Tag: Government Job

  • BPNL Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पशुपालन विभाग में 12,981 पदों पर आई बंपर वैकेंसी

    BPNL Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पशुपालन विभाग में 12,981 पदों पर आई बंपर वैकेंसी

    BPNL Recruitment 2025: अगर आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी (Government Job) का सपना देख रहे थे, तो अब आपके लिए शानदार मौका आ चुका है। भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) ने 2025 में नौकरियों की झड़ी लगा दी है। इस बार कुल 12,981 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जी हां, सही सुना आपने! इतनी बड़ी संख्या में वैकेंसी निकलना वाकई में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

    इस भर्ती के जरिए चार अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। ये पद हैं- चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट एक्सटेंशन ऑफिसर, तहसील डेवलपमेंट ऑफिसर और पंचायत पशु सेवक। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 11 मई 2025 तय की गई है। इसलिए अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो देर बिल्कुल न करें।

    भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड नौकरी का पूरा विवरण

    BPNL भर्ती 2025 में कुल 12,981 रिक्तियां निकाली गई हैं। सबसे ज्यादा धांसू मौका पंचायत पशु सेवक पद के लिए है, जिसमें 10,376 पद खाली हैं। इसके अलावा,

    चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर के लिए 61 पद,

    डिस्ट्रिक्ट एक्सटेंशन ऑफिसर के लिए 367 पद,

    और तहसील डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए 2,177 पद घोषित किए गए हैं।

    ग्रामीण इलाकों में पशुपालन और विकास को बढ़ावा देने के लिए यह भर्ती अभियान शुरू किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार BPNL की ऑफिशियल वेबसाइट (bharatiyapashupalan.com) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    BPNL Recruitment 2025 के लिए पात्रता मानदंड

    अब बात करते हैं कि कौन-कौन इस सुनहरे मौके का फायदा उठा सकता है। BPNL भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, अलग-अलग पदों के हिसाब से आयु में थोड़ा बहुत फर्क हो सकता है।

    शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) की बात करें तो,

    चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर के लिए MVSc, MBA, CS, CA, M.Tech या M.Sc जैसी डिग्री जरूरी है।

    डिस्ट्रिक्ट एक्सटेंशन ऑफिसर और तहसील डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए कम से कम ग्रेजुएट डिग्री चाहिए।

    पंचायत पशु सेवक के लिए सिर्फ 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

    मतलब, अलग-अलग शैक्षणिक स्तर के लोगों के लिए यहां मौका खुला है, बस सही से आवेदन करना जरूरी है।

    BPNL Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

    BPNL भर्ती 2025 में सिलेक्शन दो स्टेप्स में होगा। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा (Online Exam) होगी। इस एग्जाम में आपको 50 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन (MCQs) हल करने होंगे।

    परीक्षा में पूछे जाएंगे सवाल:

    हिंदी,

    इंग्लिश,

    गणित (Maths),

    रिजनिंग (Reasoning),

    डेली साइंस (Daily Science)

    और कंप्यूटर बेसिक्स (Computer Basics) से जुड़े हुए।

    हर सवाल 1 नंबर का होगा और अच्छी बात ये है कि नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। लेकिन ध्यान रहे, कम से कम 50% अंक लाना अनिवार्य है।

    ऑनलाइन एग्जाम के बाद जो लोग पास होंगे, उन्हें इंटरव्यू (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू भी 50 अंकों का रहेगा और यहां भी 50% अंक पाना जरूरी रहेगा।

    दोनों चरणों को पार करने वाले उम्मीदवारों को आखिर में एक छोटा सा प्रशिक्षण (Training) भी दिया जाएगा, ताकि वे फील्ड में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएं।

    ऐसे करें BPNL Recruitment 2025 ऑनलाइन आवेदन

    BPNL भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया बेहद सिंपल रखी गई है। आपको करना बस इतना है:

    सबसे पहले जाएं http://www.bharatiyapashupalan.com पर।

    वहां “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

    अब आवेदन फॉर्म (Application Form) खुलेगा। उसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्म तिथि, पता जैसी बेसिक डिटेल्स भरें।

    अपनी एक हालिया फोटो (Photograph) और सिग्नेचर (Signature) अपलोड करें।

    इसके बाद आवेदन शुल्क (Application Fee) का भुगतान करें।

    आखिर में फॉर्म सबमिट करते ही उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें और सुरक्षित रख लें।

    BPNL Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

    अब बात करते हैं फीस (Fee) की, जो हर पोस्ट के लिए अलग-अलग रखी गई है और इसमें 18% GST भी शामिल है।

    चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर के लिए आवेदन शुल्क: 944 रुपये

    डिस्ट्रिक्ट एक्सटेंशन ऑफिसर के लिए: 826 रुपये

    तहसील डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए: 708 रुपये

    पंचायत पशु सेवक के लिए: 590 रुपये

    फीस एक बार जमा करने के बाद वापस नहीं होगी। भुगतान (Payment) डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या फिर UPI के जरिए कर सकते हैं।

    महत्वपूर्ण तारीखें नोट कर लें

    नोटिफिकेशन जारी: 25 अप्रैल 2025

    आवेदन शुरू: 25 अप्रैल 2025

    आवेदन की अंतिम तारीख: 11 मई 2025

    मतलब आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है भाई! फटाफट फॉर्म भर डालो ताकि आखिरी वक्त में सर्वर डाउन (Server Down) वाली टेंशन न हो।

  • हरियाणा CET के लिए तैयार कर ले ये डॉक्यूमेंट, आयोग ने जारी की जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

    हरियाणा CET के लिए तैयार कर ले ये डॉक्यूमेंट, आयोग ने जारी की जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

    अगर आप हरियाणा में सरकारी नौकरी (Government Job) पाने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत खास है! हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। अब जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी जिससे ग्रुप C और D की नौकरियों में भर्ती का रास्ता खुलेगा। इसलिए जिन उम्मीदवारों की नज़र सरकारी नौकरी पर टिकी हुई है उन्हें अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

    जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें

    हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पहले ही एक लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 14 जरूरी डॉक्यूमेंट्स बताए गए हैं जो आवेदन प्रक्रिया में अनिवार्य होंगे। तो अगर आप भी CET 2025 में अप्लाई करने की सोच रहे हैं तो इन दस्तावेज़ों को अभी से तैयार कर लीजिए:

    जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) या 10वीं की मार्कशीट

    अनुसूचित जाति (SC) प्रमाण पत्र

    वंचित अनुसूचित जाति (SC-DSC) प्रमाण पत्र

    अन्य अनुसूचित जाति (SC-OSC) प्रमाण पत्र

    पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)

    हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी (Self-Signed Signature Copy)

    अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate) (अगर छूट चाहिए)

    विकलांगता प्रमाण पत्र (Disability Certificate) (दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए)

    आधार कार्ड (Aadhar Card)

    परिवार पहचान पत्र (PPP) (अगर लागू हो)

    पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman) प्रमाण पत्र

    स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र (Freedom Fighter Certificate)

    बीसीए (BCA) और बीसीबी (BCB) प्रमाण पत्र

    हरियाणा निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

    अगर आप इनमें से कोई भी डॉक्यूमेंट तैयार नहीं कर पाए तो आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए समय रहते सभी डॉक्यूमेंट्स को संभालकर रख लें।

    CET 2025 में होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम

    हरियाणा CET 2025 में एक नया बदलाव किया गया है जिससे उम्मीदवारों को बार-बार आवेदन करने की झंझट से बचाया जाएगा। अब अगर कोई उम्मीदवार 10वीं पास करने के बाद रजिस्ट्रेशन करवा लेता है तो जब वह 12वीं पास करेगा तब उसे केवल अपनी नई मार्कशीट अपडेट करनी होगी।

    इस सिस्टम से न सिर्फ समय बचेगा बल्कि प्रक्रिया भी आसान होगी। उम्मीदवारों को बार-बार फॉर्म भरने के बजाय सिर्फ अपडेट करना होगा। यानी एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप बार-बार सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।

    खुद भरें आवेदन फॉर्म

    HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपना आवेदन फॉर्म खुद भरें। कई बार देखा गया है कि उम्मीदवार किसी दूसरे से फॉर्म भरवा लेते हैं जिससे गलत जानकारी भर जाती है और उनकी नौकरी का सपना अधूरा रह जाता है।

    अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह गलती बिल्कुल न करें। फॉर्म भरने में जल्दबाजी न दिखाएं और सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें।

    सरकारी नौकरी का मौका

    हरियाणा सरकार ने CET 2025 के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। पहले स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test) के लिए पदों की संख्या से केवल 4 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता था लेकिन अब यह संख्या बढ़ाकर 10 गुना कर दी गई है।

    इस बदलाव से ज्यादा उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। अगर आप भी CET 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है।

    CET 2025 की तैयारी कैसे करें?

    अगर आप इस परीक्षा में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको अभी से एक सही रणनीति बनानी होगी। यहां कुछ जरूरी टिप्स दिए जा रहे हैं:

    सिलेबस (Syllabus) को अच्छे से समझें – सबसे पहले CET का सिलेबस डाउनलोड करें और यह देखें कि किन टॉपिक्स पर फोकस करना है।

    रोजाना पढ़ाई करें – परीक्षा में सफलता पाने के लिए नियमित पढ़ाई करना जरूरी है।

    मॉक टेस्ट (Mock Test) दें – खुद को जांचने के लिए मॉक टेस्ट दें और अपनी कमजोरियों को सुधारें।

    टाइम मैनेजमेंट (Time Management) सीखें – परीक्षा में समय बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए टाइम मैनेजमेंट पर खास ध्यान दें।

    करंट अफेयर्स (Current Affairs) पर पकड़ बनाएं – सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत बड़ा रोल होता है इसलिए रोजाना न्यूज पढ़ें।

  • CWG में पदक विजेताओं को हरियाणा सरकार देगी 25 करोड़ की नकद राशी के साथ-साथ सरकारी नौकरी

    CWG में पदक विजेताओं को हरियाणा सरकार देगी 25 करोड़ की नकद राशी के साथ-साथ सरकारी नौकरी

    CWG 2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया है. देश को कुल 55 मेडल हासिल हुए हैं. जिनमे हरियाणा को 20 मेडल मिले है.हरियाणा के 43 खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था.अब हरियाणा सरकार इन पदक विजेता खिलाड़ियों को 16 अगस्त को गुरुग्राम में सम्मनित करेंगी. इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर खिलाड़ियों को 25 करोड़ रुपये की नकद राशि के इनाम के साथ-साथ सरकारी नौकरी का ऑफर लेटर भी देंगे. यह कार्यक्रम गुरुग्राम के सेक्टर- 44 स्थित ऐपेरेल हाउस किया जाएगा.

     

    जानकारी के लिए बता दे कि इस बार देश को कुल 55 मेडल हासिल हुए हैं, जिसमें 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रांज मेडल शामिल हैं. जिनमे हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल 20 मेडल जीते है. हरियाणा से 43 खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था, इनमें से 17 खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है. इसके अलावा, तीन मेडल जीतने में हरियाणा के खिलाड़ियों ने टीम का हिस्सा बनकर सहयोग किया.

    खेल निदेशक पंकज नैन ने बताया कि प्रदेश सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक के लिए डेढ़ करोड़, रजत पदक के लिए 75 लाख और कांस्य पदक के लिए 50 लाख रुपये देगी. साथ ही चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख और राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को साढ़े सात लाख रुपये दिए जाएंगे. इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी टीम में भी हरियाणा की 8 महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जबकि पुरुष हॉकी में हरियाणा के दो खिलाड़ी शामिल रहे थे.

  • लगभग 23 हजार ग्रुप सी के खाली पदों पर हरियाणा में विभिन्न विभागों में होगी भर्ती

    लगभग 23 हजार ग्रुप सी के खाली पदों पर हरियाणा में विभिन्न विभागों में होगी भर्ती

    Group C की भर्तियों का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए यह एक राहत भरी खबर है क्योंकि विभिन्न विभागों में लगभग 23 हजार खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. फिलहाल भर्ती की प्रक्रिया इतनी तेज़ नहीं है क्योंकि राज्य में नगर निकायों के चुनाव होने जा रहे हैं. कुल मिलाकर राज्य के विभिन्न विभागों के अंदर खाली ग्रुप सी के पदों की मांग सरकार द्वारा मांगी गई थीं. हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी के खाली पदों की मांग हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) के पास पहुंचा दी गई है. इसी प्रकार से विभिन्न विभागों के अंदर ग्रुप डी के पदों की मांग भी विभिन्न विभागों की तरफ से तैयार की जा रही है.

     

     

    आयोग जारी करेगा विज्ञापन 

    हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले है जिसके चलते आचार संहिता लगी हुई है जिसकी वजह से भर्ती प्रक्रिया तेज नही हो पाई है.हरियाणा में विभिन्न विभागों में लगभग 23 हजार पदों की डिमांड हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास पहुंची है.अब इन पदों के लिए  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग विज्ञापन जारी करेगा. मिली जानकारी के अनुसार सीईटी कराने के ठीक पहले पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पदनाम विज्ञापित करने की तैयारी में है. इस संबंध में विशेषज्ञों और हरियाणा चुनाव आयुक्त से भी विचार विमर्श चल रहा है.

     

    ये पद है खाली

    अगर ग्रुप सी के खाली पदों की बात करें, तो बड़ी संख्या में क्लर्को की आवश्यकता है. इनके लगभग 1100 पद भरे जाने है. इसके अलावा इतनी ही संख्या में 11 सौ कैनाल पटवारियों के पद खाली हैं. बिजली निगमों में एएलएम सहायक लाइनमैन के पद की संख्या भी 4252 जबकि फायर ऑपरेटर और चालक 2063 ग्राम सचिवों पद 852, जेई सिविल के पद 545 की डिमांड हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास आई है.

     

     

    इसके अलावा, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल 385 जबकि जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर 250 एलडीसी 333 की मांग गई है. एमपीएचडब्ल्यू 349 पदों की मांग है. हरियाणा के सिंचाई विभाग में 340 ऑपरेटर जबकि पटवारियों के 403 पद और शिफ्ट अटेंडेंट 762 की डिमांड आयोग के पास गई है. इसी प्रकार से वीएलडीए के 632 पद वाटर पंप ऑपरेटर के 669 पर एवं एलडीए लोअर डिविजन क्लर्क 333 के है. 780 स्टाफ नर्सों और 1045 स्टेनो टाइपिस्ट की डिमांड है, पाइप फिल्टर ग्रेड दो के 276 पदों के लिए मांग भेजी गई है.