Tag: frozen assets

  • सुरेखा यादव की 36 साल की शानदार रेल सेवा समाप्त, महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं पहली महिला लोको पायलट

    सुरेखा यादव की 36 साल की शानदार रेल सेवा समाप्त, महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं पहली महिला लोको पायलट

    भारतीय रेलवे की दुनिया में एक नाम हमेशा याद रखा जाएगा। एशिया की पहली महिला लोकोमोटिव पायलट, सुरेखा यादव, 30 सितंबर को अपनी सेवा से संन्यास लेंगी। उन्होंने रेलवे में लगभग 36 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया। उनकी कहानी न केवल रेलवे की बल्कि महिलाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गई है।

    36 साल की प्रेरणादायक सेवा

    सुरेखा यादव ने अपने करियर में कई बाधाओं को पार किया और यह साबित किया कि महिला पायलट बनने का सपना असंभव नहीं है। उन्होंने विभिन्न प्रमुख ट्रेनों का संचालन किया और हर चुनौती का साहस और दक्षता के साथ सामना किया। उनका यह अनुभव भारतीय महिलाओं के लिए उदाहरण बन गया कि मेहनत और धैर्य से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।

    सुरेखा यादव की 36 साल की शानदार रेल सेवा समाप्त, महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं पहली महिला लोको पायलट

    रेलवे का सम्मान और विदाई

    सुरेखा यादव को उनके अंतिम कार्य दिवस पर शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर हज़रत निज़ामुद्दीन- CSMT राजधानी एक्सप्रेस 22222 नंबर ट्रेन के आगमन पर उनके सहकर्मियों ने भव्य स्वागत किया। केंद्रीय रेलवे ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी साझा की। पोस्ट में लिखा गया कि सुरेखा यादव ने अपने 36 साल के शानदार करियर में रेलवे में महिलाओं के लिए नए मार्ग खोले और प्रेरणा का स्त्रोत बनीं।

    उद्योग जगत का सम्मान

    महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी सुरेखा यादव के रिटायरमेंट पर हार्दिक संदेश दिया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “सुरेखा जी, एक अग्रणी बनने के लिए बधाई। लंबे समय तक जनता की सेवा करने के बाद रिटायरमेंट के लिए मेरी शुभकामनाएं। आपने आज हमें याद दिलाया कि ऐसे प्रतीकात्मक बदलाव लाने वालों का सम्मान करना चाहिए और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जाना चाहिए।”

    महिलाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक

    सुरेखा यादव का करियर केवल रेलवे तक सीमित नहीं है। यह महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने के लिए प्रेरित करता है। उनका नाम भारतीय रेलवे में महिला सशक्तिकरण और साहस का प्रतीक बन गया है। उनकी उपलब्धियाँ यह संदेश देती हैं कि यदि मेहनत और साहस हो तो कोई भी सपना असंभव नहीं है।

  • मोदी के 75वें जन्मदिन पर ट्रंप ने दिया खास तोहफा! अमेरिका ने भारत की तारीफ की, रिश्तों में बनी नई उम्मीद

    मोदी के 75वें जन्मदिन पर ट्रंप ने दिया खास तोहफा! अमेरिका ने भारत की तारीफ की, रिश्तों में बनी नई उम्मीद

    मोदी का जन्मदिन भारत के लिए कोई बड़ा गिफ्ट लेकर आया है। कई महीनों की तनातनी के बाद मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर उन्हें 75वें जन्मदिन की बधाई दी। ट्रंप ने जहां रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर समर्थन के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। वहीं, मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भारत-अमेरिका की साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

    ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैंने अपने दोस्त पीएम मोदी से अभी फोन पर बात की। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वह बहुत ही शानदार काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवाने में आपके समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’

    वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि जन्मदिन पर बधाई देने के लिए शुक्रिया मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप। आपकी तरह मैं भी भारत-अमेरिका की समग्र और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपके प्रयासों का पूरा समर्थन करते हैं।

    मोदी के 75वें जन्मदिन पर ट्रंप ने दिया खास तोहफा! अमेरिका ने भारत की तारीफ की, रिश्तों में बनी नई उम्मीद

    ट्रंप और मोदी के बीच सीधी बातचीत तीन महीने के बाद हुई है। 17 जून को कनाडा में जी-7 की बैठक के बाद दोनों नेताओं में फोन पर 35 मिनट तक बात हुई थी। इस दौरान पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से युद्ध विराम अमेरिका के कारण नहीं, बल्कि पाकिस्तान के आग्रह पर हुआ था। इसमें किसी तीसरे पक्ष का कोई दखल नहीं था। इसके बाद जुलाई में ट्रंप ने भारत पर पहले 25%, फिर अगस्त में 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया। इससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था।

    भारत-अमेरिका के बीच बंद व्यापार वार्ता भी मंगलवार से शुरू हो गई है। ट्रंप प्रशासन ने भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र को खोलने के मामले में भी रुख नरम कर लिया है। अब इन दोनों क्षेत्रों को पूरी तरह खोलने के बदले सिर्फ अमेरिका मक्का और प्रीमियम गुणवत्ता का पनीर भारत को बेचने पर जोर दे रहा है।

    मोदी के 75वें जन्मदिन पर ट्रंप ने दिया खास तोहफा! अमेरिका ने भारत की तारीफ की, रिश्तों में बनी नई उम्मीद

    अमेरिकी सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच ने भारतीय वाणिज्य मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल से द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। बातचीत को दोनों ही पक्षों ने सकारात्मक करार दिया। कहा, इसमें आगे के चरण की वार्ता की रूपरेखा तय की गई है। यह भी कहा गया कि दोनों पक्षों के लिए लाभकारी व्यापार समझौते को शीघ्र संपन्न करने का प्रयास तेज किया जाएगा।

    जिस प्रकार का माहौल इस समय बना हुआ है ऐसे में लगता है कि मोदी का यह जन्मदिन भारत और अमेरिकी संबंधों में जो खटास पैदा हुई थी उसे दूर करने में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। 3 महीने से सीधी बातचीत बंद होना और जन्मदिन के बहाने दोनों नेताओं का एक दूसरे के कार्यों को सराहना निश्चित तौर पर टूटी कड़ी को जोड़ने का बहाना तो बनी है।