Tag: Haryana forecast

  • Haryana Weather: मौसम विभाग का अनुमान, सितंबर के साथ खत्म हो जाएगी हरियाणा में गर्मी

    Haryana Weather: मौसम विभाग का अनुमान, सितंबर के साथ खत्म हो जाएगी हरियाणा में गर्मी

    Haryana Weather: हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ के अनुसार बीती रात से बंगाल की खाड़ी व राजस्थान के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सकुर्लेशन बना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इससे दिन में तापमान 30 से 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। 29 सितंबर को हरियाणा में मौसम अच्छा रहेगा। दिन का तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा, जबकि रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा। इस दिन आसमान में हल्की बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

    भारत मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दिल्ली में 29 सितंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर में 30 सितंबर और एक अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक रह सकता है।

    Haryana Weather: मौसम विभाग का अनुमान, सितंबर के साथ खत्म हो जाएगी हरियाणा में गर्मी

    हरियाणा में सितंबर का महीना जहां गुलाबी ठंड की दस्तक के लिए जाना जाता है, वहीं इस बार गर्मी ने ऐसा तांडव मचाया है कि लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। हरियाणा में आज से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। अब से रातें ठंडी होगी ओर पहाड़ों की तरफ से आने वाली उत्तर पश्चिम हवाओं के कारण रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है। करनाल और पलवल में सबसे ज्यादा 37.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात को महेंद्रगढ़ में सबसे कम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का स्मॉग नजर आया है, जिन क्षेत्रों में ज्यादा बारिश हुई है, वहां ओस के साथ धुआं मिलने से स्मॉग की चादर सी नजर आने लगी है। अंबाला में सुबह के समय हल्की स्मॉग की चादर सी दिखने लगी है। लोगों को गर्मी से राहत मिलने की अब उम्मीद नजर आ रही है।

    30 सितंबर को मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दिन के समय तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जो लगभग 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इस दिन हल्की बारिश की संभावना है। 1 अक्टूबर को हरियाणा में मौसम और भी ठंडा हो जाएगा। दिन का तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवा चलने की संभावना है।

  • Haryana Weather: आज पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बूंदाबांदी, दिन में लोगों को परेशान करेगी गर्मी

    Haryana Weather: आज पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बूंदाबांदी, दिन में लोगों को परेशान करेगी गर्मी

    Haryana Weather: हरियाणा में लगातार बदल रहे मौसम के बीच आज सोमवार को तीन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बूंदाबांदी होगी। बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश भर में बारिश का दौर रूकने के बाद दिन के समय फिर से गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने लगा है। जिससे लोगों को दिन के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    मौसम विभाग का मानना है कि हरियाणा में तापमान आज 36°C तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25°C से 27°C के बीच रहने की संभावना है। प्रदेश में हवा की गति 5-17 किमी/घंटा हो सकती है। आर्द्रता का स्तर 61-85% के बीच रहने की संभावना है।
    फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

    Haryana Weather: आज पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बूंदाबांदी, दिन में लोगों को परेशान करेगी गर्मी

    कल मंगलवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में अधिकतर एरिया में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में कुछ एरिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मौसम साफ रहेगा।

    मंगलवार शाम को एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होने की उम्मीद की जा रही है और उसके बाद प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग का मानना है कि हरियाणा से मानसून 22 सितंबर को विदा हो जाएगा, लेकिन उसके बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है।

  • Haryana Weather: आ गई तारीख कब विदा होगा मानसून, आज भी हरियाणा के आठ जिलों में बारिश की संभावना

    Haryana Weather: आ गई तारीख कब विदा होगा मानसून, आज भी हरियाणा के आठ जिलों में बारिश की संभावना

    Haryana Weather: हरियाणा से मानसून के विदा होने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा से मानसून 22 सितंबर को विदा हो जाएगा। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के आठ जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। IMD चंडीगढ़ के अनुसार, रविवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में कुछ एरिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

    मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर के आसपास हरियाणा से मानसून की रवानगी हो जाएगी। इस बार मानसून पिछले साल की तुलना में 10 दिन पहले विदा हो जाएगा। इससे पहले राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना कि मानसून की रवानगी के बाद भी बारिश हुई तो इस बार सर्दी की दस्तक समय से पहले हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 से 17 सितंबर के बीच पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न हवा का दबाव क्षेत्र भी बनेगा। इसके प्रभाव से 17 से 19 सितंबर के बीच हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

    Haryana Weather: आ गई तारीख कब विदा होगा मानसून, आज भी हरियाणा के आठ जिलों में बारिश की संभावना

    इसके बाद मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। इसकी शुरुआत राजस्थान से होगी है। राजस्थान से मानसून की रवानगी 17 सितंबर के आसपास होने वाली है। पिछले साल हरियाणा में मानसून की विदाई दो अक्तूबर को हुई थी।

    उल्लेखनीय है कि हरियाणा में इस बार मानसून की बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है। राज्य में अब तक 564.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है जो सामान्य से 42 फीसदी अधिक है। मानसून सीजन में हुई बारिश ने इस बार 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 17 से 19 सितंबर के बीच बारिश के आसार दिख रहे हैं। उसके बाद मानसून हरियाणा से चला जाएगा। उन्होंने बताया कि मानसून के चले जाने के बाद मौसमी सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं। इनकी वजह से बारिश हुई तो सर्दी की दस्तक जल्द हो सकती है। वहीं, हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 22 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई होगी।

    भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह लाठर ने बताया कि जलभराव से धान की अगेती फसल को पहले से ही 15-20 फीसदी नुकसान हो चुका है। यदि अब बारिश हुई तो जो फसल पक गई है उसे भी 10-15 फीसदी नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना है।

  • Haryana Weather: दक्षिण हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना, बाकी हरियाणा में छिटपुट बारिश, 6 तारीख से कमजोर हो जाएगा मानसून

    Haryana Weather: दक्षिण हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना, बाकी हरियाणा में छिटपुट बारिश, 6 तारीख से कमजोर हो जाएगा मानसून

    Haryana Weather: हरियाणा में हो रही भारी बारिश और पहाड़ों से नदियों से आ रहे पानी ने हरियाणा की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा में इस मानसून सीजन सामान्य से 47 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस सबके बीच आज के लिए मौसम विभाग ने दक्षिण हरियाणा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में आज तेज बारिश की संभावना है। बाकी हरियाणा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

    कुरुक्षेत्र में घग्गर और मारकंडा नदी का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस चुका है। सिरसा में भी घग्गर ने फसल बर्बाद की। वहीं, अंबाला में टांगरी नदी का पानी आसपास की कॉलोनियों में भर गया, जिससे लोगों ने बेघरों की तरह सड़कों पर रात गुजारी। प्रशासन ने धर्मशालाओं का इंतजाम किया था, लेकिन दूर होने के चलते लोग गए ही नहीं।

    Haryana Weather: दक्षिण हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना, बाकी हरियाणा में छिटपुट बारिश, 6 तारीख से कमजोर हो जाएगा मानसून

    मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार 5 सितंबर को भी प्रदेश में अधिकांश इलाकों में बारिश होगी लेकिन 6 सितंबर से मानसून कमजोर होने लगेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे सितंबर माह में बीच-बीच में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। बुधवार को हरियाणा का अधिकांश भागों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई है।

    प्रदेश के आठ जिलों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है जबकि हरियाणा के 6 जिलों के 200 गांव को छूकर निकलने वाली यमुना के उफान को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट रखा गया है। बता दें कि यमुना नदी हरियाणा में करीब 320 किलोमीटर का सफर तय करती है। यह यमुनानगर से शुरू होकर करनाल, पानीपत, सोनीपत के रास्ते फरीदाबाद-पलवल तक जाती है।

  • Haryana Weather: हरियाणा में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद, कल फिर प्रदेश में बरसेंगे बादल, उत्तराखंड समेत देश के कई भागों में मानसून की आज भी तेज बारिश

    Haryana Weather: हरियाणा में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद, कल फिर प्रदेश में बरसेंगे बादल, उत्तराखंड समेत देश के कई भागों में मानसून की आज भी तेज बारिश

    Haryana Weather: मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के 13 जिलों पंचकूला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आज कहीं भी हरियाणा में भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त से प्रदेश में तेज बारिश होगी जो 3 दिन जारी रहेगी। प्रदेश में इस सीजन सामान्य से अधिक बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में, जबकि सिरसा में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है।

    बुधवार को झज्जर, चरखी दादरी, कैथल और सोनीपत में करंट लगने से एक बच्चे समेत 4 की मौत हो गई। वहीं, गुरुग्राम के बादशाहपुर में घर की छत गिरने से दंपती दब गया, जिसमें महिला की मौत हो गई। फरीदाबाद में भी पानी भरे गड्ढे में बाइक सवार गिरकर डूब गया। हालांकि, उसे लोगों ने बचा लिया।

    मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर मौसम साफ रहने के बाद कल फिर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनेगी। शुक्रवार को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल और कुरूक्षेत्र में तेज बारिश की संभावना है।

    Haryana Weather: हरियाणा में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद, कल फिर प्रदेश में बरसेंगे बादल, उत्तराखंड समेत देश के कई भागों में मानसून की आज भी तेज बारिश

    उत्तराखंड में आज बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इन तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए चमोली प्रशासन में स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। वहीं देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश की तीव्र दौर होने की संभावना है।

    अगले दो दिन मध्य प्रदेश के आसमान पर मानसून छाया रहेगा। 28 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग ने जहां भारी बारिश की आशंका जताई है, उनमें बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी शामिल है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं 24 घंटे में 3 से 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

    28 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि इस दौरान प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश होने का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। लेकिन सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।

  • Haryana Weather: देश भर में बारिश का कहर, हरियाणा में आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी, पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना

    Haryana Weather: देश भर में बारिश का कहर, हरियाणा में आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी, पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना

    Haryana Weather: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे मैदानी प्रदेशों में बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड के धराली में तबाही के बाद अब भी मलबे में जिंदगी की तलाश चल रही है। बिहार में सैलाब ने 10 जिलों को घेर लिया है और 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। उत्तर प्रदेश में भी प्रयागराज, वाराणसी और बलिया समेत कई जिलों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। 44 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी है।

    बात हरियाणा की की जाए तो मौसम विभाग ने आज हरियाणा के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हरियाणा में आज बारिश की संभावना व्यक्त की है और कहां है कि हरियाणा के अधिकांश इलाकों में आज तेज बारिश की संभावना है।

    मौसम विभाग ने आज के लिए जम्मू कश्मीर लद्दाख और तेलंगाना में बारिश का रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इन इलाकों में आज बहुत तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें भी अधिकांश इलाकों में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

    Haryana Weather: देश भर में बारिश का कहर, हरियाणा में आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी, पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना

    हिमाचल में बारिश की वजह से हुए हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 229 हो गई। पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों में 395 सड़कें, 669 ट्रांसफॉर्मर और 529 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

    वहीं, उत्तराखंड के धराली में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) की मदद से करीब तीन मीटर वाली 20 जगहों की पहचान की है जहां लोगों फंसे हो सकते हैं। राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान की एक्सपर्ट टीम धराली में बादल फटने के बाद लापता 66 लोगों का पता लगाने में मदद कर रही है।

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य के 11 जिलों के आस-पास मध्यम से उच्च स्तर की बाढ़ का खतरा है। इसके चलते केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित कर दी गई है।

  • Haryana Weather: हरियाणा में 16 जुलाई तक रहेगा खराब मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार, तीन जिलों में येलो अलर्ट

    Haryana Weather: हरियाणा में 16 जुलाई तक रहेगा खराब मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार, तीन जिलों में येलो अलर्ट

    Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में आज सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है। भिवानी और सिरसा में सुबह-सुबह ही बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं फरीदाबाद, फतेहाबाद, झज्जर, अंबाला और महेन्द्रगढ़ के नारनौल में घने बादल छाए हुए हैं। इन जिलों में आने वाले कुछ घंटों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली है, लेकिन खराब मौसम के कारण कुछ जगहों पर जनजीवन पर असर भी देखने को मिल रहा है।

    16 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम, कई जिलों में अलर्ट

    भारतीय मौसम विभाग, चंडीगढ़ की ओर से हरियाणा के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने यह भी कहा है कि प्रदेश में 16 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। खासकर महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात जिलों के लिए पीला अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है, जहां अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। अलर्ट का मतलब है कि इन जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

    Haryana Weather: हरियाणा में 16 जुलाई तक रहेगा खराब मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार, तीन जिलों में येलो अलर्ट

    बंगाल की खाड़ी से आ रही हैं नमी भरी हवाएं

    हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि इस समय मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा जोधपुर, भिवानी, डाल्टागंज होते हुए दिघा और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं हरियाणा की ओर बढ़ रही हैं। यही वजह है कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक राज्य में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी, जिससे किसानों को भी कुछ राहत मिलने की संभावना है।

    बारिश से फसलों को फायदा, लेकिन किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद हो सकती है। खरीफ की फसलों, खासकर धान और मक्का के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है। लेकिन कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में जलभराव से बचने के उपाय पहले से कर लें। ज्यादा बारिश होने की स्थिति में फसलों को नुकसान भी हो सकता है। इसके अलावा, जिन जगहों पर अभी तक बुवाई नहीं हुई है, वहां अब बुवाई का समय अनुकूल बन गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।