Tag: haryana crime report

  • Haryana: देश में एक लाख महिलाओं में 66 महिला है पीड़ित, लेकिन हरियाणा में यह संख्या बढ़कर 110! क्या राज्य बन गया महिलाओं के लिए खतरे का मैदान?

    Haryana: देश में एक लाख महिलाओं में 66 महिला है पीड़ित, लेकिन हरियाणा में यह संख्या बढ़कर 110! क्या राज्य बन गया महिलाओं के लिए खतरे का मैदान?

    Haryana में महिलाओं की स्थिति अपराध का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। NCRB की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि प्रदेश में एक लाख महिलाओं में से 110.3 महिलाएं पीड़ित हो रही हैं जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 66.2 है।

    2023 में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के 4,48,211 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2022 में 4,45,256 और 2021 में 4,28,278 मामले दर्ज हुए थे। 2023 में सबसे अधिक अपराध पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता (1.33 लाख मामले, 29.8 प्रतिशत) के थे। इसके बाद महिलाओं के अपहरण (88,605 मामले, 19.8 प्रतिशत) और शीलभंग करने के इरादे से हमले (83,891 मामले, 18.7 प्रतिशत) के थे। हालांकि, महिलाओं के विरुद्ध अपराध की दर लगभग अपरिवर्तित (66.2 प्रति लाख) रही।

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट-2023 के अनुसार अपराध दर प्रति लाख महिला जनसंख्या आधार पर हरियाणा 110.3 के साथ चौथे स्थान पर आ गया है। इसमें सबसे ऊपर तेलंगाना 124.9, दूसरे स्थान पर राजस्थान 114.8 और तीसरे स्थान पर ओडिशा 112.4 है। हालांकि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध की संख्या में तीन वर्षों में कमी भी दर्ज हुई है। 2022 में 16658 अपराध, 2022 में 16743 और 2023 में 15758 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। इसमें राष्ट्रीय दर 66.2 प्रतिशत है।

    Haryana: देश में एक लाख महिलाओं में 66 महिला है पीड़ित, लेकिन हरियाणा में यह संख्या बढ़कर 110! क्या राज्य बन गया महिलाओं के लिए खतरे का मैदान?

    NCRB के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ होने वाले आपराधिक मामलों में चार्जशीट के रिकॉर्ड में हरियाणा में दर 56 फीसदी रही है जो देश में राजस्थान (53.6 फीसदी) के बाद सबसे कम है। पहले स्थान पर मिजोरम 97.8 फीसदी, दूसरे पर आंध्र प्रदेश 95.2, तीसरे पर बंगाल 93.8, चौथे पर केरल 93.7 और पांचवें पर तमिलनाडु 91 फीसदी है।

    60 फीसदी दुष्कर्म के मामले 18 से 30 साल की महिलाओं के साथ

    2023 में हरियाणा में कुल 1772 दुष्कर्म की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 18 से 30 की उम्र की 1105 पीड़िताएं शामिल थीं। 30 से 45 साल की 606 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी और 60 साल से ऊपर की छह महिलाओं का यौन शोषण किया गया। NCRB की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 448211 मामले दर्ज हुए हैं।

  • Haryana: कुरुक्षेत्र में रातभर चली गोलियों की गूंज, पुलिस मुठभेड़ में यूपी के दो बदमाश घायल होकर गिरफ्तार

    Haryana: कुरुक्षेत्र में रातभर चली गोलियों की गूंज, पुलिस मुठभेड़ में यूपी के दो बदमाश घायल होकर गिरफ्तार

    Haryana: रविवार देर रात कुरुक्षेत्र पुलिस ने दो बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश यूपी के रहने वाले हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हुए हैं।

    सीआईए वन की पुलिस टीम और दो बदमाशों के बीच शहर के बिशनगढ़ रोड पर रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में सीआईए प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को एक गोली छूते हुए निकली व दोनों बदमाशों यूपी के बागपत के रोहित और मेरठ के गांव हस्तिनापुर के मिथुन की बाईं टांग में गोली लगी।

    Haryana: कुरुक्षेत्र में रातभर चली गोलियों की गूंज, पुलिस मुठभेड़ में यूपी के दो बदमाश घायल होकर गिरफ्तार

    दोनों को पुलिस ने दबोच कर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया है। सीआईए वन के प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक पर हथियारों के साथ घूम रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की और कीर्ति नगर से बिशनगढ़ गांव की ओर बढ़ी। वहां बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने और तलाशी लेने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी।

    पुलिस को उनके पास से दो अवैध रूप से तैयार देशी कट्टे, दो-दो जिंदा राउंड व घटनास्थल से दो खोल बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस दोनों बदमाशों के अपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

  • Gurugram का खौफनाक मामला, पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर फरार हुआ

    Gurugram का खौफनाक मामला, पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर फरार हुआ

    Gurugram: गुड़गांव के नाहरपुर गांव में पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी के बीच एक विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने अपनी पत्नी के सिर पर चोट मारी और फिर उसे गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

    प्रेम विवाह और रहन-सहन का विवरण

    मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतका उत्तराखंड के निवासी थे। दोनों की शादी एक साल पहले प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। दंपति नाहरपुर गांव के मनसर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, लेकिन इस बार विवाद ने हत्या का रूप ले लिया।

    Gurugram का खौफनाक मामला, पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर फरार हुआ

    पुलिस जांच और एफआईआर

    हत्या की जानकारी मृतका के मामा की शिकायत पर पुलिस को मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की कड़ी पूछताछ की, जिससे हत्याकांड का सच सामने आया। पूछताछ में आरोपी ने कुछ घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

    अदालत में पेशी और आगे की कार्रवाई

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश करने की तैयारी की है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं को उजागर किया जाएगा। आरोपी की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही पूरे मामले का निष्कर्ष सामने आएगा।

  • Haryana: हिसार में पिता पर 14 साल की बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोप, गिरफ्तार

    Haryana: हिसार में पिता पर 14 साल की बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोप, गिरफ्तार

    Haryana के हिसार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता पर अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

    मां की शिकायत पर हुई कार्रवाई

    मामले की शिकायत करते हुए मां ने बताया कि वह पिछले 7-8 साल से तलाक के केस के चलते पति से अलग रह रही है। उनके दो बच्चे 14 साल की बेटी और 15 साल का बेटा है जो पहले उनके पास पढ़ाई कर रहे थे। पति ने बार-बार फोन कर बच्चों को अपने पास बुलाया और पढ़ाने का वादा किया। महिला ने पति की बहन के भरोसे पर दोनों बच्चों को बरवाला भेज दिया। 31 जुलाई को बेटी वापस हिसार लौटी और मां को बताया कि पिता रात में अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था और प्राइवेट पार्ट्स के साथ गलत हरकतें कीं।

    Haryana: हिसार में पिता पर 14 साल की बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोप, गिरफ्तार

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    महिला की शिकायत पर बरवाला पुलिस ने 1 अगस्त को आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 सहित भारतीय दंड संहिता की धारा 7(2), 64(2)(एफ), और 65(1) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी ऐसी हरकतें की थीं।

    आरोपी को जेल भेजा गया

    फिलहाल आरोपी जेल में है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत जुटाने में लगी हुई है ताकि उसे कड़ी सजा दिलाई जा सके। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है।

  • Haryana News: झज्जर में लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, मां और बेटा गिरफ्तार

    Haryana News: झज्जर में लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, मां और बेटा गिरफ्तार

    Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अवैध लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस कार्रवाई में मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे थे। खास बात यह है कि महिला खुद को बीएएमएस डॉक्टर बताकर भ्रूण लिंग परीक्षण करवा रही थी और इसके साथ-साथ अवैध गर्भपात का काम भी संचालित कर रही थी। हालांकि, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य ऑपरेटर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

    इस गिरोह का पर्दाफाश एक विशेष ट्रैकिंग सिस्टम की सहायता से किया गया, जिसे हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने गर्भपात और लिंग जांच जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से शुरू किया है। इसी सिस्टम की जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई, जिससे इस अवैध केंद्र का खुलासा हुआ। इस कार्रवाई ने जिलेभर में हड़कंप मचा दिया है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है।

    मौके से मिले जांच उपकरण और पीएनडीटी किट, अदालत ने दी पुलिस रिमांड

    स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी टीम को मौके से पीएनडीटी (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques) किट और अन्य मेडिकल उपकरण मिले हैं, जिनका इस्तेमाल भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए किया जाता था। पुलिस ने इन साक्ष्यों के आधार पर मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, ताकि उनसे पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों का भी खुलासा किया जा सके।

    Haryana News: झज्जर में लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, मां और बेटा गिरफ्तार

    पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। यह गिरोह कितने समय से सक्रिय था, कितने मामलों में लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात किए गए, और इसके पीछे कौन-कौन से लोग हैं — इन सभी पहलुओं की जांच अब शुरू हो चुकी है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस गिरोह में शामिल अन्य लोग भी जल्द गिरफ्त में आ सकते हैं।

    स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रैकिंग सिस्टम से मिला सुराग

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात को रोकने के लिए एक सशक्त ट्रैकिंग प्रणाली विकसित की है। इसी सिस्टम के जरिए शक के आधार पर झज्जर में उक्त स्थान की निगरानी की जा रही थी। जैसे ही पर्याप्त साक्ष्य मिले, विभाग ने पुलिस की मदद से संयुक्त छापेमारी की और गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा गया।

    विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अवैध क्लीनिक न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं, बल्कि समाज में लिंग असमानता और महिला भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराधों को बढ़ावा देते हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि समाज में एक सशक्त संदेश जाए और भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने से पहले दस बार सोचे।

    भ्रूण हत्या के खिलाफ राज्य की मुहिम को मिली बड़ी सफलता

    हरियाणा जैसे राज्य में, जहां लिंगानुपात लंबे समय से चिंता का विषय रहा है, ऐसे मामलों का खुलासा होना और त्वरित कार्रवाई होना सरकार की इच्छाशक्ति को दर्शाता है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसी योजनाओं को सफल बनाने के लिए ज़रूरी है कि लिंग जांच और भ्रूण हत्या जैसे अपराधों पर कठोर अंकुश लगाया जाए।

    यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि सरकार केवल योजनाओं की घोषणा ही नहीं कर रही, बल्कि जमीन पर उसका क्रियान्वयन भी कर रही है। झज्जर में सामने आया यह मामला भले ही चौंकाने वाला हो, लेकिन इससे प्रेरित होकर अन्य जिलों में भी ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने की ज़रूरत है। अब देखने वाली बात यह होगी कि फरार मुख्य आरोपी कब तक पुलिस की पकड़ में आता है और क्या इस गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क का भी खुलासा होता है।

  • Gurugram Crime: गुरुग्राम का गैंगस्टर जिम ट्रेनर निकला हमलावर! युवक की आंख में घोंपा चाकू

    Gurugram Crime: गुरुग्राम का गैंगस्टर जिम ट्रेनर निकला हमलावर! युवक की आंख में घोंपा चाकू

    Gurugram Crime: गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान मामूली बहस ने खतरनाक मोड़ ले लिया। नाथूपुर इलाके में एक युवक के घर में पार्टी चल रही थी। तभी पास ही रहने वाला युवक नवीन भी वहां आ गया। अचानक उसने वहां मौजूद लोगों से गाली-गलौज शुरू कर दी जिससे माहौल बिगड़ने लगा।

    समझाने पर भड़का आरोपी, आंख में घोंपा चाकू

    पुलिस के मुताबिक जब पार्टी में मौजूद एक युवक ने नवीन को समझाने की कोशिश की तो वह बुरी तरह भड़क गया। नवीन ने अपनी जेब से चाकू जैसा तेजधार हथियार निकाला और युवक की आंख पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से पार्टी का माहौल दहशत में बदल गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

    Gurugram Crime: गुरुग्राम का गैंगस्टर जिम ट्रेनर निकला हमलावर! युवक की आंख में घोंपा चाकू

    अस्पताल से मिली पुलिस को सूचना

    घटना के बाद घायल युवक को उसके दोस्तों ने गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल से पुलिस को इस हमले की सूचना दी गई। नाथूपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक का बयान दर्ज किया। उसने बताया कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से हमला किया और अस्पताल ले जाते समय उसके साथियों ने फिर से धमकी दी।

    आरोपी पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नवीन पहले भी चार आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। वह नाथूपुर इलाके में एक जिम चलाता है और अपने दबंग स्वभाव के लिए बदनाम है। एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है और उसके बताए स्थान से चाकू भी बरामद हो गया है।

    सीसीटीवी फुटेज और गवाहों की जांच जारी

    पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद आरोपी को खोज निकालने में सफलता हासिल की और उसे जिला अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पार्टी में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। नाथूपुर और आसपास के इलाकों में इस वारदात के बाद से खौफ का माहौल बना हुआ है।

  • Haryana: पिता से माफी दिलवाने की रंजिश में 7 साल के आशीष की हत्या, नाबालिग का सनसनीखेज इकबाल

    Haryana: पिता से माफी दिलवाने की रंजिश में 7 साल के आशीष की हत्या, नाबालिग का सनसनीखेज इकबाल

    Haryana: गुरुग्राम के केएमपी एक्सप्रेसवे के पास बिलासपुर थाना क्षेत्र के कलवाड़ी गांव के पास रविवार सुबह सात साल के आशीष की हत्या के मामले में रविवार रात पकड़े गए किशोर आरोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय आरोपी ने बताया कि आशीष ने उसके द्वारा चोरी किए गए मोबाइल फोन की जानकारी अपने पिता को दे दी थी, जिससे उसे और उसके पिता को सबके सामने माफी मांगनी पड़ी थी। इसी रंजिश में आरोपी ने आशीष की बेरहमी से हत्या की योजना बनाई और उसे खेल के बहाने घर से दूर ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

    खेल के बहाने तीन किलोमीटर दूर ले जाकर की हत्या

    पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने दो महीने पहले आशीष के पिता का मोबाइल फोन चुराया था, जिसकी जानकारी आशीष ने अपने पिता कमल को दे दी थी। इस पर आरोपी और उसके पिता को आशीष के घर जाकर माफी मांगनी पड़ी थी, जहां कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। इसके बाद से आरोपी के मन में आशीष और उसके परिवार के प्रति बदले की भावना घर कर गई थी। शनिवार रात आरोपी ने हत्या की साजिश रची और घर से कैंची लेकर आशीष को खेलने के बहाने अपने साथ ले गया। वह आशीष को घर से करीब तीन किलोमीटर दूर झाड़ियों में ले गया और वहां उस पर कैंची से 18 से ज्यादा वार कर उसकी हत्या कर दी।

    Haryana: पिता से माफी दिलवाने की रंजिश में 7 साल के आशीष की हत्या, नाबालिग का सनसनीखेज इकबाल

    हत्या के बाद आरोपी ने की परिवार के साथ तलाश की नाटकबाजी

    आरोपी ने आशीष की हत्या करने के बाद खुद को निर्दोष दिखाने के लिए रात में परिवार वालों के साथ बच्चे की तलाश में नाटक भी किया। शनिवार शाम सात बजे जब आशीष के पिता कमल ड्यूटी पर गए, उस समय आशीष आरोपी के साथ घर के बाहर बैठा था। रात आठ बजे जब मां माया घर लौटी, तो आशीष घर पर नहीं मिला। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। रविवार सुबह नौ बजे कलवाड़ी गांव के पास झाड़ियों में खून से सना आशीष का शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पिता की ओर से संदेह जताने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, जिसने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया।

    किशोर न्यायालय ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा

    पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त छोटी कैंची बरामद कर ली है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, हत्या के मामले में जांच जारी है और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। सोमवार दोपहर आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। आशीष का परिवार मूल रूप से अलवर, राजस्थान के पलकारी गांव का निवासी है। आशीष के माता-पिता दोनों पथरेड़ी में एक डिलीवरी कंपनी में काम करते हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद गांव और इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जा सके।

  • Haryana Crime: शादी के वादे की आड़ में बना हैवान! युवती से रेप और 15 लाख की ठगी का खुलासा

    Haryana Crime: शादी के वादे की आड़ में बना हैवान! युवती से रेप और 15 लाख की ठगी का खुलासा

    Haryana Crime: जींद जिले की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2019 में उसकी मुलाकात शास्त्री नगर निवासी अमित से बाजार में हुई थी। अमित ने खुद को एक नामी हुंडई एजेंसी का मैनेजर बताया। युवती उस वक्त नौकरी की तलाश में थी। ऐसे में जब अमित ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया तो वह उसकी बातों में आ गई और संपर्क में रहने लगी।

    विश्वास का फायदा: शादी का वादा और यौन शोषण

    12 नवंबर 2019 को अमित पीड़िता के घर पहुंचा जब वह अकेली थी। उसने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और जल्द ही उसकी नौकरी भी लगवा देगा। उसी दिन उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी और नौकरी का वादा करता रहा और बार-बार उसके साथ संबंध बनाता रहा। पीड़िता को शुरू में सब कुछ सही लगा क्योंकि अमित ने भरोसे की दीवार खड़ी कर दी थी।

    Haryana Crime: शादी के वादे की आड़ में बना हैवान! युवती से रेप और 15 लाख की ठगी का खुलासा

     सच्चाई का खुलासा: अमित पहले से था शादीशुदा

    2024 में अमित के एक दोस्त ने पीड़िता को बताया कि अमित पहले से शादीशुदा है। इस बात ने युवती को झकझोर दिया। जब उसने इस बारे में अमित से पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कुछ समय बाद अमित ने उससे बातचीत बंद कर दी और सभी संपर्क तोड़ दिए। युवती को समझ आ गया कि उसके साथ सिर्फ धोखा हुआ है।

    लोन का जाल: नाम पर लिया 15 लाख का कर्ज

    इतना ही नहीं अमित ने युवती के नाम पर एक क्रेडिट कार्ड बनवा लिया और 15 लाख रुपये का लोन भी ले लिया। उसने यह पैसा खुद इस्तेमाल किया और युवती को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। जब पीड़िता को यह बात पता चली तो वह पूरी तरह टूट गई। उसके साथ न सिर्फ भावनात्मक और शारीरिक शोषण हुआ बल्कि आर्थिक धोखाधड़ी भी की गई।

    कानून का दरवाजा: पुलिस ने दर्ज किया मामला

    युवती ने आखिरकार शहर थाना नरवाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अमित के खिलाफ रेप, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

  • Haryana Crime: जींद में खेतों से मिला युवक का शव! गले पर निशान और शरीर पर घसीटने के संकेत, हत्या की आशंका

    Haryana Crime: जींद में खेतों से मिला युवक का शव! गले पर निशान और शरीर पर घसीटने के संकेत, हत्या की आशंका

    Haryana Crime: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बुढ़ाखेड़ा गांव के पास खेतों में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की स्थिति देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत सामान्य नहीं बल्कि साजिशन हो सकती है।

    गले पर दबाव और घसीटने के निशान से गहरा हुआ शक

    पुलिस ने जब शव की जांच की तो पाया कि मृतक के गले पर दबाने के निशान हैं और शरीर को खेत में घसीटा गया है। इससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है। शुरुआती जांच में कोई पहचान पत्र या मोबाइल भी नहीं मिला जिससे मृतक की पहचान हो सके। हालांकि, मृतक के हाथ पर ‘सुरेश’ नाम गुदा हुआ है जो शायद उसकी पहचान में मदद कर सकता है।

    Haryana Crime: जींद में खेतों से मिला युवक का शव! गले पर निशान और शरीर पर घसीटने के संकेत, हत्या की आशंका

    पुलिस कर रही है हत्या की एंगल से जांच

    घटनास्थल पर पहुंचे जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र धनखड़ ने बताया कि पूरे मामले की जांच हत्या के एंगल से की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के गांवों में पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है कि कहीं किसी लड़के की गुमशुदगी तो दर्ज नहीं हुई है।

    मृतक की पहचान की कोशिश जारी

    अब पुलिस का फोकस मृतक की पहचान करने पर है। ‘सुरेश’ नाम का टैटू उसकी पहचान में अहम कड़ी बन सकता है। पुलिस आसपास के थानों और जिलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट से मेल कराने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया और लोकल ग्रुप्स की मदद से भी तस्वीरें साझा की जा रही हैं ताकि किसी को मृतक की पहचान हो सके।

    गांव में दहशत, लोगों में डर का माहौल

    इस घटना के बाद बुढ़ाखेड़ा गांव और आसपास के इलाके में डर और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी नजदीकी में हत्या की घटना पहले कभी नहीं हुई। लोग अपने बच्चों और घर के सदस्यों को लेकर चिंतित हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस पर टिकी हैं कि जल्द से जल्द इस मामले से पर्दा उठाया जाए।

  • Haryana Crime: मोबाइल के झगड़े में दोस्त बना कातिल, पांचवीं मंजिल से धक्का देकर ली जान

    Haryana Crime: मोबाइल के झगड़े में दोस्त बना कातिल, पांचवीं मंजिल से धक्का देकर ली जान

    Haryana Crime: हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक को उसके ही दोस्त ने पांचवीं मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोबाइल फोन खो जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी झगड़े के चलते यह हत्या की गई।

    सिर्फ 15 दिन पहले आया था दिल्ली

    पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी आकाश पाठक के रूप में हुई है। आकाश करीब 15 दिन पहले ही काम के सिलसिले में दिल्ली आया था और वह गुरुग्राम के बस कुशला गांव में किराए पर अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। उसका सपना था कि वह दिल्ली में कुछ अच्छा काम ढूंढे और अपने परिवार की मदद करे। लेकिन उसकी जिंदगी अचानक एक छोटी सी बहस की भेंट चढ़ गई।

    मामूली विवाद बना मौत की वजह

    पुलिस के अनुसार जिस आरोपी ने आकाश को मौत के घाट उतारा, उसका नाम कनहैया उर्फ प्रशांत है और वह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आकाश और कनहैया के बीच मोबाइल फोन के खोने को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कनहैया ने आकाश को बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से धक्का दे दिया। नीचे गिरते ही आकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

    Haryana Crime: मोबाइल के झगड़े में दोस्त बना कातिल, पांचवीं मंजिल से धक्का देकर ली जान

    परिवार को बताया गया था हादसा

    घटना की जानकारी सबसे पहले मृतक के चचेरे भाई को मिली थी। जैसे ही उसे इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिली, वह अपने परिवार के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा। शुरुआत में परिजनों को बताया गया कि आकाश की मौत छत से गिरने की वजह से हुई है। लेकिन कुछ देर बाद परिवार को यह सच्चाई पता चली कि यह एक हादसा नहीं बल्कि हत्या थी, और वह भी उसके ही दोस्त के हाथों।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    मामले में मृतक के चचेरे भाई ने आईएमटी मानेसर थाने में हत्या की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कनहैया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर उसने आकाश को छत से धक्का दे दिया। पुलिस फिलहाल इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसमें और कोई शामिल तो नहीं है।

    एक छोटी सी बहस ने छीन ली एक ज़िंदगी

    यह घटना न केवल एक हत्या का मामला है बल्कि यह एक चेतावनी भी है कि कैसे मामूली से विवाद भी हिंसा में तब्दील हो सकते हैं। एक दोस्ती जो साथ रहने और सपने संजोने की जगह होनी चाहिए थी, वह मौत का कारण बन गई। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी नशे में था या उसके पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग यह सोचने पर मजबूर हैं कि अब किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं किया जा सकता।