Tag: Haryana Latest Updates

  • Haryana News: रक्षा मंत्रालय देगा अब ब्लू हेलमेट को तवज्जो, हरियाणा की लड़कियों में खुशी की लहर

    Haryana News: रक्षा मंत्रालय देगा अब ब्लू हेलमेट को तवज्जो, हरियाणा की लड़कियों में खुशी की लहर

    Haryana News: केंद्र द्वारा सेवा में महिलाओं को शामिल करने की घोषणा से प्रदेश की महिलाओं में खुशी का वातावरण है। देश की केवल दो प्रतिशत आबादी वाला हरियाणा सेवा में अपना योगदान 10% से ज्यादा देता है। हरियाणा की महिलाएं भी काफी मजबूत है और अगर बात हम खेल के क्षेत्र की करें तो खेलों में भी हरियाणा सबसे आगे है। सेवा में महिलाओं को हिस्सेदारी मिलने से प्रदेश की महिलाओं को भी सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भाग ले रही महिला सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार भारतीय सेना और शांति मिशनों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नीतियों को मजबूत कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य जेंडर गैप को समाप्त करना और महिलाओं को नेतृत्व व सेवा के समान अवसर प्रदान करना है। भारत, जो संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है, ने हमेशा महिला अधिकारियों की भागीदारी का समर्थन किया है।

    रक्षामंत्री ने 15 देशों की महिला अधिकारियों की उपस्थिति का स्वागत किया, जो संयुक्त राष्ट्र के महिला सैन्य पर्यवेक्षक कोर्स में भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने भी अपनी मिशनों में महिला अधिकारियों की भागीदारी बढ़ाने की नीतियां अपनाई हैं। सिंह ने कहा, इस तरह के कोर्स के माध्यम से हम महिला अधिकारियों को जटिल शांति मिशनों के लिए तैयार करते हैं और हमारी सेना में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने महिला अधिकारियों को रोल मॉडल बताते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी यौन हिंसा को रोकने, मानवीय सहायता तक पहुंच बढ़ाने और जमीनी स्तर पर जेंडर समानता को बढ़ावा देने में मदद करती है।

    Haryana News: रक्षा मंत्रालय देगा अब ब्लू हेलमेट को तवज्जो, हरियाणा की लड़कियों में खुशी की लहर

    सिंह ने कहा कि महिला शांति सैनिक स्थानीय समुदायों, खासकर महिलाओं और बच्चों के साथ गहरा विश्वास स्थापित करती हैं, जो संघर्षग्रस्त समाजों के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण हैं। उनकी उपस्थिति न केवल यौन हिंसा को रोकती है, बल्कि स्थानीय महिलाओं और लड़कियों को शांति व सुरक्षा में सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने भारत की शांति मिशनों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि 1960 के दशक में कांगो में महिला चिकित्सा अधिकारियों के साथ शुरू हुई यह यात्रा आज भी नई ऊंचाइयों को छू रही है।

    रक्षामंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों को ‘ब्लू हेलमेट’ के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि नीला रंग विशाल आकाश और महासागरों का प्रतीक है, जो एकता, शांति और सुरक्षा का संदेश देता है। उन्होंने कहा, “शांति सैनिक आकाश की तरह सुरक्षा और महासागरों की तरह सीमाओं व संस्कृतियों को जोड़ने का काम करते हैं।” इस संदर्भ में, महिला शांति सैनिकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, जो विश्वास और प्रभावशीलता के नए आयाम जोड़ती हैं।

    सिंह ने जोर दिया कि महिला अधिकारियों की शांति मिशनों में भागीदारी को संयुक्त राष्ट्र भी मान्यता देता है, क्योंकि वे मिशनों को अधिक प्रभावी बनाती हैं। भारत ने हाल के वर्षों में महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन, एनडीए में प्रवेश और युद्धक भूमिकाओं जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उदाहरण के लिए, 2024 में 17 महिला कैडेट्स ने एनडीए से स्नातक किया, जो सैन्य नेतृत्व में जेंडर समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

  • Ambala News: सरबजोत अंबाला के पहले खिलाड़ी जिन्हें पद्म अवार्ड मिलने की संभावना

    Ambala News: सरबजोत अंबाला के पहले खिलाड़ी जिन्हें पद्म अवार्ड मिलने की संभावना

    Ambala News: केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा पद्म अवार्ड के लिए नामित सरबजोत अंबाला के बराड़ा क्षेत्र के गांव धीन के रहने वाले हैं। 2016 में उन्होंने शूटिंग के लिए तैयारी शुरू की। इस दौरान उन्होंने अंबाला में ही अभिषेक राणा के पास शूटिंग सीखना शुरू किया। यही उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था। चूंकि शूटिंग रेंज उनके घर से 35 किलोमीटर दूर थी। घर दूर होने के चलते वे बस से रेंज तक आया करते थे।

    यानी रोज 70 किलोमीटर का सफर, जिसमें पूरा दिन चला जाता था। सरबजोत ने बताया कि 2021 में कोविड के दौरान शूटिंग रेंज बंद हो गई। अब सबसे अधिक परेशानी का समय था। पिता जितेंद्र सिंह ने उनका पूरा सहयोग किया और घर में ही एक अस्थाई रेंज बनाई, जिससे उनकी प्रैक्टिस नहीं रुकी।

    Ambala News: सरबजोत अंबाला के पहले खिलाड़ी जिन्हें पद्म अवार्ड मिलने की संभावना

    सरबजोत को यदि पद्म पुरस्कार मिलता है तो वह सम्मान पाने वाले अंबाला के पहले खिलाड़ी बनेंगे। इससे पहले खेल के लिए किसी भी अंबाला वासी को पद्म पुरस्कार नहीं मिला है। सरबजोत को अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है। पेरिस ओलिंपिक में मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सरबजोत और मनु भाकर की जोड़ी ने ब्रॉन्ज जीता था। खेल मंत्रालय ने जिन खिलाड़ियों की पद्म अवार्ड के लिए सिफारिश की है उनमें चार खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें पेरिस ओलंपिक में पदक मिले हैं।

    सरबजोत को पद्म अवार्ड के लिए नामित किए जाने के बाद अब अंबाला के खेल क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सरबजोत की कामयाबी से अंबाला में खेलों का विकास होने की उम्मीद की जा सकती है।

    किसी भी खिलाड़ी को ओलंपिक तक पहुंचने में काफी समय लगता है लेकिन सरबजोत की मेहनत ने 8 साल में ही ओलंपिक में दस्तक देकर पदक हासिल कर लिया यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।