Tag: fuel

  • Haryana News: सावन में हरियाणा की बेटी को मिला सम्मान! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को गांव ने दी कोथली

    Haryana News: सावन में हरियाणा की बेटी को मिला सम्मान! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को गांव ने दी कोथली

    Haryana News: तीज-त्यौहारों पर बेटियों को मान-सम्मान देने में हरियाणवीं हमेशा अव्वल रहते हैं। सावन, रक्षाबंधन व भैयादूज जैसे अनेक त्योहार बहनों को समर्पित है। इनमें सावन का त्यौहार अपनी एक विशेष पहचान रखता है। इस महीने में बहनों को अपने पीहर से कोथली का इंतजार रहता है। यह त्यौहार सावन की बारिश के बीच मिठास की अनुभूति करवाता है। सावन की कोथली हरियाणा की संस्कृति को संजोए हुए है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।

    सावन के महीने में भाई अपनी बहन के यहां पर कोथली लेकर जाता है। हरियाणा में यह भी परंपरा है कि शादी के बाद लड़की का पहला सावन अपने मायके पक्ष में बिताना होता है। पहले सावन में लड़की की कोथली ससुराल पक्ष द्वारा भेजी जाती है। उसके बाद हर साल सावन के महीने में महिला के मायके से उसके ससुराल में कोथली जाती है। कोथली में हरियाणा का घेवर व फिरनी अपनी एक विशेष पहचान रखती है। हर बहन को अपनी कोथली में घेवर व फिरनी का हरवर्ष इंतजार रहता है। आधुनिक दौर में घेवर व फिरनी भी कई तरह की बनने लगी है। सिंपल, मावा, केसर व ड्राईफ्रुटस के घेवर भी बाजारों में व्यापक स्तर पर बिकने लगे हैं। वर्तमान दौर में घेवर बनाना एक बड़ा उद्योग का रूप ले गया है। हरियाणा के घेवर की हरियाणा ही नहीं विश्व भर में डिमांड है।

    Haryana News: सावन में हरियाणा की बेटी को मिला सम्मान! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को गांव ने दी कोथली

    हरियाणावियों ने अपनी बेटी व दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को भी दी कोथली

    इस बार के सावन में हरियाणवीं अपनी बेटी व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी कोथली देना नहीं भूले। बता दें कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का मायका हरियाणा के जींद जिला के गांव नंदगढ़ है। हालांकि वे बाद में दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। दिल्ली की होकर भी रेखा गुप्ता अपने गांव नंदगढ़ व जुलाना को नहीं भूल पाई। जैसे ही वे सीएम बनी तो गांव के लोग उन्हे बधाई देने पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हे गांव में आने का निमंत्रण दिया। जिसके बाद रेखा गुप्ता ने सावन में गांव में आने की बात की। उनके इतना कहते ही गांव के लोगों ने अपनी बहन व बेटी रेखा गुप्ता के आगमन की तैयारी उसी दिन से शुरू कर दी। आखिर वह दिन आ भी गया और रेखा गुप्ता जुलाना व नंदगढ़ में पहुंख्चख्ी। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित अनेक मंत्री व विधायक उनके साथ मौजूद रहे। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों व महिलाओं ने उन पर दिल खोलकर दुलार लुटाया।

    ग्रामीणों ने सीएम रेखा गुप्ता को दिल खोलकर कोथली दी। इस मौके पर महिलाओं ने परंपरागत सावन के गीत गाए और महिलाओं ने पुस्तैनी घर में झूला झुलाया। इसके अलावा रेखा गुप्ता को उपहारों से लाद दिया। इसके अलावा रेखा गुप्ता को उनके पुश्तैनी घर में देशी हरियाणवीं खाना भी खिलाया गया। इस भरपूर स्वागत, सत्कार व मान-सम्मान को देखकर रेखा गुप्ता भी काफी खुश दिखाई पड़ी। ऐसा उनके भाषण व भावों में देखने को मिला। वहीं कोथली देने में हरियाणा सरकार भी कहीं पीछे नहीं रही। खुद सीएम नायब सैनी, विधायकों व मंत्रियों ने उन्हे मान-सम्मान की कोथली दी। इतना प्यार व दुलार पाकर रेखा गुप्ता भी काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला चाहे व किसी भी पद पर पहुंच जाए, सावन महीने में अपने मायके जाना चाहती है। पूरे गांव का यह स्नेह पाकर वे काफी गद्गद् है और वे इस प्यार व दुलार को कभी भी भूल नहीं पाएंगी।

    ओमप्रकाश धनखड़ ने शगुन देकर रेखा गुप्ता का बढ़ाया था मान

    दिल्ली में नया सीएम चुनने के लिए विधायक दल की बैठक चल रही थी। विधायक दल की बैठक में हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश धनखड़ भी पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थे। विधायक दल ने रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी। जैसे ही रेखा गुप्ता के सीएम बनाने की घोषणा हुई तो सबसे पहले ओमप्रकाश धनखड़ खड़े हुए और बतौर हरियाणवीं उन्होंने रेखा गुप्ता के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हुए बधाई दी और 500 रूपए शगुन के तौर पर उन्हे दिए। उस वक्त ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि उन्हे खुशी है कि हरियाणा की बेटी दिल्ली की सीएम बनने जा रही है।

  • Jind: नंदगढ़ रैली में मोबाइल चोरी का पर्दाफाश! काले रंग की बाइक से चोरी कर भाग रहे थे तीन युवक

    Jind: नंदगढ़ रैली में मोबाइल चोरी का पर्दाफाश! काले रंग की बाइक से चोरी कर भाग रहे थे तीन युवक

    Jind जिले के जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन समारोह के दौरान भारी भीड़ जमा हुई थी। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और कई विधायक भी पहुंचे थे। हज़ारों लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम धूमधाम से चल रहा था लेकिन इसी बीच कुछ लोग भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की योजना में लग गए। कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ के चलते कई लोगों को अपने मोबाइल गायब होने की शिकायत भी हुई।

    पुलिस चेकिंग ने बिगाड़ा चोरों का खेल

    कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी सतर्कता से तैनात था। जींद-रोहतक रोड पर गतौली पुल के पास पुलिस ने चेकिंग के लिए एक नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान जुलाना की तरफ से आ रही एक काली रंग की बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। युवकों ने दावा किया कि वे रैली से आ रहे हैं लेकिन जब पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो वे बहाने बनाने लगे।

    Jind: नंदगढ़ रैली में मोबाइल चोरी का पर्दाफाश! काले रंग की बाइक से चोरी कर भाग रहे थे तीन युवक

    लॉक बॉक्स से मिले चोरी के मोबाइल

    पुलिस को युवकों की बातों पर शक हुआ तो उन्होंने बाइक की तलाशी ली। बाइक के लॉक बॉक्स से दो महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए जिनमें एक पोको कंपनी का और दूसरा सैमसंग का था। जब पुलिस ने मोबाइलों के बारे में युवकों से पूछा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की।

    सच्चाई आई सामने, तीनों ने कबूला जुर्म

    कड़ी पूछताछ में तीनों युवकों ने आखिरकार सच कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वे नंदगढ़ गांव में रेखा गुप्ता के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए थे और वहीं से भीड़ का फायदा उठाकर ये मोबाइल चोरी किए थे। युवकों ने यह भी बताया कि चोरी किए गए मोबाइल को बेचकर जो भी रकम मिलती, उसे वे तीनों आपस में बांटने वाले थे।

    आरोपियों की पहचान और कार्रवाई

    पुलिस ने आरोपियों की पहचान किनाना गांव के रमेश और सूरज तथा जींद की बूढ़ा बाबा बस्ती के बादल के रूप में की है। तीनों के खिलाफ थाना जुलाना में चोरी का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी वारदात को समय रहते रोक लिया गया और आरोपी धर दबोचे गए।