Tag: Gold Biscuit Task

  • हरियाणा की जेलों में होगा हाईटेक बदलाव, अब फिंगरप्रिंट, रेटिना और डीएनए से होगी अपराधियों की पहचान

    हरियाणा की जेलों में होगा हाईटेक बदलाव, अब फिंगरप्रिंट, रेटिना और डीएनए से होगी अपराधियों की पहचान

    हरियाणा की जेलों में कैदियों के रिकॉर्ड रखने के लिए नई तैयारी की जा रही है। खबर है कि 20 जेलों में मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (MCU) और फिंगर एनरोल्ड डिवाइस (FED) लगाए जाएंगे। इससे अपराधियों की यूनिक पहचान तैयार होगी जिसमें उंगलियों के निशान, चेहरे की विशेषताएं, डीएनए नमूने और रेटिना स्कैन शामिल होंगे।

    हरियाणा के महानिदेशक कारागार आलोक कुमार राय ने बताया कि अपराधियों के पुराने परंपरागत पहचान के तरीकों से आगे बढ़ते हुए ये तकनीक अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने, उनकी ट्रैकिंग और गतिविधियों का पता लगाने में मददगार साबित होगी। एमसीयू से जुटाए गए आंकड़े स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के पास सुरक्षित रहेंगे और इन्हें राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के साथ भी साझा किया जाएगा। यह जानकारी 75 साल तक संग्रहित रखी जा सकेगी। इससे अपराधियों पर लगाम कसने में पुलिस विभाग को काफी मदद मिलेगी।

    हरियाणा की जेलों में होगा हाईटेक बदलाव, अब फिंगरप्रिंट, रेटिना और डीएनए से होगी अपराधियों की पहचान

    कारागार निदेशालय पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महानिदेशक आलोक कुमार राय ने बताया कि जेल में बंद अपराधियों की पहचान को पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़ाकर उन पर नजर रखने, ट्रैकिंग के लिए और अधिक उन्नत, प्रौद्योगिकी संचालित प्रणाली की ओर अग्रसर होते हुए शीघ्र ही प्रदेश की 20 जेलों में MCU और FED स्थापित की जाएंगे। MCU यूनिट से अपराधियों के फिंगर प्रिंट्स और रेटिना स्कैन किया जाएगा। ये सभी डेटा नैशनल ऑटोमैटिक फिंगरप्रिंट्स इन्फॉर्मेशन सिस्टम (नैफिस) में अपलोड होगा।

    नैफिस में देशभर के अपराधियों, बंदियों समेत अन्य संदिग्धों का डाटा फीड किया जाता है। यह व्यवस्था अपराधियों एवं संदिग्ध का यूनिक डाटा विस्तृत विवरण के साथ उपलब्ध होने एवं लंबे समय तक दीर्घकालिक संग्रहित रखने से आपराधिक न्याय प्रक्रिया में उनकी पहचान और गतिविधियों की ट्रैकिंग करने में विशेष रूप से प्रभावी रहेगी। इससे पूरे देश की पुलिस को अंतर्राज्यीय अपराधियों का डाटा भी संग्रहित हो जाएगा और उनके बारे में यह भी जानकारी रहेगी कि कौन सा अपराधी वर्तमान में कहां पर है और कहां से फरार है।

    आलोक कुमार राय ने बताया कि जेलों की स्थिति सुधारने के लिए विजिलेंस और सीआईडी की तर्ज पर हरियाणा पुलिस के 2 अफसरों को जेल विभाग में प्रतिनियुक्ति पर लिया गया है। इनमें यमुनानगर और भौंडसी जेल की कमान अब पुलिस के डी.एस.पी. के हवाले होगी। उन्होंने बताया कि प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया चलती रहनी चाहिए इससे सिस्टम में सुधार होता है।