Tag: grain market update

  • Haryana News: क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता! गुरुग्राम मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश रमनदीप उर्फ पेट्रोल घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Haryana News: क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता! गुरुग्राम मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश रमनदीप उर्फ पेट्रोल घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Haryana News: गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार देर रात कुख्यात बदमाश रमनदीप उर्फ पेट्रोल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मानेसर के पास पंचगांव इलाके में हुई इस मुठभेड़ में पेट्रोल ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक गोली चलाई, जो बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। फिलहाल उसे गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था पेट्रोल

    गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश रमनदीप मानेसर क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया। देर रात करीब एक बजे संदिग्ध की गतिविधियों को देखकर जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगा और फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए उसे घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

    Haryana News: क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता! गुरुग्राम मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश रमनदीप उर्फ पेट्रोल घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    ‘पेट्रोल’ ने की थी फाजिलपुरिया की रेकी

    पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है कि रमनदीप उर्फ पेट्रोल ने ही मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की रेकी की थी। इसके बाद शूटरों ने उन पर फायरिंग की थी। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पेट्रोल ने ही हमले की साजिश रची थी या वह सिर्फ रेकी तक सीमित था। इस एंगल से जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

    प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में भी शामिल होने की आशंका

    पुलिस को संदेह है कि गुरुग्राम में हाल ही में हुए एक प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में भी पेट्रोल की भूमिका हो सकती है। उसके पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और संबंधित मामलों के साथ उसकी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अगर पेट्रोल की भूमिका साबित होती है, तो यह केस और बड़ा हो सकता है।

    संगीन मामलों में वांछित था ‘पेट्रोल’

    पुलिस के अनुसार रमनदीप उर्फ पेट्रोल के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, अवैध हथियार और संगठित अपराधों के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार था और पुलिस उसे तलाश रही थी। उसकी गिरफ्तारी से गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में हो रहे आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और ठीक होते ही उसे रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।