Tag: Haryana Flood News

  • Bhupendra Singh Hooda का बड़ा आरोप– हरियाणा डूबा, सरकार सोई! 5200 गांव तबाह, अब चाहिए केंद्र से खास पैकेज

    Bhupendra Singh Hooda का बड़ा आरोप– हरियाणा डूबा, सरकार सोई! 5200 गांव तबाह, अब चाहिए केंद्र से खास पैकेज

    चंडीगढ़, 9 सितंबर । पूर्व मुख्यमंत्री Bhupendra Singh Hooda ने कहा है कि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने जिस तरह बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। प्रति एकड़ मात्र 7 से 15 हजार मुआवजे के ऐलान किसानों के साथ भद्दा मजाक है। क्योंकि किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। उन्हें प्रति एकड़ करीब 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आने वाली फसल के होने की भी उम्मीद नजर नहीं आती। यानी किसानों को पूरे दो सीजन का घाटा हुआ है। बावजूद इसके सरकार खाद के खर्च से भी कम मुआवजे का ऐलान कर रही है। किसानों को कम से कम 50-60 प्रति एकड़ मुआवजा मिलना चाहिए।

    हुड्डा आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि बाढ़ के चलते किसानों की 14 लाख एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। हजारों मकान में दरारें आई हैं। दुकानें, इमारतें व अन्य प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोगों को भारी आर्थिक चोट पहुंची है। इन सबकी भरपाई के लिए उचित मुआवजे की आवश्यकता है, जिसके लिए केंद्र सरकार को हरियाणा के लिए विशेष राहत पैकेज देने का ऐलान करना चाहिए।

    Bhupendra Singh Hooda का बड़ा आरोप– हरियाणा डूबा, सरकार सोई! 5200 गांव तबाह, अब चाहिए केंद्र से खास पैकेज

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि उन्होंने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। आधे हरियाणा की स्थिति भयावह बनी हुई है। बावजूद इसके दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा को बाढ़ प्रभावित स्टेट घोषित नहीं किया है। जबकि प्रदेश सरकार को इसे बाढ़ प्रभावित घोषित करके, केंद्र से पैकेज की मांग करनी चाहिए थी। क्योंकि राज्य के 5200 गांव बाढ़ से प्रभावित है। चौधरी उदयभान ने भी इस मांग को दोहराते हुए प्रदेश सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की।

    हुड्डा ने कहा कि सरकार को पोर्टल का चक्कर छोड़कर तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों तक आर्थिक मदद पहुंचानी चाहिए। क्योंकि पराली जलाने पर केस दर्ज करने वाली सरकार सेटेलाइड इमेज का सहारा लेती है। लेकिन जब बाढ़, बीमारी व दूसरी आपदा की बात आती है तो किसानों को पोर्टल के हवाले कर दिया जाता है। बीजेपी ने पोर्टल को अपनी जिम्मेदारी से भागने और मुआवजे में देरी का जरिया बना लिया है।

  • Haryana News: प्रदेश भाजपा की बड़ी बैठक मंगलवार को, बाढ़ राहत कार्यों और सेवा पखवाड़े को लेकर होगी चर्चा

    Haryana News: प्रदेश भाजपा की बड़ी बैठक मंगलवार को, बाढ़ राहत कार्यों और सेवा पखवाड़े को लेकर होगी चर्चा

    Haryana News: भाजपा को यूं ही पार्टी विद डिफरेंट नहीं कहा जाता। वह संकट में भी अवसर खोजने का काम करती है। हरियाणा में बाढ़ की स्थिति काफी खराब है लेकिन पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की फौज को जनता के बीच उतारकर लोगों के बीच बने रहने को कहा है ताकि बाढ़ पीड़ित इस बात को समझें कि भाजपा के कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।

    प्रदेश भाजपा की एक बड़ी व अहम बैठक मंगलवार को पंचकूला में होगी। बैठक में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा, सेवा पखवाड़ा की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ पार्टी संगठन के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

    पंचकूला की यह बैठक हरियाणा बीजेपी के लिए राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर अहम साबित होने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जहां बाढ़ और किसानों की समस्याओं पर गंभीरता दिखाएंगे, वहीं सेवा पखवाड़ा के जरिए पार्टी जनता के बीच सेवा और जनकल्याण का संदेश लेकर जाएगी।

    बैठक में बीजेपी के सभी मंत्री-विधायक, जिल प्रभारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और 2024 विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा बीजेपी प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौ़ली और संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।

    Haryana News: प्रदेश भाजपा की बड़ी बैठक मंगलवार को, बाढ़ राहत कार्यों और सेवा पखवाड़े को लेकर होगी चर्चा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा करना और जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाना है। इस बार हरियाणा में सेवा पखवाड़ा के दौरान कई विशेष आयोजन होंगे। इसके तहत स्वच्छता अभियान गांवों और शहरों में चलाया जाएगा। अस्पतालों में नए ब्लॉक और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उदघाटन होगा।

    स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। बच्चों और युवाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिताएं और सांसद खेल प्रतियोगिता होगी। डाक्यूमेंट्री फिल्मों के माध्यम से समाज को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश सरकार भी इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होगी। भाजपा ने भी प्रदेश व जिला के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इसमें भागीदार बनने के लिए यह बैठक बुलाई है। बैठक में उन्हें पूरो कार्यक्रम दिया जाएगा।

    सूत्रों का कहना है कि बैठक केवल मौजूदा हालात पर चर्चा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह संगठन और सरकार दोनों के तालमेल को और मजबूत करने का मंच भी बनेगी। जिलेवार रिपोर्ट लेकर कार्यकर्ताओं को फील्ड में और अधिक सक्रिय करने की योजना बनेगी। सेवा पखवाड़ा के जरिए पार्टी आमजन तक सीधी पहुंच बनाने का प्रयास करेगी।

  • Bhupendra Singh Hooda: बाढ़ से हुए नुकसान की गिरदावरी कर मुआवजा तुरंत दें और राहत कार्यों में सरकार तुरंत सक्रियता बढ़ाए

    Bhupendra Singh Hooda: बाढ़ से हुए नुकसान की गिरदावरी कर मुआवजा तुरंत दें और राहत कार्यों में सरकार तुरंत सक्रियता बढ़ाए

    जींद, 5 सितंबर । पूर्व मुख्यमंत्री Bhupendra Singh Hooda ने कहा है कि प्रदेश की बीजेपी सरकार द्वारा बाढ़ नियतंत्रण और राहत के लिए किए जा रहे कार्य अपर्याप्त हैं। लोगों की परेशानी और जान-माल के ख़तरे की गंभीरता को समझते हुए उसे अपनी सक्रियता बढ़ानी चाहिए। आज लगभग पूरा हरियाणा बाढ़ और जलभराव की चपेट में आ चुका है। गांव, खेत, गलियां, सड़कें, हाइवे और शहर सब जलमग्न हो गए हैं। तमाम प्रभावित लोग सरकारी मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं। सरकार को तुरंत विशेष गिरदावरी की प्रक्रिया शुरू करके, फसलों को हुए नुकसान का 100 प्रतिशत मुआवजा देना चाहिए। साथ ही मकानों व दुकानों को हुए नुकसान का मुआयना करके जल्द मुआवजे का ऐलान करना चाहिए।

    हुड्डा आज जींद में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वो पूरे हरियाणा से जानकारी एकत्र कर रहे हैं। आधे से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना के चलते हालात और बिगड़ने की आशंका है। इसलिए सरकार को जल निकासी और बाढ़ प्रभावित इलाकों में सहायता पहुंचाने के लिए पूरी मुस्तैदी दिखानी चाहिए।

    Bhupendra Singh Hooda: बाढ़ से हुए नुकसान की गिरदावरी कर मुआवजा तुरंत दें और राहत कार्यों में सरकार तुरंत सक्रियता बढ़ाए

    Bhupendra Singh Hooda ने कहा कि बाढ़ के लिए सिर्फ प्रकृति नहीं, बल्कि बीजेपी सरकार के घोटाले और निष्क्रियता भी दोषी है। क्योंकि लगातार इस सरकार द्वारा अमृत योजना, साफ-सफाई और सीवरेज व्यवस्था के मामलों में घोटाले किए जाते रहे। कैग की रिपोर्ट में भी कई अनियमितताओं के खुलासे हुए हैं। यही वजह है कि अब तमाम गांव से लेकर शहर तक, जल भराव व बाढ़ का सामना कर रहे हैं। क्योंकि ना सरकार ने समय रहते नहरों की सफाई करवाई और ना ही सीवरेज की।

    चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में कोर्सिज बंद होने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश के विश्वविद्यालयों में स्टाफ की 52 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं। यही वजह है कि प्रदेश के विश्वविद्यालय लगातर पिछड़ते जा रहे हैं। यह लगतार छठा साल है, जब हरियाणा की कोई भी यूनिवर्सिटी देश की टॉप-100 में जगह नहीं बना पाई है। कांग्रेस सरकार ने चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी का निर्माण जींद व आसपास के जिलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए किया था। लेकिन अब बीजेपी सरकार लगातार स्कूलों और कॉलेज-यूनिवर्सिटीज़ के कोर्सिज पर ताले लगा रही है।

    कानून व्यवस्था के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। ऐसा लगता है कि हरियाणा में सरकार नाम की चीज ही नहीं है। बढ़ते अपराध के चलते प्रदेस में कोई नया निवेश नहीं आ रहा। निवेश नहीं होने के चलते हरियाणा बेरोजगारी में नम्बर वन हो गया है। बेलगाम अपराध और बेरोजगारी, बीजेपी सरकार की बड़ी नाकामी साबित हो रही है।

  • बाढ़ से बेहाल हरियाणा, Bhupendra Singh Hooda ने सरकार को चेतावनी दी – जल निकासी में देरी, तो नुकसान का बोझ बढ़ेगा

    बाढ़ से बेहाल हरियाणा, Bhupendra Singh Hooda ने सरकार को चेतावनी दी – जल निकासी में देरी, तो नुकसान का बोझ बढ़ेगा

    चंडीगढ़, 4 सितंबर । पूर्व मुख्यमंत्री Bhupendra Singh Hooda ने कहा है कि पंजाब के बाद लगभग पूरा हरियाणा भी अब बाढ़ और जलभराव की चपेट में आ चुका है। गांव, खेत, गलियां, सड़कें, हाइवे और शहर सब जलमग्न हो गए हैं। तमाम प्रभावित लोग सरकारी मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं। सरकार को तुरंत विशेष गिरदावरी की प्रक्रिया शुरू करके, फसलों को हुए नुकसान का 100 प्रतिशत मुआवजा देना चाहिए। साथ ही मकानों व दुकानों को हुए नुकसान का मुआयना करके जल्द मुआवजे का ऐलान करना चाहिए। प्रदेश और केंद्र सरकार को सक्रिय होकर बाढ़ प्रभावित स्थानों पर राहत कार्य शुरू करना चाहिए। अबतक जो कार्य किए जा रहे हैं, वो नाकाफी हैं, जिसके चलते जलभराव लगातार बढ़ता जा रहा है।

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में कांग्रेस के तमाम नेता, कार्यकर्ता, विधायक और सांसद भी लगातार अपनी क्षमतानुसार राहत कार्यों में लगे हुए हैं। ऐसे में अधिकारियों को चाहिए कि जो भी जमीनी जानकारी कांग्रेसजन प्रशासन तक पहुंचाए, उसका तुरंत संज्ञान लेते हुए मुस्तैदी के साथ समाधान किया जाए।

    हुड्डा ने तमाम सक्षम लोगों से भी आगे आकर हाथ बंटाने की अपील की है। तमाम लोग आर्थिक या राहत सामग्री के तौर पर, जिस भी तरह की मदद बाढ़ पीड़ित लोगों को पहुंच सकें, जल्द से जल्द पहुंचानी चाहिए। मुश्किल की इस घड़ी में एक-दूसरे का साथ देना ही इंसानियत और भाईचारा है।

    बाढ़ से बेहाल हरियाणा, Bhupendra Singh Hooda ने सरकार को चेतावनी दी – जल निकासी में देरी, तो नुकसान का बोझ बढ़ेगा

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभवना है, जो चिंता बढ़ाने वाली है। इससे निपटने के लिए सरकार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में जल निकासी के लिए वाटर पंप, मोटर और जनरेटर की व्यवस्था कर देनी चाहिए। साथ ही लोगों के लिए खाने व पीने के पानी की सप्लाई सुनिश्चित करे और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की व्यवस्था की जाए।

    हुड्डा ने कहा कि इस जल प्रलय से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। उनकी फसलें, मकान और मवेशी तक डूब गए हैं। इंसानों के लिए खाने और मवेशियों के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में जरूरी है कि सरकार चारे व खाने का बंदोबस्त करने के साथ तुरंत किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे का ऐलान करे।

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित पंजाब के लिए भी मदद की मांग करी है। उन्होंने कहा है कि इस बाढ़ ने खेती-बाड़ी, मवेशी, मकान, दुकान और व्यापार सबकुछ तबाह कर दिया है। पंजाब में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रदेश और केंद्र की दोनों सरकारों को राहत कार्य और मुआवजे में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़नी चाहिए।

  • Haryana: भाजपा ने बाढ़ में संभाला मोर्चा, कार्यकर्ता निभाएंगे ग्राउंड रिपोर्टर की भूमिका, विधायक मंत्री और हारे हुए प्रत्याशी सीधे करेंगे एसडीएम से बात

    Haryana: भाजपा ने बाढ़ में संभाला मोर्चा, कार्यकर्ता निभाएंगे ग्राउंड रिपोर्टर की भूमिका, विधायक मंत्री और हारे हुए प्रत्याशी सीधे करेंगे एसडीएम से बात

    Haryana: बाढ़ और बारिश से बिगड़े हालात ने सरकार को अलर्ट मोड पर ला दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गंभीरता को देखते हुए अपना विदेश दौरा रद्द कर दिया और तुरंत नई रणनीति अपनाई। इसके तहत भाजपा ने अपने मंत्रियों, विधायकों और पिछले चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों को भी जनता के बीच भेज दिया है। ये सभी अब अपने-अपने हलकों में ‘ग्राउंड रिपोर्टर’ की भूमिका निभाते हुए सीधे मुख्यमंत्री को फील्ड से रिपोर्ट देंगे। सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि भाजपा संगठन भी इस समय पूरी तरह सक्रिय है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने 5 सितंबर को रोहतक के मंगल कमल कार्यालय में बैठक बुलाई है। इसमें सभी जिलाध्यक्ष और मोर्चों के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक का मकसद केवल बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा करना ही नहीं होगा, बल्कि यह भी तय किया जाएगा कि संगठन किस तरह से प्रशासन का सहयोग करे और राहत कार्यों में कार्यकर्ताओं को कैसे लगाया जाए।

    प्रदेशभर में पहली बार ऐसा हो रहा है कि पार्टी संगठन और सरकार ने मिलकर हर विधानसभा क्षेत्र में नेता को सक्रिय कर दिया है। इससे न केवल जनता की समस्या का त्वरित समाधान होगा बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही भी बढ़ेगी। हरियाणा में बाढ़ और बारिश से पैदा हुए हालात ने सरकार और संगठन दोनों को चुनौती दी है। लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिस तरह हर हलके में नेताओं को उतारा है, उससे स्पष्ट है कि वे बारिश की वजह से हुए नुकसान की भरपाई को लेकर भी तैयारी शुरू कर चुके हैं।

    माना जा रहा है कि भाजपा इस संकट को संगठनात्मक मजबूती का अवसर भी बना रही है। जब प्रत्याशी और विधायक जनता के बीच रहेंगे तो उनकी सीधी पकड़ मजबूत होगी। खासकर चुनाव हार चुके प्रत्याशियों के लिए यह मौका है कि वे अपनी सक्रियता और जनसंपर्क से जनता के बीच विश्वास कायम करें। जनता हमेशा याद रखती है कि संकट की घड़ी में कौन उसके साथ खड़ा था।

    Haryana: भाजपा ने बाढ़ में संभाला मोर्चा, कार्यकर्ता निभाएंगे ग्राउंड रिपोर्टर की भूमिका, विधायक मंत्री और हारे हुए प्रत्याशी सीधे करेंगे एसडीएम से बात

    ऐसे में भाजपा अपने नेताओं को दोहरी भूमिका में उतार रही है। एक तरफ राहत और दूसरी तरफ राजनीतिक जमीन मजबूत करने का प्रयास। प्रदेश के कई जिलों में हालात ज्यादा खराब हैं। गांवों में पानी भर जाने से लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। घरों में पानी घुस गया, पशुओं का चारा खराब हो गया और हजारों एकड़ फसल डूब गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि सबसे पहले प्रभावित गांवों में राहत पहुंचाई जाए।

    मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि हर प्रतिनिधि – चाहे वह मंत्री हो, विधायक हो या चुनाव हार चुका प्रत्याशी, अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच मौजूद रहेंगे। बृहस्पतिवार को कई हलकों में भाजपा प्रत्याशी और विधायक एसडीएम कार्यालयों पर पहुंचे। उन्होंने यहां लोगों की शिकायतें सुनीं और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जलभराव वाले इलाकों का दौरा कर खुद हालात का जायजा लिया। इस कवायद से जनता को यह संदेश देने की कोशिश है कि सरकार केवल फाइलों और बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की पीड़ा को सीधे सुन रही है।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि हर हलके का प्रतिनिधि बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान की पूरी जानकारी फील्ड से जुटाए। इसमें फसलें डूबने से लेकर गांवों में जलभराव, सड़कें टूटने, नालों की सफाई, बिजली और पानी की दिक्कत जैसी सभी समस्याएं शामिल होंगी। यह रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय में इसके आधार पर समीक्षा की जाएगी और जहां तुरंत कार्रवाई की जरूरत होगी, वहां विभागों को आदेश जारी होंगे। यानी अब कागज़ी रिपोर्ट के बजाय जमीनी हकीकत के आधार पर फैसले होंगे।

    भाजपा नेताओं की फील्ड मौजूदगी से अधिकारियों पर दबाव स्वतः बढ़ेगा। कोई भी अधिकारी हालात को कम करके नहीं दिखा सकेगा। विधायक और प्रत्याशी खुद जनता के बीच जाकर तस्वीर लेकर आएंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री सीधा विभागीय सचिवों और डीसी-एसडीएम से सवाल पूछेंगे। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह मॉडल अधिकारियों को ज्यादा जवाबदेह बनाएगा। आमतौर पर बाढ़ या आपदा में प्रशासन फाइलों पर ही रिपोर्ट आगे बढ़ा देता है, लेकिन इस बार जमीनी स्तर की जानकारी सरकार तक पहुंच रही है।

  • Haryana Weather: हरियाणा में आज भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा में सभी नदियां उफान पर, बिगड़ सकते हैं बाढ़ के हालात

    Haryana Weather: हरियाणा में आज भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा में सभी नदियां उफान पर, बिगड़ सकते हैं बाढ़ के हालात

    Haryana Weather: हरियाणा में मानसून अपनी विदाई पर है, लेकिन जाते-जाते इस बार जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग, चंडीगढ़ ने 3 और 4 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, गुरुग्राम, भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और झज्जर में तेज बारिश की संभावना है। इस कारण स्कूल-कॉलेजों को फिलहाल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। अभी यह आदेश 3 और 5 सितंबर तक के लिए हैं, लेकिन आवश्यक होने पर जिला उपायुक्त इसे आगे बढ़ा सकते हैं।

    नदियों का उफान और बाढ़ का खतरा

    राज्य की प्रमुख नदियां जैसे घग्गर, यमुना, सोम, टांगरी और भाखड़ा इस समय उफान पर हैं। तेज बारिश और नदियों के पानी की बढ़ती मात्रा के कारण हरियाणा के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। फिलहाल पूरे राज्य में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से स्थिति और बिगड़ सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से नदी के किनारे न जाने और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

    Haryana Weather: हरियाणा में आज भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा में सभी नदियां उफान पर, बिगड़ सकते हैं बाढ़ के हालात

    प्रशासन का हाई अलर्ट

    हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट मोड घोषित किया है। सभी फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां फिलहाल रद्द कर दी गई हैं और विशेष परिस्थितियों में केवल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को ही छुट्टी मंजूर करने का अधिकार दिया गया है। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए राहत और बचाव दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    नागरिकों के लिए सावधानियां

    राज्य प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी और नाले के पास न जाएं, वाहनों को जलभराव वाले इलाकों में न चलाएं और जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही, ग्रामीण इलाकों में लोगों से कहा गया है कि वे अपने जान-माल की सुरक्षा के लिए ऊँची जगहों पर रहें और आवश्यक सामान पहले से तैयार रखें। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मानसून का यह आखिरी दौर कई जिलों में भारी नुकसान पहुँचा सकता है, इसलिए सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।

  • Haryana Weather: भारी बारिश की चेतावनी, पंजाब-हरियाणा में स्कूलों में छुट्टी, रेल सेवाओं पर प्रभाव और एक बच्चे की मौत

    Haryana Weather: भारी बारिश की चेतावनी, पंजाब-हरियाणा में स्कूलों में छुट्टी, रेल सेवाओं पर प्रभाव और एक बच्चे की मौत

    Haryana Weather: मानसून का अंतिम दौर आ गया है। भादो महीने में भी सावन जैसी झड़ी लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी भारी बारिश के आसार हैं। आज प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की उम्मीद है वहीं अगले दो दिन गुरुवार और शुक्रवार को पूरे हरियाणा में तेज बारिश की संभावना है। पंजाब सरकार ने भारी बारिश की चेतावनी के बाद 5 दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं। इस बीच बहादुरगढ़ में एक बच्चे की खेलते समय करंट लगने से मौत हो गई।

    आज हरियाणा के अंबाला और यमुनानगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी हरियाणा में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन फिर भी कहा गया है कि कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार हैं। जींद, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बूंदाबांदी रहेगी।

    इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण रेलवे ने 18 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। दरअसल पंजाब के पठानकोट और हिमाचल के कंदरोड़ी रेलवे ट्रैक पर बने चक्की पुल के क्षतिग्रस्त होने से ये हालात बने हैं। इसके अलावा जम्मू तवी से श्री वैष्णो देवी कटरा स्टेशन और जम्मू तवी से बाड़ी ब्राह्मण डाउन लाइन पर भी बाढ़ का पानी आ गया।

    Haryana Weather: भारी बारिश की चेतावनी, पंजाब-हरियाणा में स्कूलों में छुट्टी, रेल सेवाओं पर प्रभाव और एक बच्चे की मौत

    हरियाणा में सबसे कम सिरसा में हुई बारिश प्रदेश में इस मानसून सीजन में 26 अगस्त तक औसतन 330.2 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 402 एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 22 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा यमुनानगर में 891.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे कम सिरसा में 195.1 एमएम बारिश हुई है। हालांकि भिवानी में 241.9 एमएम, कैथल में 257.9 एमएम, जींद में 277 एमएम बारिश भी कम ही है। इन चार जिलों में इस बार अभी तक मानसून मेहरबान नजर नहीं आया है।

    मंगलवार शाम 4 बजे बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र में विकास नगर में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। गली में खेल रहे 11 वर्षीय कृष को एक दुकान के शटर में आया करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।

    इधर पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 27 से 30 अगस्त तक राज्य के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके चलते यह फैसला लिया गया है। 31 अगस्त को रविवार है और इस दिन स्कूल बंद रहने वाला है। पंजाब में अब एक सितंबर को ही स्कूल खुलेंगे।

  • Haryana Weather: आज पूरे हरियाणा में झमाझम बारिश, पांच जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट, आज मध्य प्रदेश के पांच जिलों में बाढ़ का खतरा

    Haryana Weather: आज पूरे हरियाणा में झमाझम बारिश, पांच जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट, आज मध्य प्रदेश के पांच जिलों में बाढ़ का खतरा

    Haryana Weather: आज से एक बार फिर पूरे हरियाणा में मानसून एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि बाकी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आज पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना बन रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली में भी आज बारिश की संभावना है।

    हरियाणा में आज जिन 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है उनमें अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद में यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना जताई है।

    भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 22 अगस्त तक औसतन 312.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 342.4 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 831.7 और महेंद्रगढ़ में 566.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 162.1 और कैथल में 174.5 एमएम हुई।

    Haryana Weather: आज पूरे हरियाणा में झमाझम बारिश, पांच जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट, आज मध्य प्रदेश के पांच जिलों में बाढ़ का खतरा

    शुक्रवार की रात 9 बजे हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर 36822 क्यूसेक दर्ज किया गया। जिसमें से यमुना नदी में 22302 क्यूसेक, पश्चिमी यमुना नहर में 13010 क्यूसेक और उत्तर प्रदेश को 1510 क्यूसेक पानी की सप्लाई दी गई। आपको बता दें कि अब धीरे-धीरे यमुना का जलस्तर घट रहा है।

    कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी के गेज रीडर रविंद्र कुमार ने बताया कि अभी मारकंडा नदी में करीब 3 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। हिमाचल प्रदेश के काला अंब में बारिश की वजह से नदी में करीब 5 हजार क्यूसेक पानी और आने की संभावना है।

    मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर और गाजीपुर जिले में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

    मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश के श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मंदसौर, रतलाम और आगर मालवा जिलों में अचानक बाढ़ की स्थिति निर्मित होने का खतरा जताया है। यहां शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। अगले 24 घंटे इन इलाकों में जोरदार बारिश का अनुमान हैं।