हनीट्रैप मामले में महिला की गिरफ्तारी, चेयरपर्सन रेनू भाटिया के आदेश पर हुई कार्रवाई

    Haryana News: हनीट्रैप मामले में महिला की गिरफ्तारी, चेयरपर्सन रेनू भाटिया के आदेश पर हुई कार्रवाई

    Haryana News: पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के निर्देश पर एक महिला को हनीट्रैप मामले में पंचकूला से गिरफ्तार किया गया है। महिला की पहचान कृतिका, निवासी गुरुग्राम के रूप में हुई।

    जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद पुलिस द्वारा महिला को पूछताछ के लिए पंचकूला सेक्टर-4 स्थित महिला आयोग कार्यालय लाया गया था, जहाँ महिला आयोग की चेयरपर्सन ने साक्ष्यों के आधार पर महिला की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए। गिरफ्तारी के डर से महिला आयोग कार्यालय से भागने की कोशिश की, लेकिन दफ्तर के बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे राउंडअप कर हिरासत में ले लिया।

    Haryana News: हनीट्रैप मामले में महिला की गिरफ्तारी, चेयरपर्सन रेनू भाटिया के आदेश पर हुई कार्रवाई

    रेनू भाटिया ने बताया कि आरोपी महिला पर एक युवक और उसके परिवार को रेप के झूठे आरोपों में फंसाकर ब्लैकमेल करने, पैसों की मांग करने और धमकाने के गंभीर आरोप हैं। महिला युवक के घर जाकर भी लगातार हंगामा करती रही है। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपनी गलती स्वीकार की, जिससे सभी आरोप सिद्ध हो गए। महिला ने आरोप कबूल करने के बाद बुधवार सुबह लड़के के घर जाकर दोबारा हंगामा किया मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की। उक्त महिला खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर बिना किसी वैध पहचान पत्र के कई करोड़ों की डीलिंग में संलिप्त रही है। जिसके सीसीटीवी फुटेज आयोग को प्राप्त हुए हैं।

    महिला आयोग के अनुसार, लड़की 12 साल से अपने घर नहीं गई है। उसके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों से प्राप्त चैट्स और कॉल रिकॉर्ड्स से स्पष्ट हुआ कि यह मामला बलात्कार का नहीं, बल्कि एक हनीट्रैप की साजिश है। महिला आयोग ने आरोपी महिला का मोबाइल जप्त कर लिया है, जिसकी तकनीकी जांच फरीदाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी। साथ ही, महिला के परिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पंचकूला महिला थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर आगामी जांच हेतु फरीदाबाद पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला की आपराधिक पृष्ठभूमि और पहले की गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत जांच की जाएगी।

    आयोग की अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि महिला आयोग बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अगर कोई महिला कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाती है, तो आयोग ऐसे मामलों में भी निष्पक्ष जांच करेगा।

  • Haryana News: फरीदाबाद में मेडिकल रिकॉर्ड के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जमानत दिलाने के लिए तैयार किए जा रहे थे नकली दस्तावेज

    Haryana News: फरीदाबाद में मेडिकल रिकॉर्ड के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जमानत दिलाने के लिए तैयार किए जा रहे थे नकली दस्तावेज

    Haryana News: फरीदाबाद पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो जेल में बंद कैदियों के लिए जमानत दिलवाने के मकसद से उनके परिजनों के फर्जी मेडिकल रिकॉर्ड तैयार करता था। यह फर्जीवाड़ा प्राइवेट अस्पतालों, डायग्नोस्टिक लैब्स और यहां तक कि बीके अस्पताल के एक अज्ञात डॉक्टर की मिलीभगत से किया जा रहा था।

    लाखों में होती थी फर्जी रिपोर्ट की डील

    शिकायतकर्ता जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस पूरे रैकेट में शामिल लोग जेल में बंद कैदियों के परिजनों को पुराने तारीखों में अस्पताल में भर्ती दिखाकर मेडिकल फाइल तैयार करते थे और इसके एवज में एक फाइल के लिए एक लाख रुपये तक की मांग करते थे। मुख्य रूप से दून अस्पताल, प्राची अस्पताल और एनआईटी क्षेत्र की कुछ लैब्स इसमें शामिल थीं।

    Haryana News: फरीदाबाद में मेडिकल रिकॉर्ड के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जमानत दिलाने के लिए तैयार किए जा रहे थे नकली दस्तावेज

    डॉक्टर की गवाही से हुआ खुलासा

    इस घोटाले का पर्दाफाश डॉक्टर मनीष की मदद से हुआ, जो खुद इन अस्पतालों में कार्यरत हैं। उन्होंने जितेंद्र सिंह को दून अस्पताल के मालिक बीडी मुखीजा, सह-संचालक डॉ. सचिन और अन्य संदिग्धों से मिलवाया। बाद में दो महिलाओं पूनम और सीमा, जिनके बेटे नीमका जेल में बंद हैं, की मदद से इस फर्जीवाड़े को कैमरे में रिकॉर्ड कर पुलिस को जानकारी दी गई।

    जांच में फर्जी निकली रिपोर्टें

    क्राइम ब्रांच ने सभी लैब्स और अस्पतालों को नोटिस जारी किया और रिपोर्ट व दस्तावेज जब्त किए। मेडिकल बोर्ड की जांच में स्पष्ट हुआ कि पूनम और सीमा की अस्पताल रिपोर्टें पूरी तरह फर्जी थीं। रिपोर्टों में बीके अस्पताल, दून अस्पताल, प्राची अस्पताल और अन्य लैब्स की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

    केस दर्ज, गिरफ्तारी जल्द

    फरीदाबाद पुलिस ने SDM नगर थाने में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सात नामजद आरोपियों और एक अज्ञात डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।