Tag: Gaurav reaction

  • Bigg Boss 19 में फूटा तहलका, कुनिका संग झगड़े के बाद तान्या ने खोले दर्दनाक राज़

    Bigg Boss 19 में फूटा तहलका, कुनिका संग झगड़े के बाद तान्या ने खोले दर्दनाक राज़

    Bigg Boss 19 का ताजा एपिसोड हाई-वोल्टेज ड्रामा और गहरी भावनाओं से भरा हुआ रहा। शो में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच रसोई में हुए विवाद ने पूरे माहौल को गर्मा दिया। यह सब तब शुरू हुआ जब तान्या भिंडी काट रही थीं और उन्हें उसमें एक कीड़ा दिख गया। इस पर कुनिका ने ताना मारते हुए कहा, “थोड़ा और किचन में रहोगी तो बहुत कुछ सीखोगी।” तान्या ने तुरंत पलटकर जवाब दिया और पूछा, “सारा आपका वूमेन एम्पावरमेंट रसौई से ही क्यों शुरू होता है?” उनका यह तंज घरवालों को चौंका गया।

    संस्कार और खाना बनाने पर उठा सवाल

    तान्या ने आगे व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा, “खाना बनाना नहीं आता तो मतलब मम्मी ने संस्कार नहीं दिए?” उन्होंने साफ किया कि खाना बनाने की कला को किसी के संस्कारों से जोड़ना गलत है। इसके बाद बहस बढ़ गई और कुनिका ने तान्या पर दूसरों को छोटा दिखाने का आरोप लगाया। इस पर तान्या ने भी चेतावनी देते हुए कहा, “आए नॉमिनेशन, फिर बताती हूं तबियत से।” विवाद यहीं नहीं थमा। कुनिका ने बेसिर अली से कहा कि वह तान्या को किचन में नहीं देखना चाहतीं और कसम खाई कि अब उनसे कभी बात नहीं करेंगी।

    Bigg Boss 19 में फूटा तहलका, कुनिका संग झगड़े के बाद तान्या ने खोले दर्दनाक राज़

    मां पर टिप्पणी से टूटी तान्या

    मामला तब और बिगड़ गया जब कुनिका ने व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा, “तुम्हारी मां ने तुम्हें बेसिक मैनर्स भी नहीं सिखाए।” यह सुनकर तान्या पूरी तरह टूट गईं और रोते हुए बोलीं, “मेरी मां सबकुछ हैं। मेरा मम्मा मेरा भगवान है। वह मेरी मां को इस टास्क में नहीं ला सकतीं। मैं यहां बड़ी मुश्किल से पहुंची हूं।” यह सुनकर पूरे घर का माहौल भावुक हो गया और घरवाले तान्या के समर्थन में खड़े हो गए।

    घरवालों का कुनिका पर गुस्सा

    गौरव ने भी तान्या का पक्ष लेते हुए कुनिका को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “आप दुश्मन हो सकती हैं, लेकिन इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए। मुझे अफसोस है कि आप इस शो में हैं। आप बहुत गलत हैं।” घर के ज्यादातर सदस्य तान्या के साथ खड़े हुए और कुनिका की टिप्पणियों को “संवेदनहीन” बताया। इसके बावजूद कुनिका अपने बयान से पीछे नहीं हटीं। उन्होंने दोहराया, “मेरी मर्जी। मैं फिर कहूंगी कि उसे ठीक से सिखाया ही नहीं गया है कि कैसे बर्ताव करना है। वह सिर्फ गहने और साड़ी पहनना जानती है।”

    तान्या का दर्दनाक खुलासा

    बहस के बीच तान्या ने अपना दर्दनाक अतीत सबके सामने रखा। उन्होंने कहा, “मेरे पापा मुझे मारते थे और मेरी मां मुझे बचाती थीं। मैंने बड़ी मुश्किल से बिजनेस शुरू किया। मुझे साड़ी पहनने की और अपने तरीके से जीने की इजाजत मिली। मैं सिर्फ 19 साल की थी जब मेरी जबरन शादी होने वाली थी। उस समय मैंने सब कुछ झेला।” उनके इस खुलासे ने घरवालों को भावुक कर दिया और सबने कुनिका को उनके शब्दों की गंभीरता समझाने की कोशिश की। लेकिन कुनिका ने अपनी बात वापस लेने से साफ इनकार कर दिया। इस घटना ने घर के अंदर न सिर्फ तनाव बढ़ा दिया बल्कि दर्शकों के दिलों को भी छू लिया।