Tag: fire

  • Haryana: मानवाधिकार आयोग ने प्रशासन को फटकारा, 6 हफ्ते में शहीद सौरभ गर्ग का सम्मान तय करें

    Haryana: मानवाधिकार आयोग ने प्रशासन को फटकारा, 6 हफ्ते में शहीद सौरभ गर्ग का सम्मान तय करें

    Haryana: हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने जींद जिले के पिल्लूखेड़ा कस्बे के शहीद सौरभ गर्ग को सम्मान दिलाने में हुई देरी को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही करार दिया है। आयोग ने शुक्रवार को सुनवाई के बाद मुख्य सचिव हरियाणा को छह सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने इस बलिदान को मानवता के सर्वोच्च आदर्श का प्रतीक बताया है। आयोग की इस कार्रवाई का लोगों ने स्वागत किया है और मन है कि आयोग के इस रवैया से शहीद सौरभ गर्ग को वह वास्तविक सम्मान मिल सकेगा जिसके वह हकदार थे।

    8 दिसंबर, 2012 को सुबह पिल्लुखेड़ा में गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग में फंसे 11 लोगों की जान बचाते हुए सौरभ गर्ग ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। पड़ोसी होने के बावजूद उन्होंने सीढ़ी लगाकर सभी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। जब सभी सुरक्षित हो गए तभी सिलेंडर में विस्फोट हुआ और सौरभ लपटों में समा गए। आयोग ने इस बलिदान को मानवता के सर्वोच्च आदर्श का प्रतीक बताया।

    Haryana: मानवाधिकार आयोग ने प्रशासन को फटकारा, 6 हफ्ते में शहीद सौरभ गर्ग का सम्मान तय करें

    शौर्य की इस घटना की संस्तुति उपायुक्त जींद ने एक सप्ताह में ही गृह विभाग को भेज दी थी। इसके बाद 2012 से 2024 तक कई पत्राचार हुए। विधानसभा में शोक प्रस्ताव और प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र तक भेजे गए। लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते नामांकन समय पर आगे नहीं बढ़ा। परिणामस्वरूप सौरभ राष्ट्रीय जीवन रक्षा पुरस्कार से वंचित रह गए।

    आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ललित बत्रा की पीठ ने कहा, ‘यह देरी पूरी तरह प्रशासनिक लापरवाही और उदासीनता का परिणाम है। इससे परिवार और समाज दोनों के साथ अन्याय हुआ।’ आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल 5 लाख की आर्थिक सहायता बलिदान के सम्मान का विकल्प नहीं हो सकती।

    मुख्य सचिव छह सप्ताह में देरी की जिम्मेदारी तय करें। गृह मंत्रालय से विशेष छूट लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु नाम भेजा जाए। राज्य सरकार अपने स्तर पर सौरभ गर्ग को साहसिक पुरस्कार देने पर विचार करे।मुख्यमंत्री स्वयं संज्ञान लेकर सर्वोच्च स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    शहीद सौरभ के पिता चंद्रभान ने हरियाणा मानवाधिकार आयोग को बताया कि शहीद सौरभ गर्ग स्मारक की देखरेख नहीं हो रही। इस पर आयोग ने मार्केट कमेटी पिल्लुखेड़ा को सफाई, लाइटिंग, बागवानी, पानी की सुविधा, बेंच और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था करने के आदेश दिए। आयोग ने कहा कि सौरभ गर्ग का बलिदान केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका संदेश है कि साहस, मानवता और निस्वार्थ सेवा कभी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

  • पलवल मिनार गेट के पास साइकिल शोरूम में लगी आग! लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख, घटना पर मची अफरा-तफरी

    पलवल मिनार गेट के पास साइकिल शोरूम में लगी आग! लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख, घटना पर मची अफरा-तफरी

    पलवल मिनार गेट के पास स्थित एक साइकिल शोरूम में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि शोरूम में रखा सामान लाखों रुपये का जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कई घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    खराबी के कारण आग लगी या कोई और वजह

    साइकिल शोरूम के मालिक नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। थोड़ी देर बाद उन्हें आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस और फायर विभाग इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग कैसे लगी और क्या इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या तकनीकी खराबी शामिल थी।

    पलवल मिनार गेट के पास साइकिल शोरूम में लगी आग! लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख, घटना पर मची अफरा-तफरी

    खेल मंत्री गौरव गौतम ने लिया जायजा

    मौके पर पहुंचकर राज्य के खेल मंत्री गौरव गौतम ने आग की स्थिति और हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार से मदद लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि शोरूम मालिक के हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।

    शोरूम मालिक की चिंता और नुकसान का अनुमान

    नरेश कुमार ने कहा कि इस आग में लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने समय पर पहुंचकर आग को काबू में किया। हालांकि, आग की वजह जानने के लिए पुलिस और फायर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मालिक को उम्मीद है कि जल्द ही नुकसान की भरपाई के लिए सरकारी सहायता मिलेगी।

    जांच में जुटी पुलिस और फायर विभाग

    आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और फायर विभाग पूरी तरह से जुटा हुआ है। तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या आग दुर्घटना थी या किसी और वजह से लगी। शहरवासियों में इस घटना को लेकर चिंता और सहानुभूति देखने को मिल रही है।

  • Dehradun Accident: देहरादून में बिजली के स्विच में हुई स्पार्किंग और हो गया बड़ा धमाका! पटेलनगर में सुबह का सन्नाटा बना चीखों का मंजर

    Dehradun Accident: देहरादून में बिजली के स्विच में हुई स्पार्किंग और हो गया बड़ा धमाका! पटेलनगर में सुबह का सन्नाटा बना चीखों का मंजर

    Dehradun Accident: देहरादून के पूर्वी पटेल नगर में रविवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक घर में एलपीजी गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद जोरदार धमाका हो गया। यह घटना सुबह करीब 6:45 बजे हुई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और आनन-फानन में पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। हादसे के तुरंत बाद वहां का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और हर कोई यही पूछता दिखा कि आखिर हुआ क्या है।

     घर में सो रहा था पूरा परिवार

    हादसा टपरी क्षेत्र में स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे एक घर में हुआ। यहां रहने वाला विजय साहू अपने बच्चों और पत्नी के साथ एक छोटे से कमरे में रहता था। रात भर खिड़की-दरवाजे बंद थे और गैस सिलिंडर से धीमी गति से रिसाव होता रहा। सुबह जब किसी ने बिजली का स्विच ऑन किया तो स्पार्किंग हुई जिससे कमरे में जमा गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हुआ।

    Dehradun Accident: देहरादून में बिजली के स्विच में हुई स्पार्किंग और हो गया बड़ा धमाका! पटेलनगर में सुबह का सन्नाटा बना चीखों का मंजर

    दीवार टूटी दरवाजा उड़ा और परिवार झुलस गया

    धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे की दीवार और दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गए। आग की चपेट में आने से घर में मौजूद सभी लोग झुलस गए। घायलों में विजय साहू, उनकी पत्नी सुनीता, और तीन बच्चे – अमर (11), सनी (08) और अनामिका (08) शामिल हैं। सभी को तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए दून अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

     मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। तुरंत ही फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने बारीकी से निरीक्षण कर यह स्पष्ट किया कि धमाके की वजह गैस रिसाव और उसके बाद बिजली के स्विच से निकली चिंगारी थी। बम या आतंकी गतिविधियों की कोई आशंका नहीं पाई गई।

    जिम्मेदारी और सावधानी का समय

    यह हादसा एक बार फिर यह चेतावनी देता है कि रसोई गैस का इस्तेमाल बेहद सतर्कता से किया जाना चाहिए। बंद कमरे में गैस सिलिंडर का रिसना और फिर स्विच ऑन करना जानलेवा हो सकता है। प्रशासन की ओर से भी अपील की गई है कि लोग समय-समय पर गैस कनेक्शन और पाइप की जांच जरूर कराएं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

  • Denver Airport Incident: डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! बोइंग 737 मैक्स 8 में लगी आग, यात्रियों की जान बची

    Denver Airport Incident: डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! बोइंग 737 मैक्स 8 में लगी आग, यात्रियों की जान बची

    Denver Airport Incident। अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 को उस वक्त रोक दिया गया जब उसमें लैंडिंग गियर से जुड़ी समस्या सामने आई। उड़ान भरने से पहले ही विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके तुरंत बाद ही विमान के लैंडिंग गियर में आग लग गई। यात्रियों को रनवे पर ही इमरजेंसी प्रक्रिया के तहत बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अमेरिकन एयरलाइंस के मुताबिक, उड़ान से पहले विमान में टायर से जुड़ी एक मेंटेनेंस समस्या देखी गई थी। हालांकि उस समय इसे गंभीर नहीं माना गया। लेकिन रनवे पर खड़े विमान में अचानक आग लगना दर्शाता है कि समस्या बड़ी थी। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 मॉडल का था और मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना होने वाला था।

    Denver Airport Incident: डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! बोइंग 737 मैक्स 8 में लगी आग, यात्रियों की जान बची

    अधिकारियों के अनुसार, कुल 173 यात्री और छह क्रू मेंबर विमान में सवार थे। घटना के बाद पांच लोगों की मौके पर स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोट लगने के बाद गेट पर जांच के लिए ले जाया गया और फिर अस्पताल भेजा गया।

    धुएं से घिर गया पूरा विमान

    एयरलाइंस ने कहा कि सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित उतार लिया गया और विमान को सर्विस से हटा दिया गया है ताकि उसकी पूरी जांच की जा सके। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्रियों को स्लाइड के जरिए नीचे उतरते और धुएं में घिरे विमान से दूर जाते देखा जा सकता है।

    एफएए कर रहा है जांच

    फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारण डेनवर एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए रनवे को बंद किया गया, जिससे कुछ उड़ानें भी प्रभावित हुईं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग लगने की असली वजह क्या थी? टायर फटने जैसी यांत्रिक गड़बड़ी या मेंटेनेंस की लापरवाही।